Close Menu
    What's Hot

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क के लिए आयोजित परीक्षा रद्द की, जानें कारण

    August 29, 2026

    फरीदाबाद में दिखा फॉर्च्यूनर का कहर, टक्कर लगने से दो भाईयों की मौत

    August 29, 2026

    एशियन गेम्स में भारत को एक मेडल का नुकसान! लगा जोरदार झटका, नीरज चोपड़ा नहीं उतरेंगे खेलने | Sports

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क के लिए आयोजित परीक्षा रद्द की, जानें कारण

      August 29, 2026

      गुरुग्राम में कोल्ड कॉफी ने उड़ाए होश, बर्फ की जगह निकले प्लास्टिक के टुकड़े

      August 29, 2026

      वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल रिजर्व पर अमेरिका का कंट्रोल

      August 29, 2026

      यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, 84 विषयों के कट-ऑफ मार्क्स जारी

      August 29, 2026

      Railway News: रेवाड़ी-मदार के बीच 7 सितंबर तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा रूट और टाइमिंग | Haryana

      August 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क के लिए आयोजित परीक्षा रद्द की, जानें कारण
    Breaking News

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क के लिए आयोजित परीक्षा रद्द की, जानें कारण

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारAugust 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Bombay High Court: नई परीक्षा कब होगी और आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी, इसकी जानकारी नए नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी।
    Bombay High Court: नई परीक्षा कब होगी और आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी, इसकी जानकारी नए नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी।

    कल्याण और छत्रपति संभाजीनगर में अभ्यर्थियों ने किया था विरोध-प्रदर्शन
    Bombay High Court, (द भारत ख़बर), मुंबई: महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क के लिए आयोजित परीक्षा को रद्द करने के आदेश दिए हैं। फिर से नए नोटिफिकेशन के साथ जल्द नई तारीखों का ऐलान होगा। महाराष्ट्र में आयोजित परीक्षा के कई सेंटरों पर तकनीकी खराबी भी आई थी। बता दें कि बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क के लिए टाइपिंग परीक्षा हाई कोर्ट द्वारा खुद आयोजित की जाती है, जिसे पूरा करवाने के लिए वे किसी बाहरी वेंडर या थर्ड-पार्टी परीक्षा एजेंसी की मदद लेते हैं।

    कई परीक्षा केंद्रों पर बड़े पैमाने पर तकनीकी गड़बड़ियों का आरोप

    बॉम्बे हाई कोर्ट की क्लर्क टाइपिंग स्किल टेस्ट में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों ने कल्याण, छत्रपति संभाजीनगर, नांदेड, वाशिम, भंडारा और राज्य के अन्य हिस्सों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बड़े पैमाने पर तकनीकी गड़बड़ियों का आरोप लगाया था। सर्वर फेल होने, की-बोर्ड में खराबी और परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के सिस्टम से लॉग आउट होने की घटनाओं के बाद कल्याण और छत्रपति संभाजीनगर में अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया था।

    16 अगस्त को टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया गया था

    दरअसल, 16 अगस्त को महाराष्ट्र के 19 परीक्षा केंद्रों पर करीब 11 हजार अभ्यर्थियों के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित किया गया था। कल्याण के एपीएमसी मार्केट केंद्र पर 400 से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दोबारा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। स्थानीय प्रशासन द्वारा लिखित रूप में यह स्वीकार किए जाने के बाद कि तकनीकी समस्याओं के कारण परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी और अभ्यर्थी समय पर केंद्र पहुंचे थे, लेकिन परीक्षा नहीं दे पाए, देर रात प्रदर्शन समाप्त किया गया था। हालांकि, परीक्षा दोबारा कब आयोजित की जाएगी, इसे लेकर तत्काल कोई स्पष्टता नहीं थी।

    नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी आगे की जानकारी

    देर शाम हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार ने कहा, कल्याण और छत्रपति संभाजीनगर समेत कुछ केंद्रों पर तकनीकी समस्याओं की शिकायतें सामने आई हैं। रजिस्ट्रार ने कहा कि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी की प्रक्रिया से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या की जांच की जा रही है। अब इन शिकायतों के बीच हाईकोर्ट ने पूरा क्लर्क टाइपिंग स्किल टेस्ट ही रद्द करने का फैसला लिया है। नई परीक्षा कब होगी और आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी, इसकी जानकारी नए नोटिफिकेशन के जरिए दी जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफरीदाबाद में दिखा फॉर्च्यूनर का कहर, टक्कर लगने से दो भाईयों की मौत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      गुरुग्राम में कोल्ड कॉफी ने उड़ाए होश, बर्फ की जगह निकले प्लास्टिक के टुकड़े

      August 29, 2026

      वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल रिजर्व पर अमेरिका का कंट्रोल

      August 29, 2026

      यूजीसी नेट परीक्षा के नतीजे घोषित, 84 विषयों के कट-ऑफ मार्क्स जारी

      August 29, 2026

      Railway News: रेवाड़ी-मदार के बीच 7 सितंबर तक दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें पूरा रूट और टाइमिंग | Haryana

      August 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली में छाएंगे बादल, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश, हरियाणा-पंजाब समेत देशभर का मौसम | National

      August 29, 2026

      ब्रिटेन में स्थायी निवास और नागरिकता पाने के मामले में भारतीय सबसे आगे

      August 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्लर्क के लिए आयोजित परीक्षा रद्द की, जानें कारण

      By अंकित कुमारAugust 29, 2026

      Bombay High Court: नई परीक्षा कब होगी और आगे की प्रक्रिया क्या रहेगी, इसकी जानकारी…

      फरीदाबाद में दिखा फॉर्च्यूनर का कहर, टक्कर लगने से दो भाईयों की मौत

      August 29, 2026

      एशियन गेम्स में भारत को एक मेडल का नुकसान! लगा जोरदार झटका, नीरज चोपड़ा नहीं उतरेंगे खेलने | Sports

      August 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.