Close Menu
    What's Hot

    श्रेया घोषाल को बेमेल लगा था अपना 23 साल पुराना ये हिट गाना

    March 2, 2026

    सौरव गांगुली बायोपिक पर बड़ा अपडेट, लीड रोल में राजकुमार राव, ये 3 एक्टर्स भी अब हुए फिल्म का हिस्सा

    March 2, 2026

    सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

      March 2, 2026

      पीएम मोदी और मार्क कार्नी की अहम बैठक आज

      March 2, 2026

      ब्रिटेन ने अमेरिका को दी एयरबेस इस्तेमाल करने की अनुमति

      March 2, 2026

      ईरान के खिलाफ हमारा सैन्य अभियान पूरी तरह नियंत्रण में है : ट्रंप

      March 2, 2026

      प्रधानमंत्री ने अपने ‘बेस्ट पुडुचेरी’ के मंत्र पर दिया जोर

      March 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, March 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पूर्व मंत्री रणजीत सिंह का बड़ा सियासी संकेत, 20 फरवरी के बाद हिसार में प्रदेश स्तरीय रैली, उसी दिन होगा राजनीतिक भविष्य का ऐलान
    हरियाणा

    पूर्व मंत्री रणजीत सिंह का बड़ा सियासी संकेत, 20 फरवरी के बाद हिसार में प्रदेश स्तरीय रैली, उसी दिन होगा राजनीतिक भविष्य का ऐलान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने हिसार के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बड़ा राजनीतिक संकेत दिया है। उन्होंने ऐलान किया कि 20 फरवरी के बाद हिसार में एक विशाल प्रदेश स्तरीय रैली आयोजित की जाएगी, जहां वह अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर अंतिम फैसला सार्वजनिक करेंगे।
    रणजीत सिंह ने दावा किया कि यह रैली 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में हुई सभी रैलियों में सबसे बड़ी होगी। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए कहा कि उनकी प्रस्तावित रैली इनेलो और जजपा द्वारा की गई रैलियों से भी ज्यादा विशाल होगी।
    सीएम नायब सैनी के कार्यों की तारीफ
    प्रदेश में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर पूछे गए सवाल के जवाब में रणजीत सिंह ने कहा कि एक साल का समय किसी भी सरकार के लिए कम होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अभी पर्याप्त समय नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कई अच्छे कार्य कर जनता में अपनी पहचान बनाई है।
    उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और सख्त करने की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी सवाल उठते रहते हैं, ऐसे में हरियाणा को भी इस दिशा में और मजबूत कदम उठाने होंगे।
    अब तक 9 जिलों का कर चुके हैं दौरा
    अपने राजनीतिक फैसले को लेकर रणजीत सिंह ने बताया कि वह अब तक प्रदेश के 9 जिलों का दौरा कर चुके हैं। हर जिले में लोगों और कार्यकर्ताओं की ओर से उनसे जल्द फैसला लेने की मांग की जा रही है।
    उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने अपना फैसला पूरी तरह कार्यकर्ताओं पर छोड़ दिया है। रणजीत सिंह ने कहा, “कार्यकर्ता जो निर्णय लेंगे, वही मुझे स्वीकार होगा।”
    भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि ऐसी चर्चाएं मीडिया में चलती रहती हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
    बिजली दरों पर बोले रणजीत सिंह
    बिजली निगम द्वारा दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए रणजीत सिंह ने कहा कि खर्च बढ़ने की स्थिति में कई बार दरें बढ़ाना मजबूरी बन जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने मंत्री रहते हुए कभी बिजली की दरें नहीं बढ़ने दीं और जनता को सस्ती व निर्बाध बिजली देने का वादा निभाया।


    Haryana Weather Alert


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने मुझे खुश करने के लिए रूस से कच्चा तेल आयात कम किया : ट्रंप
    Next Article बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार जारी, विधवा महिला से गैंगरेप
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    सीएम सैनी आज पेश करेंगे हरियाणा का बजट

    March 2, 2026

    हरियाणा में इस दिन से बदलेगा मौसम, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

    March 2, 2026

    हरियाणा में चार मार्च से बदलेगा मौसम

    March 2, 2026

    हरियाणा में इस दिन से शुरू होगी कक्ष 1 से 8 की परीक्षाएं, डेटशीट हुई जारी

    March 2, 2026

    हरियाणा में पुलिस ने बदमाश का किया एनकाउंटर, मिष्ठान भंडार से 50 लाख की मांगी थी फिरौती

    March 1, 2026

    हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 15,451 पद खाली, इन जिलों में सबसे ज़्यादा कमी, 135 विद्यालयों में चहारदीवारी का आभाव

    March 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    श्रेया घोषाल को बेमेल लगा था अपना 23 साल पुराना ये हिट गाना

    By श्वेता चौहानMarch 2, 2026

    Shreya Ghoshal: श्रेया घोषाल को बेमेल लगा था अपना 23 साल पुराना ये हिट गाना…

    सौरव गांगुली बायोपिक पर बड़ा अपडेट, लीड रोल में राजकुमार राव, ये 3 एक्टर्स भी अब हुए फिल्म का हिस्सा

    March 2, 2026

    सीसीएस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव पर हुआ मंथन

    March 2, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.