Close Menu
    What's Hot

    सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रहीं अक्षरा सिंह, मेंटर रवि किशन के चरण छूकर लिया आशीर्वाद

    June 4, 2026

    Delhi Hotel Fire Updates: इलेक्ट्रिक चूल्हे में धमाका के बाद भड़की आग : होटल शेफ

    June 4, 2026

    11,999 रुपये में मिलेगा पावरफुल 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी भी साथ

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आज से मौसम में आएगा बड़ा बदलाव

      June 4, 2026

      मौत के 4 महीने बाद होगा खामनेई का अंतिम संस्कार

      June 4, 2026

      ट्रम्प बोले- नेतन्याहू की बहुत इज्जत करता हूं लेकिन लेबनान पर हमलों से परेशान था, इसलिए पागल कहा था, कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी हमले में भारतीय की मौत

      June 3, 2026

      कौन हैं डीके शिवकुमार के आध्यात्मिक गुरु गंगाधर अजजय्या, जिनके नाम पर ली सीएम पद की शपथ?

      June 3, 2026

      कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

      June 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, June 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»व्हाट्सएप चैटबॉट, कॉल सेंटर, मोबाइल ऐप, वेब चैट और एआई आधारित तकनीक से उपभोक्ताओं को मिलेगा त्वरित समाधान
    हरियाणा

    व्हाट्सएप चैटबॉट, कॉल सेंटर, मोबाइल ऐप, वेब चैट और एआई आधारित तकनीक से उपभोक्ताओं को मिलेगा त्वरित समाधान

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 4, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    सिरसा, 03 जून।
    हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव तथा दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने अपने कंप्लेंट हैंडलिंग सिस्टम (सीएचएस) को ओर अधिक सशक्त एवं आधुनिक बनाया है। उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सरल, डिजिटल तथा समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निगम ने यूनिफाइड कंज्यूमर कंप्लेंट एंड सर्विस पोर्टल को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया है।

    प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आधुनिक तकनीक एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित इस केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिजली आपूर्ति, मीटरिंग, बिलिंग, शिकायत निवारण तथा विभिन्न सेवा अनुरोधों के लिए एकीकृत समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है। उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कराने, उनकी प्रगति की जानकारी प्राप्त करने, बिल संबंधी सेवाओं का लाभ उठाने तथा विभिन्न अनुरोध ऑनलाइन माध्यम से आसानी से कर सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि डीएचबीवीएन ने उपभोक्ताओं के लिए ओम्नी-चैनल संपर्क व्यवस्था विकसित की हुई है, जिससे वे अपनी सुविधा के अनुसार विभिन्न माध्यमों से सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। बिजली संबंधी शिकायतों एवं जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 तथा 1800-180-4334 कॉल सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 8813999708 नंबर पर उपलब्ध व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से शिकायत दर्ज कराना, शिकायत की स्थिति जानना, बिजली बिल, नए कनेक्शन तथा अन्य सेवाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना भी संभव है।

    बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 7669875768 मिस्ड कॉल सेवा भी उपलब्ध कराई गई है। पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देने पर शिकायत स्वतः दर्ज हो जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को अलग से शिकायत दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।


    announced undertaken government interview hindustan manesar minister 976e1e0c 6873 11e8 af35 5e950c6

    डीएचबीवीएन सीएचएस मोबाइल ऐप के माध्यम से उपभोक्ता शिकायत पंजीकरण, शिकायत ट्रैकिंग तथा विभिन्न सेवा अनुरोधों का लाभ घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप निगम के अधिकारियों को भी शिकायतों की प्रभावी निगरानी, विश्लेषण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने में सहायता प्रदान करता है।
    बिजली निगम के प्रवक्ता संजय चुघ ने बताया कि निगम डिजिटल तकनीक, चैटबॉट, मोबाइल एप्लिकेशन, कॉल सेंटर तथा केंद्रीकृत शिकायत प्रणाली के माध्यम से उपभोक्ता सेवाओं को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। एआई आधारित सेवाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार से शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी तथा उपभोक्ताओं को घर बैठे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

    उन्होंने कहा कि निगम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को एक ही मंच पर सभी आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे शिकायत निवारण प्रक्रिया अधिक सरल, सुविधाजनक और प्रभावशाली बन सके।
    डीएचबीवीएन ने “हमसे जुड़ें, समाधान पाएं – हमारा प्रयास, आपका विश्वास” के संदेश के साथ सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे उपलब्ध डिजिटल सेवाओं का अधिकतम उपयोग करें तथा किसी भी बिजली संबंधी समस्या के समाधान के लिए निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का ही प्रयोग करें।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिना शादी मां बनने पर मचा था बवाल, आज सफलता की मिसाल बन चुकी है ये एक्ट्रेस
    Next Article आज से मौसम में आएगा बड़ा बदलाव
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    5 जून को गुरुग्राम में होगा राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह- राव नरबीर सिंह

    June 4, 2026

    Manish Kumar Lohan Appointed Additional Director, Information, Public Relations & Languages

    June 3, 2026

    पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा योजना का लाभ

    June 3, 2026

    डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयुष विभाग ने जन जागरण यात्राओं की तैयार की रूपरेखा

    June 3, 2026

    आपदा प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्थाओं को मिलेगा सम्मान

    June 3, 2026

    वर्ष 2051 की जरूरतों को ध्यान में रखकर जल प्रबंधन योजना तैयार करने पर जोर

    June 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रहीं अक्षरा सिंह, मेंटर रवि किशन के चरण छूकर लिया आशीर्वाद

    By श्वेता चौहानJune 4, 2026

    Akshara Singh Photos: सक्सेस की सीढ़ियां चढ़ रहीं अक्षरा सिंह, मेंटर रवि किशन के चरण…

    Delhi Hotel Fire Updates: इलेक्ट्रिक चूल्हे में धमाका के बाद भड़की आग : होटल शेफ

    June 4, 2026

    11,999 रुपये में मिलेगा पावरफुल 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी भी साथ

    June 4, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.