Close Menu
    What's Hot

    विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    June 7, 2026

    अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

    June 7, 2026

    Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया
    हरियाणा

    हरियाणा में एक साथ 3 पुलिस कर्मी निलंबित, शराब को करना था नष्ट लेकिन बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाFebruary 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    रोहतक जिले के महम थाने में जब्त की गई शराब को नष्ट करने के बजाय बाजार में बेचने के आरोपों ने हरियाणा पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की प्रारंभिक जांच में अनियमितता सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि थाना प्रबंधक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

    यह मामला करीब दस दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महम थाने में विभिन्न मामलों में जब्त की गई शराब को नियमानुसार नष्ट किया जाना था। आरोप है कि शराब को पूरी तरह से नष्ट नहीं किया गया और बाहरी व्यक्तियों की मदद से उसे बाजार में बेच दिया गया। इस कथित गड़बड़ी की सूचना जैसे ही रोहतक के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुरेंद्र भौरिया तक पहुंची, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय जांच के आदेश दिए।

    एसपी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) गुलाब सिंह को सौंपी। डीएसपी ने थाने के रिकॉर्ड, मालखाने की एंट्री और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर विस्तृत जांच की। जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपे जाने के बाद प्रथम दृष्टया अनियमितता पाए जाने पर सख्त प्रशासनिक कदम उठाए गए।

    कार्रवाई के तहत थाना प्रबंधक उप-निरीक्षक सुभाष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा ईएचसी ज्योतिस्वरूप, जो मालखाना मोहरर के पद पर तैनात थे, एमएचसी जयभगवान और एसए ईएसआई सतपाल को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आगे की जांच में यदि और तथ्य सामने आते हैं तो अतिरिक्त कार्रवाई भी संभव है।


    Photo 1770629629031

    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब्त माल की सुरक्षा और नियमानुसार निस्तारण को लेकर विभाग में स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को लेकर दोपहर एक बजे प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी, जिसमें जांच से जुड़े तथ्यों और आगे की कार्रवाई की जानकारी साझा की जाएगी।

    इस घटना ने जब्त माल के प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर विभागीय जांच और संभावित आपराधिक कार्रवाई पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि कथित रूप से जब्त शराब बाजार तक कैसे पहुंची और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleiPhone 16 की कीमत धड़ाम! Flipkart Sale में मिला अब तक का सबसे बड़ा Price Cut
    Next Article पश्चिम बंगाल में देशव्यापी बंद बेअसर, ट्रेड यूनियनों ने किया है बंद का ऐलान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

    June 7, 2026

    सिवानी में 17 जून के ‘खादी रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां शुरु

    June 7, 2026

    जल प्रबंधन अपनाकर जल संरक्षण करें नागरिक

    June 6, 2026

    जनसेवा ही हमारा संकल्प, जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026

    उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    By परवेश चौहानJune 7, 2026

    Foreign Investors : विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट रिजर्व…

    अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

    June 7, 2026

    Energy Minister Anil Vij Plants a Sapling at Government College on World Environment Day

    June 7, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.