कहा- वंदे मातरम का अपमान कोई नहीं कर सकता
CM Yogi Adityanath, (द भारत ख़बर), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, जो वंदे मातरम नहीं गाए, उसे कान पकड़कर बाहर करो। सीएम योगी यूपी विधानमंडल में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोल रहे थे। सीएम ने वंदे मातरम का जिक्र करते हुए कहा, सपा और कांग्रेस के सांसदों ने वंदे मातरम का विरोध किया। लेकिन वंदे मातरम का अपमान कोई नहीं कर सकता। ये हिंदुस्तान की खाएंगे, लेकिन वंदे मातरम नहीं गाएंगे। ऐसे लोगों को यहां रहने का अधिकार नहीं है। जो इसका विरोध करता है, उसका कान पकड़कर बाहर करना चाहिए।
इससे पहले सीएम ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से कहा, आप उचित बात करते हैं, लेकिन पता नहीं क्यों आपके और संजय निषाद के बीच रंजिश चल रही है। ऐसा लगता है कि आपकी भी पोखरी यानी तालाब का संजय निषाद पट्टा कराकर आ गए हैं। दरअसल, इससे पहले आरक्षण मुद्दे पर माता प्रसाद पांडेय और संजय निषाद के बीच तीखी बहस हो गई थी।
1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं को मिलेंगी पेंशन
इस दौरान सीएम योगी ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, हम 1.06 करोड़ निराश्रित महिलाओं को पेंशन दे रहे हैं। अभी उन्हें 12 हजार सलाना मिलता है। जल्द ही हम इसे बढ़ाने वाले हैं। परसों (15 फरवरी) इसका ऐलान वित्त मंत्री सुरेश खन्ना कर देंगे।
ये भी पढ़ें : Parliament Updates: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिया भाषण, बजट व भारत-यूएस ट्रेड डील की आलोचना की

