Close Menu
    What's Hot

    बॉर्डर 2 की रिकॉर्डतोड़ दहाड़, बॉक्स ऑफिस पर बनी नंबर-1 वॉर फिल्म

    February 1, 2026

    केंद्रीय बजट में हरियाणा के इन जिलों बल्ले-बल्ले! जानिए क्या-क्या हुए ऐलान?

    February 1, 2026

    वीडियो देख सन्न रह गए फैंस! आधी रात सड़क पर यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ क्या हुआ?

    February 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जालंधर के डेरा बल्लां में पहुंचे पीएम, बोले- मेरा रिश्ता संत रविदास की जन्मभूमि काशी से

      February 1, 2026

      मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग

      February 1, 2026

      निर्मला सीतारमण ने किया तमिलनाडु की हाथ से बुनी कांचीवरम सिल्क साड़ी पहनने का फैसला

      February 1, 2026

      अगले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित और तीन कर्तव्यों पर आधारित : सीतारमण

      February 1, 2026

      आज पंजाब को दो बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी

      February 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, February 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा रोडवेज के किलोमीटर स्कीम के ड्राइवरों को लेकर बड़ा अपडेट, अनिल विज का सख्ती के संकेत
    हरियाणा

    हरियाणा रोडवेज के किलोमीटर स्कीम के ड्राइवरों को लेकर बड़ा अपडेट, अनिल विज का सख्ती के संकेत

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही बसों को लेकर लगातार सामने आ रहे हादसों और लापरवाही के मामलों के बीच अब सरकार सख्त रुख अपनाने के संकेत दे रही है। इस मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि किलोमीटर स्कीम की बसों में अब ड्राइवरों की नियुक्ति से पहले टेस्ट लिया जाएगा और उसके बाद ही उन्हें बसों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। मंत्री विज का यह बयान ऐसे समय आया है, जब इन बसों को लेकर यात्रियों और रोडवेज यूनियन में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

    किलोमीटर स्कीम की बसों में ड्राइवरों के अनुभव को लेकर उठे सवालों पर मंत्री अनिल विज ने स्पष्ट किया कि आगे से बिना परीक्षण के ड्राइवर नहीं रखे जाएंगे। हालांकि, इन बसों के बार-बार हादसों को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री विज मुस्कुराते हुए बात को टालते नजर आए। उन्होंने यह जरूर कहा कि ये बसें प्राइवेट हैं और सरकार की स्कीम के तहत चलाई जा रही हैं, लेकिन यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

    दरअसल, किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली बसों के हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। ये बसें रंग-रूप और ढांचे में रोडवेज की बसों जैसी ही होती हैं, जिससे यात्रियों को आसानी से फर्क समझ में नहीं आता। आमजन इन्हें रोडवेज की बस समझकर यात्रा करता है, लेकिन जब किसी किलोमीटर स्कीम बस का एक्सीडेंट होता है, तो इसका सीधा असर रोडवेज की छवि पर पड़ता है। लोगों में यही धारणा बनती है कि हादसा रोडवेज बस का हुआ है, जबकि वास्तविकता कुछ और होती है।

    सबसे बड़ी समस्या यह है कि किसी किलोमीटर स्कीम बस के हादसे के बाद अक्सर सिर्फ ड्राइवर को बदल दिया जाता है। यदि दूसरा ड्राइवर भी किसी घटना में शामिल हो जाए, तो उसे भी हटा दिया जाता है। रोडवेज अधिकारियों की ओर से बस संचालक को नोटिस जारी कर दिया जाता है, लेकिन कई बार उसका जवाब नहीं आता और कार्रवाई वहीं तक सीमित रह जाती है। यदि कोई ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो जाए, तो बाद में यह पता लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि वह कौन था, क्योंकि इन ड्राइवरों का न तो कोई स्थायी रिकॉर्ड होता है और न ही कोई कोड या सीरियल नंबर।

    इसके उलट यदि रोडवेज की नियमित बस का ड्राइवर किसी हादसे में शामिल होता है, तो उसे तुरंत सस्पेंड कर दिया जाता है और विभागीय जांच शुरू होती है। गंभीर मामलों में उसे बर्खास्त तक किया जा सकता है। इसी दोहरे मापदंड को लेकर रोडवेज यूनियन भी लंबे समय से नाराजगी जता रही है।


    हरियाणा में 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ इस थाने का SI, ACB की बड़ी कार्रवाई

    हाल ही में सिरसा में सामने आया एक मामला इन बसों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यहां किलोमीटर स्कीम की एक बस का ड्राइवर शराब के नशे में यात्रियों से भरी बस को निर्धारित रूट ऐलनाबाद के बजाय डबवाली रोड की ओर ले गया। बस को टेढ़ा-मेढ़ा चलाने और किसी भी स्टॉप पर न रोकने से यात्रियों को ड्राइवर पर शक हुआ। बाद में सवारियों ने बस को रुकवाया तो ड्राइवर शराब के नशे में धुत पाया गया।

    मामले की सूचना मिलने पर रोडवेज अधिकारियों ने दूसरे ड्राइवर को मौके पर भेजकर बस को ऐलनाबाद के लिए रवाना किया। बस संचालक को नोटिस जारी किया गया और संबंधित ड्राइवर को चेतावनी देते हुए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया। रोडवेज जीएम अनीत कुमार के अनुसार, उक्त ड्राइवर अब आगे किसी भी लीज या किलोमीटर स्कीम की बस में नहीं चल पाएगा और यदि ऐसा पाया गया तो बस संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    अब मंत्री अनिल विज के बयान के बाद यह देखना अहम होगा कि किलोमीटर स्कीम बसों में ड्राइवरों के टेस्ट और निगरानी से जुड़े आदेश जमीन पर कब तक लागू होते हैं। यदि रोडवेज की तरह इन बसों में भी सख्त मॉनिटरिंग शुरू होती है, तो निश्चित रूप से हादसों पर लगाम लगाई जा सकेगी और यात्रियों की सुरक्षा बेहतर होगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइस वजह से दोबारा मां नहीं बन पाई रानी मुखर्जी
    Next Article West Bengal News: टीएमसी की विदाई का समय, घुसपैठियों को संरक्षण दे रही ममता सरकार : अमित शाह
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    केंद्रीय बजट में हरियाणा के इन जिलों बल्ले-बल्ले! जानिए क्या-क्या हुए ऐलान?

    February 1, 2026

    हरियाणा का ये जिला बनेगा फार्मा हब, सस्ती दवाओं के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान

    February 1, 2026

    हरियाणा में इन कर्मचारियों के लिए नया सिस्टम लागू, इस प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव

    February 1, 2026

    हरियाणा के इन 5 शहरों में की हुई बल्ले-बल्ले, गरीब परिवारों को मिलेंगे सस्ते फ्लैट, शुरू हुई बुकिंग

    February 1, 2026

    फरवरी में हरियाणा के सरकारी स्कूलों में रहेंगी इतनी छुट्टियां, टाइमिंग और परीक्षाओं का पूरा अपडेट

    February 1, 2026

    हरियाणा में ACB की बड़ी कार्रवाई, तहसीलदार गिरफ्तार, कोर्ट स्टे के बाद भी 17 बीघा जमीन की रजिस्ट्री की

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बॉर्डर 2 की रिकॉर्डतोड़ दहाड़, बॉक्स ऑफिस पर बनी नंबर-1 वॉर फिल्म

    By श्वेता चौहानFebruary 1, 2026

    Border 2 Box Office Collection: अनुराग सिंह के डायरेक्शन में बनी वॉर एक्शन ड्रामा फिल्म…

    केंद्रीय बजट में हरियाणा के इन जिलों बल्ले-बल्ले! जानिए क्या-क्या हुए ऐलान?

    February 1, 2026

    वीडियो देख सन्न रह गए फैंस! आधी रात सड़क पर यूट्यूबर नीतू बिष्ट के साथ क्या हुआ?

    February 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.