कहा, ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया को स्पष्ट संदेश दे चुकी भारतीय सेनाएं
Defence Ministry on Terrorism (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और जो इसका समर्थन करेंगे उन्हें पूरी ताकत से जवाब मिलेगा। ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान भारत के सैन्य इतिहास में एक निर्णायक क्षण के रूप में याद किया जाएगा और यह सैन्य सटीकता और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक होगा। यह बात रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कही गई है। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आॅपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का सबूत है। भारतीय सशस्त्र बलों ने बड़ी निपुणता और पेशवर क्षमता के साथ पाकिस्तान के आतंकवादी ढांचे पर गहरी चोट की। यह एक सटीक और निर्णायक कार्रवाई थी।
100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए
ऑपरेशन सिंदूर को सात मई की सुबह में अंजाम दिया गया था, जिसमें कम से कम 100 आतंकवादियों को मार गिराया गया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी शिविरों पर सटीक मिसाइल हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन का संघर्ष हुआ। मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प का सबूत है। यह निर्णायक नेतृत्व, संयुक्त संचालन क्षमता और देश के संप्रभुता की रक्षा के इरादे का साहसिक प्रदर्शन है।
अभियान ने अद्वितीय बहु-क्षेत्रीय का प्रदर्शन किया और यह जमीन, समुद्र और वायु के पारंपरिक क्षेत्रों के साथ-साथ साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध के उभरते क्षेत्रों में एक साथ किया गया। ऑपरेशन सिंदूर ने रणनीतिक सोच और सैनिकों के संयम के साथ भारत की लगातार क्षमता बढ़ाने पर ध्यान दिखाया। इसमें खुफिया जानकारी से लेकर नई तकनीक और संयुक्त संचालन की तैयारी शामिल है।
पहलगाम आतंकी हमले का जवाब था ऑपरेशन सिंदूर
ज्ञात रहे कि पिछले दशकों से दहशतगर्द भारत में हिंसा फैलाने के लिए पड़ोसी देश से सीमा पार करके आते हैं। पाकिस्तानी सेना का इन आतंकवादियों को संरक्षण प्राप्त है। भारतीय सेना ने आपॅरेशन सिंदूर के नाम से यह सैन्य कार्रवाई पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिक मारे गए थे। भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया था।
ये भी पढ़ें : PM Modi News : जब फैसले समय पर होते हैं, तो जवाबदेही तय होती है : पीएम मोदी

