CBSE Class 12 Result 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार को 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार 85.20 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं।
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, DigiLocker और UMANG App पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई 12वीं के नतीजों में इस साल भी लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले बाजी मारी है. इस साल 88.86 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 रहा। वहीं पूरे देश की बात करें तो तिरुवनंतपुरम रीजन का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। तिरुवनंतपुरम में 95.62% छात्रों ने सफलता हासिल की है। गुरुग्राम रीजन में 88.45 फीसदी छात्र पास हुए है।
