Close Menu
    What's Hot

    भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा

    June 6, 2026

    समंदर किनारे बिकिनी में कातिलाना पोज से अवनीत कौर ने इंटरनेट का बढ़ा दिया पारा

    June 6, 2026

    चार्जर को कहिए बाय-बाय! 8000mAh बैटरी वाला ये धांसू फोन 11 जून को देगा दस्तक

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग, अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां
    Breaking News

    खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग, अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    LPG Crisis: खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग, अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां
    LPG Crisis: खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग, अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां

    जहाजों को होर्मुज से नहीं गुजरना होगा
    LPG Crisis, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: इंडियन आॅयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और गेल जैसी कंपनियां अफ्रीकी देश अंगोला की सरकारी कंपनी सोनानगोल से एलपीजी खरीदने पर बातचीत कर रही हैं। बातचीत अभी शुरूआती दौर में है और सरकार स्तर पर भी चर्चा चल रही है। दरअसल, भारत की 92% एलपीजी खाड़ी देशों से आती है।

    ईरान जंग की वजह से भारत में आई गैस की कमी से निपटने के लिए सरकारी तेल और गैस कंपनियां अब नए देशों से रसोई गैस खरीदने का आॅप्शन तलाश रही है। भारत सरकार इस निर्भरता को घटाना चाहती है। ऐसे में अगर अंगोला से करार हो जाता है तो जहाज अटलांटिक और अरब सागर से होते हुए सीधे भारत पहुंचेंगे। उन्हें होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरना होगा।

    अमेरिका की तुलना में 10 से 15 दिन जल्दी भारत पहुंच सकती है गैस

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि अफ्रीका से गैस सप्लाई अमेरिका की तुलना में 10 से 15 दिन जल्दी भारत पहुंच सकती है। ऐसे में अंगोला भारत के लिए एक अच्छा आॅप्शन बन सकता है। अगर यह करार होता है, तो अंगोला पहली बार भारत को रसोई गैस सप्लाई करेगा।

    भारतीय कंपनियां एलपीजी के लिए करीब एक साल और एलपीजी के लिए कम से कम 10 साल का करार करने पर विचार कर रही हैं। अंगोला के पास करीब 4.6 ट्रिलियन क्यूबिक फीट नेचुरल गैस का भंडार है और वह पहले से ही भारत को कच्चा तेल और एलपीजी सप्लाई करता रहा है। वित्त वर्ष 2025 में अंगोला भारत का पांचवां सबसे बड़ा एलपीजी सप्लायर था।

    आॅस्ट्रेलिया-अल्जीरिया और रूस से भी एलपीजी खरीदने की तैयारी

    भारत सिर्फ अंगोला ही नहीं, बल्कि आॅस्ट्रेलिया, अल्जीरिया और रूस जैसे देशों से भी गैस इम्पोर्ट के आॅप्शन तलाश रहा है, ताकि किसी एक रीजन पर निर्भरता कम की जा सके। इस गैस संकट का असर उर्वरक (फर्टिलाइजर) और स्टील सेक्टर जैसे उद्योगों पर भी पड़ सकता है। अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो गैस की कीमतें भी बढ़ सकती हैं और भारत को महंगे दामों पर गैस -खरीदनी पड़ सकती है।

    ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट पर नाकेबंदी करने वाले ईरानी कमांडर की मौत

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबावल भाजपा की संगठनात्मक बैठक
    Next Article Bigg Boss 18 के Rajat Dalal ने की सीक्रेट वेडिंग! सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा

      By श्वेता चौहानJune 6, 2026

      ई-रिक्शे जागरूकता फैलाने, नशा पीड़ितों को पुनर्वास से जोड़ने तथा गुप्त रूप से शिकायत दर्ज…

      समंदर किनारे बिकिनी में कातिलाना पोज से अवनीत कौर ने इंटरनेट का बढ़ा दिया पारा

      June 6, 2026

      चार्जर को कहिए बाय-बाय! 8000mAh बैटरी वाला ये धांसू फोन 11 जून को देगा दस्तक

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.