Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस को 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन सौंपे

    March 31, 2026

    रूसी फिल्म पर्सिमोन आॅफ माई लव में दिखेगा बॉलीवुड वाला मसाला

    March 31, 2026

    सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा, कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले

    March 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा, कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले

      March 31, 2026

      केरल में भाजपा का घोषणा पत्र जारी, एम्स बनाने का वादा, गरीबों को हर साल 2 मुफ्त सिलेंडर देने का भी किया ऐलान

      March 31, 2026

      फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

      March 31, 2026

      भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, यूसीसी लागू करने का वादा

      March 31, 2026

      हल्की बारिश, तेज हवाओं से मौसम में ठंडक

      March 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा, कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले
    Breaking News

    सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा, कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    CAG Report: सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा, कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले
    CAG Report: सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा, कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले

    मिलिट्री अस्पतालों के रखरखाव में भी मिली कमियां
    CAG Report, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: कम्प्ट्रोलर एंड आॅडिटर जनरल आॅफ इंडिया (सीएजी) की रिपोर्ट में डिफेंस सिस्टम में कई खामियां उजागर की गई है। रिपोर्ट में काफी संख्या में सेना के जवानों को उनके वेतन-भत्ते समय पर और सही तरीके से नहीं मिलने की बात कहीं गई है। कई मिलिट्री अस्पतालों के रखरखाव में कमी की ओर भी इशारा किया गया है। यह रिपोर्ट सोमवार को संसद में पेश की गई।

    रक्षा मंत्रालय साइट रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज करने की सिफारिश

    रिपोर्ट के मुताबिक, सेना के निर्माण कार्यों से जुड़े साइट रिकॉर्ड्स ठीक से नहीं रखे गए। इससे काम की क्वालिटी और ठेकेदार की जिम्मेदारी तय करना मुश्किल हुआ। आॅडिट ने सिफारिश की है कि रक्षा मंत्रालय साइट रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज करे। साइट रिकॉर्ड्स में काम की प्रगति, मेटेरियल और टेस्ट रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी रिकॉर्ड होती हैं। वहीं सीएजी सरकारी खर्च और कामकाज का आॅडिट करने वाली संस्था है।

    बिना लाइसेंस के एक्सरे मशीनें चलाई जा रही थी

    आॅडिट में पाया गया कि कई जगह बायो-मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का पालन नहीं हुआ। मेडिकल टर्मिनेशन आॅफ प्रेग्नेंसी से जुड़े डाक्यमेंट्स भी नहीं रखे गए। कुछ अस्पतालों में बिना लाइसेंस के एक्सरे मशीनें चलाई जा रही थी। सात कमांड्स की समीक्षा में वेस्टर्न कमांड में सबसे ज्यादा नियमों का उल्लंघन मिला। रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने कुछ सुधार शुरू किए हैं, लेकिन कई समस्याएं अभी भी बनी हुई हैं।

    तालमेल की कमी

    रिपोर्ट के मुताबिक प्रोविजनल फाइनल सेटलमेंट आॅफ अकाउंट्स की समीक्षा तय समय पर नहीं हुई। इसके कारण रिटायरमेंट के समय अधिकारियों, जूनियर कमीशंड आॅफिसर्स और दूसरे रैंक के कर्मियों से एक साथ बड़ी राशि की वसूली हुई। आईटी सिस्टम में जरूरी नियम शामिल नहीं होने से कई जवानों को वेतन और भत्ता समय पर और सही तरीके से नहीं मिले।

    प्रिविलेज टिकट आॅर्डर जारी करने में देरी

    प्रिविलेज टिकट आॅर्डर यानी छुट्टी पर जाने के लिए मिलने वाले टिकट जारी करने में देरी हो रही है। एचआरएमएस सिस्टम में जानकारी सही से नहीं मिल रही, इसलिए कई आवेदन खारिज हो रहे हैं। आॅडिट ने कहा है कि अलग-अलग सिस्टम के बीच तालमेल बेहतर किया जाए। रिजेक्ट मामलों की निगरानी के लिए आॅटोमेटेड सिस्टम बनाया जाए।

    ये कमियां भी की गई उजागर

    रक्षा मंत्रालय के तहत मिलिट्री अस्पतालों में कई दिक्कतें मिलीं। कई अस्पताल की इमारतें पुरानी हैं, लेकिन उनकी नियमित जांच नहीं हुई। जून 2022 में लैंसडाउन के एक मिलीट्री अस्पताल का हिस्सा गिर गया था। कई जगह हीटींग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग और फायरफाइटिंग सिस्टम भी अधूरे हैं।
    रिपोर्ट के मुताबिक आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल स्टोर्स डिपो मिलिट्री अस्पतालों की जरूरत की दवाएं पूरी नहीं दे पाया। कॉमन ड्रग लिस्ट की दवाएं भी पर्याप्त नहीं थीं। दो डिपो में दवाओं को समय पर बदला नहीं गया, जिससे 13.52 करोड़ रुपए की दवाएं फंसी रहीं।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Live Update : हम जल्द युद्ध खत्म करने की स्थिति में हैं : ट्रंप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ग्रुप डी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, जल्द होगा बायोमेट्रिक सत्यापन
    Next Article रूसी फिल्म पर्सिमोन आॅफ माई लव में दिखेगा बॉलीवुड वाला मसाला
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      केरल में भाजपा का घोषणा पत्र जारी, एम्स बनाने का वादा, गरीबों को हर साल 2 मुफ्त सिलेंडर देने का भी किया ऐलान

      March 31, 2026

      फिलहाल थमता नजर नहीं आता अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध

      March 31, 2026

      भाजपा ने जारी किया ‘संकल्प पत्र’, यूसीसी लागू करने का वादा

      March 31, 2026

      हल्की बारिश, तेज हवाओं से मौसम में ठंडक

      March 31, 2026

      ईरान पर अंतिम प्रहार के लिए अमेरिका तैयार

      March 30, 2026

      खाड़ी देशों पर निर्भरता कम करने की प्लानिंग, अंगोला से एलपीजी खरीदने की तैयारी में भारतीय कंपनियां

      March 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस को 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन सौंपे

      By श्वेता चौहानMarch 31, 2026

      अब, अमेरिका और यूरोप की तरह पंजाब में महज़ 6 मिनट में पुलिस सहायता मिलेगी…

      रूसी फिल्म पर्सिमोन आॅफ माई लव में दिखेगा बॉलीवुड वाला मसाला

      March 31, 2026

      सीएजी की रिपोर्ट में खुलासा, कई जवानों को समय पर वेतन-भत्ते नहीं मिले

      March 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.