Close Menu
    What's Hot

    VIDEO: 6,6,6,6,6,6,6,6 पप्पू यादव के बेटे सार्थक ने खेली वैभव सूर्यवंशी जैसी पारी, 190 के स्ट्राइक रेट से मचाया तहलका | Sports

    August 6, 2026

    कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को…

    August 6, 2026

    Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत ने मुझे खुश करने के लिए रूस से कच्चा तेल आयात कम किया : ट्रंप
    दुनिया

    भारत ने मुझे खुश करने के लिए रूस से कच्चा तेल आयात कम किया : ट्रंप

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News : भारत ने मुझे खुश करने के लिए रूस से कच्चा तेल आयात कम किया : ट्रंप
    Business News : भारत ने मुझे खुश करने के लिए रूस से कच्चा तेल आयात कम किया : ट्रंप

    कहा, भारत ने उनकी बात न मानी तो वाशिंगटन बहुत तेजी से टैरिफ बढ़ा सकता है

    Business News (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते और भारत व रूस के बीच व्यापारिक संबंधों पर अमेरिकी राष्टÑपति का बड़ा बयान सामने आया है। एक बार फिर से ट्रंप ने भारत पर निशाना साधते हुए कहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए व्लादिमीर पुतिन के ग्राहकों पर दबाव डालना आवश्यक है।

    ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानते थे कि वह भारत की रूसी तेल खरीद से खुश नहीं थे। ट्रंप ने मोदी को ‘बहुत अच्छा इंसान’ बताते हुए कहा कि भारत ने उन्हें खुश करने के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि वाशिंगटन बहुत तेजी से टैरिफ बढ़ा सकता है, जो भारत के लिए बहुत बुरा होगा। ट्रंप ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जो दुनिया में सबसे अधिक है। इसमें रूसी तेल की खरीद के लिए लगाया गया 25 प्रतिशत शुल्क भी शामिल है।

    भारत लगातार घटा रहा रूस से तेल आयात

    रियल-टाइम डेटा एनालिटिक्स कंपनी ‘केपलर’ के आंकड़े इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत में रूसी कच्चे तेल का आयात घट रहा है। दिसंबर में यह गिरकर लगभग 1.2 मिलियन बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) रहने की उम्मीद है, जो नवंबर में 1.84 मिलियन बीपीडी था। यह दिसंबर 2022 के बाद का सबसे निचला स्तर है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है और अपनी जरूरत का लगभग 88 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है।

    यूक्रेन युद्ध से पहले 2021 तक भारत के आयात में रूसी तेल की हिस्सेदारी मात्र 0.2 प्रतिशत थी, जो पश्चिमी प्रतिबंधों और डिस्काउंट के चलते बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। लेकिन दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार, कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी अब एक तिहाई से घटकर एक चौथाई से भी कम रह गई है।

    अमेरिका ने अगस्त में लगाया था टैरिफ

    ज्ञात रहे कि अमेरिका ने भारत पर नए टैरिफ जोकि 50 प्रतिशत था को अगस्त 2025 में लागू कर दिया था। इसके बाद भारत से अमेरिका जाने वाले निर्यात में बहुत ज्यादा कमी आ गई है। इसके साथ ही भारत और अमेरिका के बीच होने वाले व्यापार समझौते पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है। दोनों देशों के बीच कई दौर की वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना 960 रुपए उछला, चांदी 2600 रुपए महंगी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफिल्म सीन के लिए चलती ट्रेन में नहाई ये एक्ट्रेस, सुनकर उड़ जाएंगे होश
    Next Article पूर्व मंत्री रणजीत सिंह का बड़ा सियासी संकेत, 20 फरवरी के बाद हिसार में प्रदेश स्तरीय रैली, उसी दिन होगा राजनीतिक भविष्य का ऐलान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026

      X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

      August 6, 2026

      Tata Nexon Camo Edition लॉन्च, जानें जबरदस्त फीचर्स वाले इस कार की कितनी है कीमत

      August 6, 2026

      Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

      August 6, 2026

      E-PRAAPTI पोर्टल, अब पुराने और बंद पड़े EPF खातों से मिनटों में निकलेंगे पैसे, जानें कैसे करेगा काम

      August 6, 2026

      तेजी पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स-निफ्टी दोनों उछले, कच्चा तेल हुआ महंगा

      August 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      VIDEO: 6,6,6,6,6,6,6,6 पप्पू यादव के बेटे सार्थक ने खेली वैभव सूर्यवंशी जैसी पारी, 190 के स्ट्राइक रेट से मचाया तहलका | Sports

      By परवेश चौहानAugust 6, 2026

      सांसद पप्पु यादव के बेटे सार्थक रंजन ने दिल्ली प्रीमियर लीग में मचाया धमाल नई…

      कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की ‘गोवर्धन’ योजना को…

      August 6, 2026

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.