श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले में बादल फटने से बड़े पैमाने पर तबाही मची है। अधिकारियों के मुताबिक घटना जिले के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में मंगलवार शाम को हुई और अचानक आई बाढ़ ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया। बादल फटने के बाद पहाड़ी से तेज बहाव से आया मलबा कई घरों में घुस गया और भारी नुकसान हुआ है। एक पुल केभी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।

