Close Menu
    What's Hot

    कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

    July 21, 2026

    राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

    July 21, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कार पर केंद्रित धमाके की जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
    Breaking News

    कार पर केंद्रित धमाके की जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारNovember 11, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Red Fort Blast Live Updates
    Red Fort Blast Live Updates: कार पर केंद्रित धमाके की जांच, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

    • विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल और डेटोनेटर का यूज 
    • मस्जिद के पास 3 घंटे खड़ी रही कार, अंदर रहा डॉ. उमर 

    Delhi Car Blast Today Updates, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के नजदीक सोमवार को हुए विस्फोट को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। धमाके की जांच अब कार पर केंद्रित हो गई है। जिस हुंडई आई-20 कार में धमाका हुआ, उसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कार सवार भी दिख रहे हैं। शक है कि सीसीटीवी में दिख रहा व्यक्ति ही डॉक्टर उमर मोहम्मद उमर (ar Mohammad Omar) है, जो फिलहाल कार का मालिक था। वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है। वारदात से पहले कार एक मस्जिद के पास पार्किंग में करीब 3 घंटे तक खड़ी रही।

    साल में सात बार बेची जा चुकी है कार

    शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, कार के अंदर तीन लोग बैठे थे। कार फरीदाबाद के सेक्टर 37 में रॉयल कार जोन के कार डीलर सोनू से चार दिन पहले ही खरीदी गई थी। सोनू ने ओएलएक्स पर कार सेल की विज्ञापन पोस्ट किया था। इसके बाद कार बिकी। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सोनू को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है। यह भी सामने आया है कि धमाके वाली आई-20 कार गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ पर रजिस्टर्ड है और एक साल में यह सात बार बेची जा चुकी है।

    कार के रूट और उससे जुड़े रहे लोगों की भी जांच

    जांच एजेंसियां कार के रूट और उससे जुड़े रहे लोगों की भी जांच कर रही है। साथ ही विभिन्न इलाकों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही हैं और पता लगाया जा रहा है कि कार कहां से चली थी और कहां जा रही थी। पुलिस ने दिल्ली से भी कुछ लोगों को उठाया है। पुलिस की शुरुआती जांच से पता चला है कि ब्लास्ट में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल आॅयल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया गया होगा।

    10 नवंबर दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में घुसी कार 

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार ने 10 नवंबर की दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में प्रवेश किया। शाम 6:48 बजे पार्किंग से निकली। इसके महज चार मिनट बाद 6 बजकर 52 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास स्थित सुभाष मार्ग लाल बत्ती पर कार में ब्लास्ट हुआ। धमाके की चपेट में आसपास खड़े कई और वाहन भी आ गए। विचलित करने वाले दृश्यों में जमीन पर शव और शरीर के कटे हुए अंग दिखाई दे रहे थे। धमाके के बाद दिल्ली समेत कई शहरों में अलर्ट जारी है और सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    पकड़े गए सभी आरोपी उच्च शिक्षित और डॉक्टर

    दिल्ली धमाके और फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क के भंडाफोड़ में एक अहम बात सामने आई है, वो ये है कि पकड़े गए सभी आरोपी उच्च शिक्षित और डॉक्टर हैं। पहले आम तौर पर देखा जाता था कि कम पढ़े-लिखे और बेरोजगार युवकों को बहला-फुसलाकर उन्हें कट्टरपंथी बनाया जाता था। अब फरीदाबाद नेटवर्क और दिल्ली धमाके के संदिग्ध पढ़े लिखे हैं और अच्छी नौकरी कर रहे हैं, जो कहीं न कहीं बेहद चौंकाने वाला है। बता दें कि हाल ही में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद में एक आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके ठिकानों से 2910 किलो अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था।

    उमर के फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने का शक

    डॉक्टर उमर के भी तार फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से भी जुड़ रहे हैं। आशंका है कि यह धमाका भी अमोनियम नाइट्रेट में हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, जब कार पार्किंग में खड़ी थी तब भी डॉ. उमर कार में सवार था और वह करीब तीन घंटे तक कार में ही बैठा रहा था। एक पल के लिए भी वह कार से बाहर नहीं निकला। पुलिस के अनुसार, डॉ. उमर का कनेक्शन कथित तौर पर आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से था।

    पहले सहारनपुर से दबोचा गया था डॉक्टर आदिल

    जम्मू कश्मीर पुलिस ने इससे पहले जम्मू-कश्मीर निवासी डॉक्टर आदिल को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया था। वह सहारनपुर के एक अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहा था। आदिल से पूछताछ में ही फरीदाबाद के डॉक्टर मुजम्मिल शकील के बारे में पता चला, जहां से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला। अब जांच एजेंसियों कहना है कि दिल्ली धमाके में भी अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल होने का शक है। पुलिस को शक है कि फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा होने और अपने साथी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद, उमर ने कथित तौर पर पकड़े जाने के डर से यह आतंकी हमला किया।

    चार किमी तक सुनी गई धमाके की आवाज

    रिपोर्ट्स के अनुसार, धमाके में मारे गए लोगों के शवों और घायलों में किसी तरह के पैलेट या पंचर होने के निशान नहीं मिले हैं, जो आम तौर पर बम विस्फोट में मिलते हैं। साथ ही बम धमाके में मारे गए लोगों के शव काले पड़ जाते हैं, लेकिन इस केस में ऐसा कुछ नहीं हुआ। धमाका इतना तेज था कि चार किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनी गई। यही वजह है कि धमाके की प्रकृति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : PM Modi On Delhi Blast: किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे ब्लास्ट के गुनहगार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में ठंड का कहर सात जिलों में शीत
    Next Article Delhi Blast के बाद सुरक्षा के लिहाज़ से हरियाणा के हर जिले में हाई अलर्ट, DGP बोले -अफवाहें न फैलाएं और न अफवाहों पर विश्वास करें 
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Gurugram Viral Video: सोसाइटी में बास्केटबॉल खेल रहे थे लड़के, अचानक हुआ कुछ ऐसा, मच गई चीख-पुकार, वीडियो वायरल | गुरुग्राम

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

      By श्वेता चौहानJuly 21, 2026

      Punjab News: देश के नागरिकों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए, केंद्र सरकार…

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.