Trade Unions Strike, नई दिल्ली/कोलकाता: सेंट्रल ट्रेड यूनियनों (Central Trade Unions) ने अपनी मांगों को लेकर आज देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन (All India Trade Union) कांग्रेस की महासचिव (general secretary) अमरजीत कौर (Amarjeet Kaur) ने कहा कि गुरुवार सुबह पूरे देश में आम हड़ताल शुरू हो गई है और उन्हें असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों से आंदोलन की रिपोर्ट मिली है। हालांकि पश्चिम बंगाल में बंद का कोई असर नजर नहीं आया है। राजधानी कोलकाता व राज्य के अन्य शहरों में स्थिति पूरी तरह सामान्य है। निजी और सरकारी कार्यालय सामान्य तौर पर संचालित हो रहे में सामान्य तौर पर कामकाज चल रहा है।
30 करोड़ वर्कर के हड़ताल में शामिल होने का दावा
ट्रेड यूनियनों के आह्वान के मुताबिक जॉइंट फोरम से जुड़े कर्मचारी और वर्कर्स एक दिन की हड़ताल करेंगे ताकि केंद्र सरकार की मज़दूर-विरोधी, किसान-विरोधी और देश-विरोधी कॉर्पोरेट-समर्थक नीतियों के प्रति अपना विरोध दिखाया जा सके। फोरम ने दावा किया है कि नए लेबर कोड और दूसरे मुद्दों के विरोध में 30 करोड़ वर्कर आम हड़ताल के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।