Close Menu
    What's Hot

    पवन सिंह तलाक केस में बड़ा ट्विस्ट, ज्योति के 12 करोड़ मांगने पर वकील ने खोला राज

    May 6, 2026

    डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

    May 6, 2026

    खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

    May 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

      May 6, 2026

      जल्द आएगा मौसम में बदलाव, 9 मई के बाद चढ़ेगा पारा

      May 6, 2026

      पश्चिम बंगाल में 10 मई से पहले हो सकता है नई सरकार का शपथ ग्रहण

      May 5, 2026

      घरों में झाड़ू-पोछा लगाने वाली कलिता माझी बनी विधायक

      May 5, 2026

      ममता ने नहीं दिया इस्तीफा तो कैसे बनेगी BJP सरकार? जानिए नियमों का पूरा खेल

      May 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, May 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना एक हजार रुपए सस्ता, चांदी 6 हजार लुढ़की
    दुनिया

    सोना एक हजार रुपए सस्ता, चांदी 6 हजार लुढ़की

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना एक हजार रुपए सस्ता, चांदी 6 हजार लुढ़की
    Gold Price Update : सोना एक हजार रुपए सस्ता, चांदी 6 हजार लुढ़की

    सर्राफा बाजार में दोंनों कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

    Gold Price Update  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में जारी तनाव और रुपए की कीमत में डॉलर के मुकाबले जारी गिरावट के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में अस्थिरता लगातार बनी हुई है। सोना और चांदी के दाम एक दिन ऊपर जाते हैं तो दूसरे ही दिन यह गिरावट के साथ बंद होते हैं। यही कारण है कि मंगलवार जहां दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी दर्ज की गई थी तो वहीं बुधवार को दोनों के दामों में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई।

    घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली करना रहा। इसके साथ ही, भौतिक मांग में भी कमी देखी गई, जिससे कीमतों पर दबाव पड़ा। अखिल भारतीय सरार्फा एसोसिएशन के अनुसार, बाजार में मंदी की घरेलू धारणा ने भी कीमतों को नीचे लाने में भूमिका निभाई। चांदी की कीमतों में भी इसी तरह की मुनाफावसूली और कमजोर मांग का असर देखा गया।

    इस तरह रहे दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों के दाम

    राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को चांदी की कीमतों में 6,000 रुपए प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी 1,000 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, यह गिरावट मुनाफावसूली और कमजोर घरेलू धारणा के कारण हुई है। सफेद धातु चांदी 2.28 फीसदी की गिरावट के साथ 2,56,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। मंगलवार को यह 2,62,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

    इसी तरह, 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 0.62 फीसदी गिरकर 1,60,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। मंगलवार को यह 1,61,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। जानकारों का कहना है कि व्यापारियों द्वारा मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमी के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 0.79 फीसदी बढ़कर 79.92 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वहीं, सोना 0.32 फीसदी गिरकर 4,989.65 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article9020mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला iQOO Z11 इस दिन होगा लॉन्च
    Next Article आसमान में चांद देखने को नहीं मिला, सलमान का मजेदार ट्वीट, शेयर किया मातृभूमि के गाने का वीडियो
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

      May 6, 2026

      भारत एक लचीली और उभरती अर्थव्यवस्था : मूडीज

      May 6, 2026

      सोना 300 रुपए सस्ता, चांदी में 1500 रुपए उछाल

      May 6, 2026

      एक बार फिर शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत

      May 5, 2026

      पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ

      May 3, 2026

      Business News Update : बैंकिंग प्रणाली को अधिक समावेशी बनाना जरूरी : एम. नागराजू

      May 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पवन सिंह तलाक केस में बड़ा ट्विस्ट, ज्योति के 12 करोड़ मांगने पर वकील ने खोला राज

      By श्वेता चौहानMay 6, 2026

      Pawan Singh Divorce Case: पवन सिंह तलाक केस में बड़ा ट्विस्ट, ज्योति के 12 करोड़…

      डॉलर के मुकाबले रुपया नए निचले स्तर पर पहुंचा

      May 6, 2026

      खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली धमाके की जिम्मेदारी

      May 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.