Close Menu
    What's Hot

    Rohit Sharma Wasn’t Happy: रोहित शर्मा ‘नाखुश’, बीसीसीआई की ‘आखिरी वनडे’ मीटिंग की अंदरूनी बातें आई सामने | Sports

    July 17, 2026

    अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन

    July 17, 2026

    New Delhi Police Commissioner: इस IPS अफसर को बनाया गया दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, हटाए गए सतीश गोलचा |

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

      July 17, 2026

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026

      NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

      July 17, 2026

      धमाल मचाने आ रही किआ सिरोस ईवी, जबरदस्त फीचर, जानें कितनी होगी कीमत

      July 17, 2026

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, July 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद
    Breaking News

    PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले बड़ा ट्रैफिक अलर्ट, ये रास्ते रहेंगे बंद

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Jalandhar Traffic Advisory Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जालंधर दौरे को देखते हुए शहर में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है. जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर भारी वाहनों, बसों और शहर के अंदर चलने वाले सामान्य यातायात के लिए कई मार्गों में बदलाव किया गया है.

    पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले निर्धारित डायवर्जन रूट की जानकारी जरूर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शहर के मेन मार्गों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और यातायात की लगातार निगरानी की जाएगी.

    भारी वाहनों के लिए बदले गए रास्ते

    प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान जालंधर से गुजरने वाले कंटेनर, ट्रक, टिपर और अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा. भारी वाहनों को भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं.

    लुधियाना की ओर से श्री अमृतसर साहिब जाने वाले भारी वाहनों को फगवाड़ा, सतनामपुरा, जंडियाला, नकोदर, कपूरथला और सुभानपुर के रास्ते भेजा जाएगा. वाहन चालकों को इस वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

    लुधियाना से होशियारपुर और पठानकोट जाने वाले वाहन

    लुधियाना-होशियारपुर और पठानकोट मार्ग पर जाने वाले भारी वाहनों को चंडीगढ़ बाईपास स्थित कोनिका रिजॉर्ट के पास से डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन मेहतियाना, होशियारपुर और दसूहा होते हुए आगे पठानकोट की ओर जाएंगे.

    मोगा से पठानकोट जाने वाले भारी वाहनों को नकोदर, कपूरथला, सुभानपुर, नडाला और टांडा मार्ग से होकर आगे बढ़ना होगा.

    बसों के लिए भी जारी किया गया नया रूट प्लान

    प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान यात्रियों की सुविधा और यातायात नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कई बस रूट में बदलाव किए गए हैं.

    जालंधर से अमृतसर जाने वाली बसें कपूरथला और सुभानपुर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी.

    होशियारपुर जाने वाली बसों को नकोदर चौक, कपूरथला चौक, वेरका मिल्क प्लांट, पठानकोट चौक, किशनगढ़ और आदमपुर मार्ग से चलाया जाएगा.

    लुधियाना जाने वाली बसों को समरा चौक, 66 फुट रोड, जमशेर, जीएनए चौक, हवेली और फगवाड़ा होते हुए आगे भेजा जाएगा.

    पठानकोट से जालंधर आने वाली बसें पठानकोट चौक, मकसूदां चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक और नकोदर चौक होते हुए जालंधर बस स्टैंड पहुंचेंगी.

    शहर के अंदर 31 जगहों पर ट्रैफिक कंट्रोल

    जालंधर शहर के अंदर भी यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करने के लिए 31 प्रमुख स्थानों पर विशेष प्रबंध किए गए हैं. इन स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और जरूरत के अनुसार वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें. वाहन चालक पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाएं और पुलिस द्वारा बताए गए डायवर्जन मार्गों का ही उपयोग करें.

    जालंधर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे पूरे दिन जारी होने वाले ट्रैफिक अपडेट और दिशा-निर्देशों का पालन करें. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा और यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए की गई है. ये ट्रैफिक एडवाइजरी पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के निर्देशों पर जारी की गई है. यातायात व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ट्रैफिक) गुरबाज सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अजीत सिंह को सौंपी गई है. प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि आम जनता के सहयोग से प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान शहर में यातायात सुचारू रूप से संचालित किया जा सकेगा.

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘सतलुज मूवी पर रोक लगाई गई है’, PM मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब-हरियाणा के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी
    Next Article New Delhi Police Commissioner: इस IPS अफसर को बनाया गया दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, हटाए गए सतीश गोलचा |
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      शौचालय में मिली पर्ची से विमान यात्रियों में हड़कंप, पुलिस अलर्ट, उतारे गए यात्री

      July 17, 2026

      NEET UG Result 2026: नीट यूजी का रिजल्ट घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल बने टॉपर, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड | National

      July 17, 2026

      धमाल मचाने आ रही किआ सिरोस ईवी, जबरदस्त फीचर, जानें कितनी होगी कीमत

      July 17, 2026

      क्यों मनाया जाता है गुरु पूर्णिमा का पर्व? जानें किस दिन है यह त्योहार और पूजा विधि

      July 16, 2026

      डीजीएमए ने होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी

      July 16, 2026

      जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, 1 की मौत, पहले दिन की यात्रा रूकी, कल फिर से शुरू होगी

      July 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Rohit Sharma Wasn’t Happy: रोहित शर्मा ‘नाखुश’, बीसीसीआई की ‘आखिरी वनडे’ मीटिंग की अंदरूनी बातें आई सामने | Sports

      By परवेश चौहानJuly 17, 2026

      रोहित शर्मा और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच हुई आखिरी मीटिंग में क्या हुआ था नई…

      अब पूरे पंजाब में घरों के नजदीक मिलेगा राशन

      July 17, 2026

      New Delhi Police Commissioner: इस IPS अफसर को बनाया गया दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर, हटाए गए सतीश गोलचा |

      July 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.