
बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने की घोषणा
Assembly Elections, (द भारत ख़बर), तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: केरल के आगामी विमानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र में केरल में एम्स बनाने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क विकसित करने का वादा किया है। इसके अलावा जरूरतमंद महिलाओं को भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड देने का वादा किया गया है, जिसके तहत हर महीने 2500 रुपए दवाइयों और राशन के लिए दिए जाएंगे। 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों, विधवाओं और जरूरतमंद महिलाओं को 3000 रुपए मासिक पेंशन देने की घोषणा की गई है। मेनिफेस्टो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने जारी किया।
हर घर को हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने का भी किया वादा
वहीं, भाजपा ने केरल में गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का वादा किया है, जो ओणम और क्रिसमस के मौके पर मिलेंगे। साथ ही हर घर को हर महीने 20 हजार लीटर मुफ्त पानी देने की बात कही गई है।
देवस्वम बोर्ड में सुधार करने की बात कही
इसके अलावा सबरीमाला और गुरुवायूर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए देवस्वम बोर्ड में सुधार करने की बात कही गई है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में तमिलनाडु को पानी और केरल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी वादा किया है।
असम में घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने का वादा
भाजपा ने इससे पहले असम के लिए भी मेनिफेस्टो (संकल्प पत्र) जारी किया। इसमें लव जिहाद पर एक्शन, घुसपैठियों से कब्जाई जमीन वापस लेने, राज्य में यूसीसी लागू करने, युवाओं को 5 साल में 2 लाख नौकरियां देने का वादा किया है। पत्र में कुल 31 वादे किए गए हैं।
टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस भाजपा में शामिल
दिल्ली में टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के भाजपा में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा- यह जश्न मनाने का पल है कि ऐसे महान खिलाड़ी भाजपा में शामिल हुए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भाजपा के मंच पर एक बड़ी पारी खेलेंगे। आपके आने से खेलो इंडिया अभियान को और गति मिलेगी।
ये भी पढ़ें : US-Iran War Live Update : हम जल्द युद्ध खत्म करने की स्थिति में हैं : ट्रंप
