Close Menu
    What's Hot

    उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

    June 17, 2026

    CM मान बोले- पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां मुझे बदनाम

    June 17, 2026

    42 की उम्र में मां बनने की खुशी, स्टाइलिश मैटरनिटी शूट ने जीता फैंस का दिल

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      June 17, 2026

      हिमाचल में अगले सप्ताह दस्तक दे सकता है मानसून, प्रदेश में बारिश का दौर जारी

      June 17, 2026

      बांदीपुरा के गुरेज क्षेत्र की तुलैल घाटी में फटा बादल, बड़े पैमाने पर हुई तबाही

      June 17, 2026

      जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बरसेंगे बदरा

      June 17, 2026

      पश्चिम बंगाल में ममता के करीबी सौमित्र पर फेंके अंडे, पिटाई भी की

      June 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»CM मान बोले- पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां मुझे बदनाम
    पंजाब

    CM मान बोले- पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां मुझे बदनाम

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 17, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चब्बेवाल (होशियारपुर) : पंजाब के  ने पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये पार्टियाँ धर्म का दुरुपयोग कर रही हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए लगातार झूठा प्रचार कर रही हैं, क्योंकि वे न तो ऐतिहासिक ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम-2026’ के पारित होने को हज़म कर पा रही हैं और न ही इस बात को कि एक सामान्य घर का बेटा पंजाब में सुचारू रूप से सरकार चला रहा है।

    चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव बिहाला में ‘लोक मिलनी’ के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों द्वारा दिए गए अपार प्यार, सम्मान और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि जनता का यह बड़ा समर्थन प्रदेश सरकार की नीतियों और नीयत में उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है।

    इस लोक मिलनी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को सुनने के लिए न केवल पंडाल में बल्कि आस-पास के घरों की छतों, बालकनियों और बनेरों पर भी हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। क्षेत्र के लोगों ने पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों और जयकारों के साथ मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों के सम्मान में उन्हें सम्मानित करते हुए श्री साहिब (तलवार) भेंट की।

    लोक मिलनी के दौरान भरी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं अकाल पुरख का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन अधिनियम-2026’ लाने का अवसर प्रदान किया। जब भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाएँ हुईं तो करोड़ों लोगों के दिल व्यथित हुए। हमेशा यह उम्मीद होती थी कि दोषी पकड़े जाएँगे। कई बार वे गिरफ्तार भी हुए, परंतु कानून की कमियों का फायदा उठाकर उन्हें मानसिक रूप से बीमार बताकर सजा से बचा दिया जाता था। परमात्मा ने मुझे कानूनी विशेषज्ञों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श करके यह विधेयक लाने की बल-बुद्धि और ताकत प्रदान की है।”

    अकाली दल पर तीखा प्रहार करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “जब वे सत्ता में थे तब उन्होंने ऐसा कानून बनाने के लिए कभी गंभीरता नहीं दिखाई। सच्चाई यह है कि उनकी नीयत में ही खोट थी। अकालियों ने अपने राजनीतिक हितों के लिए बेअदबी की घटनाओं को होने दिया। उन्होंने अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी गलतियों को स्वीकार भी किया, लेकिन बाद में सार्वजनिक रूप से उससे मुकर गए। जो तख्त साहिब के सामने झूठ बोल सकते हैं, वे किसी के प्रति भी वफादार नहीं हो सकते। लोगों को ऐसे नेताओं से सावधान रहना चाहिए जो केवल सत्ता प्राप्त कर राज्य को लूटना चाहते हैं।”

    मुख्यमंत्री ने दावा किया, “अकालियों ने अपने निजी हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग किया है। जत्थेदारों की नियुक्तियां उनकी जेब से होती हैं और इसी कारण वे धार्मिक संस्थाओं का राजनीतिक इस्तेमाल करते हैं। एक जत्थेदार ने लोगों के विरोध के डर से तड़के ही पदभार ग्रहण किया था और अब धर्म की आड़ लेकर मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। इन लोगों के पास मुझे बदनाम करने के अलावा कोई एजेंडा नहीं है।”

    कंडी क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “कृषि को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र ही नहरों का पानी कंडी क्षेत्र के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। राज्य सरकार इस पवित्र क्षेत्र के कृषि विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। पिछली सरकारों की उपेक्षा के कारण यह क्षेत्र लंबे समय तक पिछड़ा रहा। एक ओर हम यहां पर्यटन की संभावनाओं को विकसित कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कृषि को भी सशक्त बना रहे हैं।”

    राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन दलों ने सत्ता में रहते हुए आपसी मिलीभगत से पंजाब को वर्षों तक लूटा। पहले केवल दो दल बारी-बारी से सत्ता का सुख भोगते रहे और जनता की भावनाओं का शोषण करते रहे। अब लोगों के पास ‘झाड़ू’ का विकल्प है, जिसने पंजाब की राजनीति को नई दिशा दी है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “आज न तो सुखबीर बादल, न राजा वड़िंग और न ही प्रताप सिंह बाजवा जनता के बीच दिखाई देते हैं, क्योंकि लोग चट्टान की तरह राज्य सरकार के साथ खड़े हैं। जनता बार-बार अपना समर्थन जता रही है और विपक्ष को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। अंततः सत्य की ही विजय होती है और असत्य पराजित होता है।”

    भगवंत सिंह मान ने कहा, “मैं पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहा हूं और इसी कारण विपक्ष बौखलाया हुआ है। ये नेता आम जनता की भलाई और राज्य की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उनके बयानों में झलकने वाली कटुता उनकी निराशा को स्पष्ट करती है। भले ही मेरे पास जनता का धन लूटने का अनुभव न हो, लेकिन लोगों के दुख-दर्द बांटने और उनकी समस्याओं का समाधान करने की क्षमता अवश्य है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार सरकारी खजाने के प्रत्येक पैसे का उपयोग जनता के कल्याण के लिए कर रही है। 90 प्रतिशत से अधिक घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है और किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जो पहले कभी नहीं हुआ। ऐसे समय में जब केंद्र सरकार देश की संपत्तियों का निजीकरण कर रही है, पंजाब ने एक निजी थर्मल प्लांट खरीदकर उसका नाम श्री गुरु अमरदास जी के नाम पर रखकर इतिहास रचा है।”

    मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य सरकार को महान गुरुओं, संतों और महापुरुषों से जुड़े ऐतिहासिक समारोह आयोजित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ‘हिंद की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए और अब श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

    सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की पोस्ट

    मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम की झलकियां साझा करते हुए लिखा- “आज होशियारपुर के गांव बिहाला में आयोजित ‘लोक मिलनी’ में पहुंचे लोगों द्वारा दिए गए अथाह प्रेम, सम्मान और आशीर्वाद के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। आपका यह समर्थन हमारी नीतियों और नीयत में आपके विश्वास का प्रतीक है। पंजाब अब वास्तविक अर्थों में विकास की राह पर अग्रसर है।

    बेअदबी विरोधी सख्त कानून बनाने के बाद हमारी सरकार 1 जुलाई से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लगभग 90 प्रतिशत घरों के लिए शून्य बिजली बिल, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं, निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक और पूर्णतः योग्यता आधारित सरकारी नौकरियां हमारी सरकार की साफ और ईमानदार नीयत का प्रमाण हैं।

    मैंने गांव बिहाला के सर्वांगीण विकास के लिए पंचायत को 51 लाख रुपये की अनुदान राशि का चेक भी सौंपा है, जिसमें एक नए आंगनवाड़ी केंद्र और सामुदायिक भवन का निर्माण शामिल है। ‘आप’ सरकार पंजाब के प्रत्येक गांव को समृद्ध, गतिशील और विकसित मॉडल में बदलने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article42 की उम्र में मां बनने की खुशी, स्टाइलिश मैटरनिटी शूट ने जीता फैंस का दिल
    Next Article उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM भगवंत मान बोले- फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं 

      June 17, 2026

      ग्रुप C और D की महिला कर्मचारियों की उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में की जाएगी तैनाती

      June 17, 2026

      स्वास्थ्य विभाग में 523 युवाओं की भर्ती, CM भगवंत मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र

      June 17, 2026

      मुख्यमंत्री मान ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी…

      June 16, 2026

      NCRB की रिपोर्ट ने पंजाब सरकार के ड्रग-विरोधी अभियान…

      June 16, 2026

      NDRF ने सतलुज नदी में गिरी कार को बाहर निकाला…

      June 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग गुट बनाने का फैसला

      By अंकित कुमारJune 17, 2026

      Maharashtra Politics: उद्धव को बड़ा झटका, नौ लोकसभा सांसदों में से 6 ने किया अलग…

      CM मान बोले- पारंपरिक राजनीतिक पार्टियां मुझे बदनाम

      June 17, 2026

      42 की उम्र में मां बनने की खुशी, स्टाइलिश मैटरनिटी शूट ने जीता फैंस का दिल

      June 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.