Close Menu
    What's Hot

    आर्टेमिस 2 चंद्रमा पर पहुंचा, मानव अंतरिक्ष में सबसे लंबी दूरी की उड़ान का रिकॉर्ड तोड़ा

    April 6, 2026

    नई अनाज मंडी के गेट पर आढ़तियों ने जड़ा ताला

    April 6, 2026

    CM भगवंत मान ने बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं का जायजा लिया

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आर्टेमिस 2 चंद्रमा पर पहुंचा, मानव अंतरिक्ष में सबसे लंबी दूरी की उड़ान का रिकॉर्ड तोड़ा

      April 6, 2026

      एलडीएफ का भाजपा के साथ गुप्त समझौता, इसीलिए सबरीमाला चोरी पर चुप रहे पीएम मोदी: प्रियंका

      April 6, 2026

      तमिलनाडु में कस्टोडियल डेथ केस में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा

      April 6, 2026

      S. Jaishankar : ईरान के साथ भारत लगातार संपर्क में है : एस. जयशंकर

      April 6, 2026

      अमेरिकी हमलों से दहला तेहरान, 13 की मौत

      April 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM भगवंत मान ने बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं का जायजा लिया
    पंजाब

    CM भगवंत मान ने बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं का जायजा लिया

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    बठिंडा : पंजाब में कैंसर देखभाल को अपग्रेड करने के लिए निर्णायक प्रयासों के तहत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बी.एफ.यू.एच.एस.) में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक निरीक्षण किया और उन्होंने बुनियादी ढांचे, तकनीकी तथा मानव संसाधन के व्यापक सुधार के आदेश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि इलाज के मानकों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

    परिवर्तन के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें रोबोटिक सर्जरी सहित उन्नत सुविधाओं की शुरुआत की जाएगी और स्टाफ की भर्ती को मजबूत करने के लिए तुरंत कदम उठाए जाएंगे, जिसका उद्देश्य मालवा क्षेत्र में मरीजों की देखभाल को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना है।

    अस्पताल के अचानक दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने संस्थान के कामकाज का जायजा लिया और जमीनी हकीकतों का मूल्यांकन करने तथा तुरंत ध्यान देने वाले क्षेत्रों की पहचान करने के लिए मुख्य हितधारकों से बातचीत की। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘इस दौरे का उद्देश्य संस्थान को समर्थन देना और मजबूत करना है, न कि कमियों को ढूंढना। दौरे का व्यापक उद्देश्य इसे पूरे राज्य के लिए प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल केंद्र में बदलना है।’

    मुख्यमंत्री ने पुष्टि की, ‘बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (बी.एफ.यू.एच.एस.) में एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। यह अस्पताल पहले से ही मालवा क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है और हमारी कोशिश है कि इसे पूरे पंजाब में अग्रणी स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में और मजबूत किया जाए।’

    लगातार अपग्रेडेशन की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘इस दौरे का उद्देश्य खामियां ढूंढना नहीं है, बल्कि इस संस्थान को राज्य भर में प्रमुख स्वास्थ्य देखभाल केंद्र के रूप में विकसित करना है। दौरे के दौरान मैंने इस महत्वपूर्ण संस्थान की जमीनी हकीकतों और जरूरतों से अवगत कराने के लिए सभी मुख्य हितधारकों से बातचीत की।’

    मरीजों के इलाज को बेहतर बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि संस्थान में कई जरूरी सुविधाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘कई सुविधाएं शुरू करके मरीजों की सेहत सुनिश्चित करने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे। इस अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी भी शुरू की जाएगी ताकि मरीजों को बड़े स्तर पर लाभ पहुंच सके।’

    इलाज के तरीकों को आधुनिक बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘इस अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने के लिए जल्द से जल्द जरूरी कदम उठाए जाएंगे और इसमें कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।’

    स्टाफ की चिंताओं पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि अस्पताल इस समय स्टाफ की कमी का सामना कर रहा है। उन्होंने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे पता चला है कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है, इसलिए बड़े जनहित में अतिरिक्त स्टाफ की भर्ती के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।’

    पंजाब सरकार की सुलभ स्वास्थ्य देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘आयुष्मान कार्ड धारक और मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के लाभार्थी इस सर्वाेत्तम कैंसर केयर अस्पताल में इलाज के हकदार हैं। पंजाब सरकार राज्य के सभी लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी की ग्रैंड एंट्री
    Next Article नई अनाज मंडी के गेट पर आढ़तियों ने जड़ा ताला
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      AAP नेताओं ने संसद में पंजाब के जरूरी मुद्दों को नजरअंदाज करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

      April 6, 2026

      Punjab News: अकालियों ने पंजाब को लूटने की आदत नहीं छोड़ी, रैली में….

      April 6, 2026

      90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली देने के बावजूद भी…

      April 6, 2026

      CM भगवंत सिंह मान बोले- ‘आप’

      April 6, 2026

      दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक 7

      April 6, 2026

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दी जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

      April 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आर्टेमिस 2 चंद्रमा पर पहुंचा, मानव अंतरिक्ष में सबसे लंबी दूरी की उड़ान का रिकॉर्ड तोड़ा

      By अंकित कुमारApril 6, 2026

      Artemis II: इतिहास रचने जा रहा नासा का आर्टेमिस 2 मिशन, चांद के अंधेरे हिस्से…

      नई अनाज मंडी के गेट पर आढ़तियों ने जड़ा ताला

      April 6, 2026

      CM भगवंत मान ने बठिंडा के एडवांस्ड कैंसर इंस्टीट्यूट का अचानक दौरा, सुविधाओं का जायजा लिया

      April 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.