सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर से हादसा हुआ है. सोनीपत में एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई है और 9 अन्य घायल हैं.
जानकारी के अनुसार, केएमपी एक्सप्रेसवे पर स्थित गांव गोपालपुर के पास कार और ट्रक में भयानक टक्कर में मजूदरों की मौत हो गई. बाजरा कटाई के लिए यूपी के पीलीभीत से सभी मजदूर झज्जर जा रहे थे. टक्कर इतनी भयानक थी कि एक शव को गाड़ी काट कर निकला गया. मृतक रामनरेश गांव बडेपुरा उत्तर प्रदेश का रहने वाला,अन्य दो की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पांच घायलों की हालत गंभीर रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है और चार घायलों का खरखोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है. खरखौदा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सोनीपत पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और खरखौदा थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के गांव बड़ेपुरा निवासी करीब 11 मजदूर और ईको चालक समेत 12 लोग झज्जर की ओर बाजरा काटने के लिए जा रहे थे. सुबह करीब पांच बजे उनकी ईको गाड़ी गोपालपुर गांव की सीमा के पास केएमपी एक्सप्रेसवे पर पहुंची. इसी दौरान कार की ट्रक से टक्कर हो गई. हादसे में ईको गाड़ी सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.
मृतकों में रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गांव बड़ेपुरा शामिल है. दो अन्य मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है. दो शवों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया है, जबकि एक शव क्षतिग्रस्त ईको कार में फंसा हुआ था उसे बाहर मशक्कत से बाहर निकाला गया है.हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान विवेक पुत्र प्रभुदयाल, छोटू पुत्र खुशहाली, हरिशंकर पुत्र नेतराम, खुशहाली, फातिलाल पुत्र बुद्धसिंह, महेंद्र पाल पुत्र रामसहाय, संजीव पुत्र रामपाल, प्रमोद पुत्र रामरती और नेवाराम के रूप में हुई है. सभी घायल गांव बड़ेपुरा, जिला पीलीभीत के रहने वाले बताए गए हैं. हादसे के बाद घायलों को तत्काल खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया. डॉ पूजा ने बताया कि सभी की हालत गंभीर है और घायलों के बेहोशी की हालत लाया गया था.
-हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और ईको गाड़ी में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किया गया. मशक्कत के बाद शव को निकाला गया. पुलिस ने शवों की पहचान कराने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
