Close Menu
    What's Hot

    Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

    October 13, 2026

    हरियाणाः करनाल में दोस्तों के साथ हुक्का पीर रहे युवक की हत्या, VIDEO में लाठी डंडों और चाकू के साथ नजर आए आरोपी

    October 13, 2026

    36 दिन तक जेल में बंद रहा, लौटते ही भारतीय खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, फिर मैदान पर फूट फूट कर रोया… | Sports

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

      October 13, 2026

      Bihar Boat Accident: बिहार के वैशाली में गंगा में पलटी नाव, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे सभी | National

      October 13, 2026

      India-China News: लद्दाख में भारत ने तय किए 28 रणनीतिक स्थानों के नाम, चीन ने जताई आपत्ति | National

      October 13, 2026

      Uttarakhand News: उत्तराखंड में गुटखा-पान मसाला पर एक साल तक पाबंदी, सरकार ने जारी किया नया आदेश | National

      October 13, 2026

      CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस का एक्शन, विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे थे जंतर-मंतर | National

      October 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, October 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»मुख्यमंत्री सैनी ने जालंधर में पीयूष मुनि महाराज के 39वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत
    पंजाब

    मुख्यमंत्री सैनी ने जालंधर में पीयूष मुनि महाराज के 39वें दीक्षांत समारोह में की शिरकत

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJuly 6, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नशा मुक्त और शिक्षित समाज के साथ व्यवस्था परिवर्तन एवं राष्ट्र निर्माण का मिलकर संकल्प लें, तभी सेवा, सम्मान और संस्कार युक्त समाज के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई जा सकती है।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जालंधर में पीयूष मुनि महाराज के 39वें दीक्षांत एवं सेवा सम्मान को समर्पित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। जैन सभा द्वारा मुख्यमंत्री को शॉल, पगड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि संत सेवा समर्पण के साथ पूरे समाज का मार्गदर्शन करते हैं और ज्ञान रूपी दीपक से दूसरों के जीवन में रोशनी लाते हैं। उनके विचार मानवता की सेवा के लिए समर्पित होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को धनवान की जगह चरित्रवान, संस्कारवान और मानवीय संवेदनाओं से युक्त बनना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा से बड़ा कोई धर्म, करूणा से बड़ी कोई पूजा तथा मानवता से बड़ा कोई मजहब नहीं होता। सामाजिक संस्थाए नशे से सचेत एवं जागरूक करने, बेटियों को शिक्षित करने, गरीब का घर रोशन करने परिवार में वात्सल्य बढ़ाने जैसे कार्य करके समाज का भविष्य गढ रहे हैं। संतो ने सत्य, अहिंसा, संयम, सेवा, समर्पण का मार्ग दिखाया है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है।

    रंगला पंजाब को राजनीतिक इच्छाओं ने पीछे धकेल दिया

    मुख्यमंत्री ने कहा कि रंगला पंजाब को राजनैतिक इच्छाओं ने पीछे धकेल दिया है। पंजाब पर 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है तथा हर व्यक्ति पर सवा लाख रुपए का कर्ज है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की मिट्टी में गुरुओं की वाणी, शहीदों की कुर्बानी, किसानों का पसीना और भाईचारे की खुशबू आती है। पंजाब और हरियाणा का रिश्ता केवल सीमाओं का नहीं है बल्कि यह दिलों का रिश्ता है।

    सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे किए थे। आज पंजाब नशा और गैंगस्टर संस्कृति से जूझ रहा है। भाजपा सरकार ने हरियाणा में रोजगार, कौशल विकास और खेल नीति के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक अवसर उपलब्ध करवाए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा पंजाब और हरियाणा पड़ोसी राज्य हैं। पंजाब किसानों की धरती है, लेकिन यहां का किसान अपनी फसलों की खरीद, भुगतान और मंडी व्यवस्था को लेकर बार-बार चिंता और अनिश्चितता का सामना कर रहा है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब का युवा सबसे ज्यादा चिंता में है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में पंजाब की बेरोजगारी दर 8.8 प्रतिशत रही। हरियाणा में युवाओं को अवसर मिल रहे हैं और पंजाब में केवल खोखली घोषणाएं हैं।

    जालंधर खेल उद्योग, हस्तशिल्प, चमड़ा उद्योग स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विख्यात

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर खेल उद्योग, हस्तशिल्प, चमड़ा उद्योग और एम.एस.एम.ई. का राष्ट्रीय केंद्र है। पूरी दुनिया में स्पोर्ट्स सिटी के रूप में विख्यात इस भूमि पर बने खेल उपकरणों ने विश्व के बड़े-बड़े खेल मैदानों तक भारत का गौरव पहुंचाया है। ऐसी पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन करते हुए जालंधर की जनता को हृदय से प्रणाम एवं वंदन है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्थानीय उद्योगों को आत्मनिर्भर भारत और मुद्रा योजना के माध्यम से नई मजबूती मिली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण का काम पूरा हो चुका है और सिटी रेलवे स्टेशन का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के माध्यम से जालंधर की देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से कनेक्टिविटी को मजबूत किया गया है।

    इस अवसर पर श्रमेश मुनि महाराज, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व सासंद सुनील, अमन थापा, राजेश जैन, महामंत्री सुशील जैन, सर्वजीत मक्कड़, विमल जैन, अश्वनी भण्डारी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभा के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुंबई में जानलेवा हुई बारिश, आठ की मौत
    Next Article सोने की कीमत में चमक बरकरार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, हरमीत छाबड़ा ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा

      October 13, 2026

      पंजाब में मतदाता सूची से 13 लाख वोटरों के हटे नाम, फाइनल वोटर लिस्ट जारी….

      October 13, 2026

      जवाबी फायरिंग में दो शूटरों के पैर में लगी गोली, अमृतसर

      October 13, 2026

      पंजाब में पिछड़े वर्गों के लोगों को स्वरोजगार के लिए सरकार ने दिया 4.82 करोड़ रुपए का ऋण

      October 13, 2026

      अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हजारों युवाओं ने लगाई दौड़

      October 13, 2026

      आम आदमी पार्टी के नेताओं ने

      October 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

      By अंकित कुमारOctober 13, 2026

      जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR दर्ज की गई है।…

      हरियाणाः करनाल में दोस्तों के साथ हुक्का पीर रहे युवक की हत्या, VIDEO में लाठी डंडों और चाकू के साथ नजर आए आरोपी

      October 13, 2026

      36 दिन तक जेल में बंद रहा, लौटते ही भारतीय खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, फिर मैदान पर फूट फूट कर रोया… | Sports

      October 13, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.