Close Menu
    What's Hot

    मातृभूमि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का एक्स अकाउंट हैक, फैंस से की ये अपील

    April 11, 2026

    PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को 200वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

    April 11, 2026

    आज फिर छाए बादल, दोपहर के बाद इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

    April 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को 200वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      April 11, 2026

      बर्धमान में टीएमसी पर गरजे पीएम मोदी, सत्ता में आने पर किया सिंडिकेट राज खत्म करने का ऐलान

      April 11, 2026

      इस्लामाबाद पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

      April 11, 2026

      आज अमेरिका-ईरान में सुलह की उम्मीद

      April 11, 2026

      ईरान ने समझौता न किया तो करेंगे खतरनाक हमला : ट्रंप

      April 11, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, April 11
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक 7
    पंजाब

    दो मुख्य आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार; अब तक 7

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • आई.एस.आई. समर्थित विदेशी हैंडलरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 2 लाख रुपये के इनाम का किया था वादा: डीजीपी गौरव यादव
    • आरोपी अमनप्रीत सिंह ने फेंका था ग्रेनेड, गुरतेज सिंह ने अपने मोबाइल फोन पर वारदात की थी रिकॉर्डिंग

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले के मामले में कार्रवाई जारी रखते हुए पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन और हरियाणा पुलिस की सहायता से दो मुख्य आरोपियों—जिन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका था—को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरतेज सिंह और अमनप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों रूपनगर जिले के रतनगढ़ के निवासी हैं। आरोपी अमनप्रीत सिंह का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ एसएएस नगर और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में चोरी और लूट के मामले दर्ज हैं।

    यह कार्रवाई इस मामले में शामिल पांच अन्य आरोपियों—बलविंदर लाल उर्फ शमी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा—की गिरफ्तारी के एक दिन बाद की गई, जिनके पास से एक हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर जिगाना पिस्तौल बरामद की गई थी।

    डीजीपी गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि इन ताजा गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में शामिल सभी सात आरोपी अब पुलिस हिरासत में हैं। इस दौरान एडीजीपी काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद, एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा एस.के. वर्मा, आईजीपी इंटेलिजेंस डॉ. सुखचैन सिंह गिल और एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर दीपक पारिक भी मौजूद थे।

    डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को पुर्तगाल स्थित आईएसआई समर्थित विदेशी हैंडलर बलजोत सिंह उर्फ जोत और जर्मनी से हरजीत सिंह लाडी द्वारा 2 लाख रुपये के इनाम का लालच देकर इस हमले को अंजाम देने के लिए उकसाया गया था।

    उन्होंने कहा कि विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर आरोपियों ने इस हमले की योजना बनाई और इसे अंजाम देने के लिए कई स्तरों (कटआउट्स और सब-मॉड्यूल) का इस्तेमाल किया।

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गुरतेज सिंह ने खुलासा किया कि वह लगभग छह महीने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से एक विदेशी हैंडलर के संपर्क में आया था। उसके निर्देश पर गुरतेज ने अपने साथियों रूबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा के साथ मिलकर 28 मार्च 2026 को एसबीएस नगर के गांव भरापुर में जसवीर उर्फ जस्सी से हथियार और ग्रेनेड की खेप प्राप्त की थी और बाद में अमनप्रीत सिंह को साथ लेकर वारदात को अंजाम दिया।

    डीजीपी के अनुसार, 1 अप्रैल को रेकी करने के बाद अमनप्रीत सिंह ने ग्रेनेड फेंका, जबकि गुरतेज सिंह ने हैंडलर के निर्देशानुसार इस पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

    डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ और हरियाणा के डीजीपी का धन्यवाद करते हुए इस पूरे मामले का पर्दाफाश करने और आरोपियों को पकड़ने में चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की अहम भूमिका की सराहना की।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूत बंगला’ ट्रेलर आया और छा गया! असरानी संग अक्षय की वापसी ने मचा दिया धमाल
    Next Article Samsung S26 Ultra पर तगड़ा डिस्काउंट! प्रीमियम फोन अब सस्ते में
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में नई औद्योगिक नीति से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत : मंत्री संजीव

      April 11, 2026

      किसानों के लिए राहत : पंजाब के गोदामों में पड़े 155 लाख मीट्रिक टन चावल और गेहूं के स्टॉक की लिफ्टिंग के लिए विशेष ट्रेनें चलेंगी

      April 11, 2026

      डॉ. बलबीर सिंह बोले- ‘सेहत कार्ड’ के

      April 11, 2026

      पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 8 के नतीजे घोषित किए

      April 10, 2026

      पंजाब में चावल और गेहूं के स्टॉक को उठाने के लिए विशेष ट्रेनें

      April 10, 2026

      पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ

      April 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मातृभूमि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का एक्स अकाउंट हैक, फैंस से की ये अपील

      By श्वेता चौहानApril 11, 2026

      Chitrangada Singh: मातृभूमि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का एक्स अकाउंट हैक, फैंस से की ये अपील…

      PM मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को 200वीं जयंती पर दी श्रद्धांजलि

      April 11, 2026

      आज फिर छाए बादल, दोपहर के बाद इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

      April 11, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.