Close Menu
    What's Hot

    कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

    July 21, 2026

    राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

    July 21, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, दो साल से सक्रिय था आतंकी संगठन
    Breaking News

    दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, दो साल से सक्रिय था आतंकी संगठन

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Blast Breaking Update : दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, दो साल से सक्रिय था आतंकी संगठन
    Delhi Blast Breaking Update : दिल्ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, दो साल से सक्रिय था आतंकी संगठन

    नहीं लगी किसी को आरोपियों के मंसूबों की भनक, बहुत ही शातिराना अंदाज से दिया हमले को अंजाम

    Delhi Blast Breaking Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : दिल्ली में गत सोमवार को हुए बम धमाके की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है इससे संबंधित नए-नए खुलासे हो रहे हैं। एक ताजा जांच रिपोर्ट में यह सामने आया है कि फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी में कार्यरत डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब अपने साथियों सहित पिछले दो साल से अपने मंसबूों को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे।

    आरोपी डॉक्टरों और उनके स्टूडेंट्स ने सोशल और एकेडमिक एक्टिविटीज के बहाने फंड जुटाए और पाकिस्तान हैंडलर्स से लगातार संपर्क में थे। उनके द्वारा फरीदाबाद से नजदीक और राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण दिल्ली को दहलाने का प्लान बनाया गया था। मौलवी इरफान ने तीनों डॉक्टरों- मुजम्मिल, आदिल और उमर को पाकिस्तानी हैंडलर्स के निर्देश पर रेडिकलाइज किया। ये सभी बातचीत के लिए एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन सिस्टम्स का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि सुरक्षा एजेंसियों के इंटरसेप्शन से बच सकें।

    सुरक्षा एजेंसियां न पहुंचती तो अंजाम और भी भयानक होता

    सुरक्षा एजेंसियों को जब इनपुट मिला तो उन्होंने डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब व उसके साथियों के कब्जे से न केवल 2921 किलो विस्फोटक बरामद किया बल्कि अन्य खतरनाक हथियार भी बरामद किए। बताया जा रहा है कि दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत को दहलाने की यह आतंकी साजिश अल फलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 के कमरा नंबर 13 में रची गई। रविवार को मुजम्मिल के कमरे में रेड की गई। मौके से टेरर एक्टिविटी में शामिल होने वाला सामान जैसे 20 टाइमर्स, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया है। फायरआर्म्स में एक असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन, 83 कारतूस, एक पिस्टल और उसके 8 राउंड कारतूस, 2 खाली कारतूस और 2 एडिशनल मैगजीन बरामद की गई हैं।

    एक ही कमरे में रह रहे थे मुज्जमिल और उमर

    तीसरी मंजिल पर स्थित ये कमरा यहां कार्यरत डॉ. मुज्जमिल अहमद गनेई उर्फ मुसैब को अलॉट था। इसके बगल वाला कमरा दिल्ली धमाके में शामिल डॉ. उमर को अलॉट था, लेकिन उमर अपना कमरा छोड़कर मुज्जमिल के साथ ही रहता था। यूनिवर्सिटी के सूत्रों ने बताया कि दोनों बीते कई महीनों से काफी अच्छे दोस्त थे।

    विस्फोटक सहित पकड़ी गई मुज्जमिल की महिला मित्र

    यह मॉड्यूल जैश-ए-मोहम्मद (खीट) और अंसर गजवात-उल-हिंद जैसे प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा हुआ था। इस कार्रवाई में फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल शकील और लखनऊ से महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया गया है। मुजम्मिल शकील के कमरे से रविवार को 360 किलो विस्फोटक और असाल्ट राइफल पकड़ी गई। सोमवार को शाहीन की कार से कश्मीर में एके-47 राइफल और जिंदा कारतूस और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई है।

    ये भी पढ़ें : Delhi Blast Update News : कहीं मुज्जमिल अहमद तक पहुंचने में देरी तो नहीं बनी ब्लास्ट की वजह

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहर का नवीनीकरण और निर्माण शुरू, 200 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
    Next Article लगातार दूसरे दिन भी भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

      By श्वेता चौहानJuly 21, 2026

      Punjab News: देश के नागरिकों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए, केंद्र सरकार…

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.