Close Menu
    What's Hot

    कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया के WTC फाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म! एक खिलाड़ी ने सपना किया चकनाचूर | Sports

    August 27, 2026

    कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

    August 27, 2026

    कार की छत पर बैठकर काम, गाड़ियों की लंबी कतार… नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जाम, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026

      IMD Rain Forecast: आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? | National

      August 27, 2026

      Bro, wait.. कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तंज करते हुए डाली 6 तस्वीरें, कैप्शन में ऐसा क्या लिखा? | National

      August 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ओडिशा पहुंचा चक्रवाती तूफान, 100 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं
    Breaking News

    ओडिशा पहुंचा चक्रवाती तूफान, 100 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारOctober 29, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Monthly Storm Update
    Monthly Storm Update: ओडिशा पहुंचा चक्रवाती तूफान, 100 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं

    •  15 से ज़्यादा ज़िलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित 

    Monthly Storm Hits Odisha, (द भारत ख़बर), भुवनेश्वर/नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान मोन्था ने ओडिशा में दस्तक दे दी है। इसके प्रभाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। राज्य सरकार से स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। चक्रवात आज बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से होते हुए ओडिशा के गंजम जिले के तट (गोपालपुरा बीच) पर पहुंचा। इसके कारण राज्य के 15 से ज़्यादा ज़िलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। 

    ओडिशा में 6 घंटों तक जारी रहेगा तूफान का प्रभाव

    मंगलवार शाम लगभग 7 बजे यह आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के पास पहुंचा था। इस दौरान 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और इसके के कारण बड़े पैमाने पर वहां पेड़ गिर गए व फसलों और मकानों को काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में तूफान का प्रभाव अगले 6 घंटों तक जारी रहेगा। सुरक्षा के मद्देनज़र, बचाव दलों ने इन इलाकों से 11,000 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया  है। ओडिशा आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ODRF) की 30 टीमें और NDRF की 5 टीमें ज़मीन पर तैनात हैं। 

    इन 8 ज़िलों में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका 

    बताया गया है कि तूफान अब ओडिशा के गोपालपुर बीच पर पहुंच गया है। इसके चलते समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं और 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं  चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात के कारण राज्य के 8 ज़िलों, गंजम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट, मलकानगिरी, कंधमाल, कालाहांडी और नबरंगपुर में तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका है।  राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी (CM Mohan Charan Majhi) ने कहा है कि उनकी सरकार इस तूफ़ान का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी असर

    आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ-साथ इस तूफ़ान का असर तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी देखा जा रहा है। यहां 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे (किमी प्रति घंटे) की रफ़्तार से हवाएं चल रही हैं। हालांकि, तूफ़ान धीरे-धीरे कमज़ोर पड़ने लगा है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, तूफ़ान के आने के बावजूद इसका असर अगले 6 घंटों तक बना रहेगा।

    आंध्र प्रदेश : 292 मंडल और 1,712 गांव प्रभावित 

    आंध्र प्रदेश में 43,000 हेक्टेयर से अधिक फसलें जलमग्न होने के साथ 83,000 से अधिक किसानों को नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, चक्रवात ने 292 मंडलों और 1,712 गांवों को प्रभावित किया है। मोन्था के कारण हुई भारी बारिश के कारण वेलिगल्लू परियोजना के द्वार खोलने पड़े। इस बीच, कोनासीमा जिले के मकंगुडेम गाँव में तेज़ हवाओं के कारण एक पेड़ एक घर पर गिर गया और घर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। पेड़ उखड़ने की अन्य घटनाओं में दो अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। एनडीआरएफ की टीमों ने लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

    राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तक असर

    आईएमडी के अनुसार, ओडिशा के मुख्य रूप से प्रभावित चार राज्यों के अलावा, इस चक्रवात का असर केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और झारखंड में भी देखा जा रहा है और इसके चलते अगले 3 दिन तक इन राज्यों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। चक्रवात के चलते हैदराबाद और तेलंगाना में भी मौसम में बदलाव देखा गया है। राज्य के मौसम विभाग ने आज हैदराबाद और कई अन्य जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस तूफान का असर राजस्थान के कई हिस्सों में भी देखा जा रहा है, जिसके चलते कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है।

    यह भी पढ़ें : Montha Update: आंध्र प्रदेश से टकराने के बाद ओडिशा की ओर बढ़ा चक्रवाती तूफान, आंध में कई जगह पेड़ गिरे, घरों को नुकसान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअभय चौटाला का BJP पर हमला, बोले- अन्नदाता मर रहा, सरकार उत्सव मना रही, कर दिया बड़ा ऐलान, 3 नवंबर से हो जाओ तैयार
    Next Article पंजाब के गांवों से एकत्र किए गए पानी के नमूने, 40720 में से…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh

      August 27, 2026

      Drug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime

      August 27, 2026

      IMD Rain Forecast: आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम? | National

      August 27, 2026

      Bro, wait.. कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, तंज करते हुए डाली 6 तस्वीरें, कैप्शन में ऐसा क्या लिखा? | National

      August 26, 2026

      लॉरेंस बिश्नोई गैंग का संकट मोचक दीपक खत्री गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट सर्कुलर

      August 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, टीम इंडिया के WTC फाइनल की उम्मीदें लगभग खत्म! एक खिलाड़ी ने सपना किया चकनाचूर | Sports

      By परवेश चौहानAugust 27, 2026

      भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ नई दिल्ली. श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में…

      कोलकाता हाईकोर्ट से ममता को झटका, फ्रीज बैंक खातों के इस्तेमाल पर रोक

      August 27, 2026

      कार की छत पर बैठकर काम, गाड़ियों की लंबी कतार… नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक जाम, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

      August 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.