Close Menu
    What's Hot

    भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत, नोटिस जारी

    April 22, 2026

    हरियाणा के सिरसा में युवक ने नहर में कूदकर दी जान, मानसिक रूप से था परेशान

    April 22, 2026

    ऐली बनकर कृति सेनन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

    April 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत, नोटिस जारी

      April 22, 2026

      दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की चार्जिंग केबल से गला घोंटकर हत्या, यौन उत्पीड़न की आशंका

      April 22, 2026

      हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

      April 22, 2026

      ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा: ट्रम्प

      April 22, 2026

      Pahalgam Attack Anniversary: भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा : पीएम मोदी

      April 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के इन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही 12000 रुपये, ऐसे उठाएं लाभ
    हरियाणा

    हरियाणा के इन छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार दे रही 12000 रुपये, ऐसे उठाएं लाभ

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    हरियाणा के मेधावी छात्रों के लिए सरकार की ओर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार की मेधावी छात्रवृत्ति योजना शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (SEWA) विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग, विमुक्त घुमंतु, अर्द्धघुमंतु, टपरीवास और अन्य वर्गों के मेधावी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

    सरकार की इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को सरल हरियाणा पोर्टल (https://saralharyana.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अब तक जिले के 4994 पात्र छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में कुल 3 करोड़ 99 लाख 97 हजार रुपये की छात्रवृत्ति राशि सीधे ट्रांसफर की जा चुकी है।

    योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति, घुमंतु व अर्द्धघुमंतु तथा टपरीवास वर्ग के छात्र-छात्राएं 10वीं, 12वीं और स्नातक कक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं पिछड़े वर्ग (ए व बी) और सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को यह सुविधा केवल 10वीं कक्षा के लिए दी जा रही है।

    छात्रवृत्ति के लिए अंकों की पात्रता भी तय की गई है। ग्रामीण क्षेत्र से 10वीं पास अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग-ए के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, जबकि शहरी क्षेत्र के छात्रों के लिए 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। पिछड़ा वर्ग-बी और सामान्य वर्ग के ग्रामीण छात्रों के लिए 75 प्रतिशत तथा शहरी छात्रों के लिए 80 प्रतिशत अंक होने चाहिए।


    Kal Ka Mousam, Aaj Ka Mausam, Weather Forecast Today, India Weather News, Rain Alert India, Western Disturbance Update, Fog Alert North India

    इसके अलावा 12वीं कक्षा में अनुसूचित जाति के ग्रामीण छात्रों के लिए 70 प्रतिशत और शहरी छात्रों के लिए 75 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। स्नातक स्तर पर अनुसूचित जाति के ग्रामीण विद्यार्थियों को 60 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को 65 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

    इस योजना के तहत विद्यार्थियों को उनकी श्रेणी और शिक्षा स्तर के अनुसार 8 हजार रुपये से लेकर 12 हजार रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पढ़ाई में किसी तरह की आर्थिक बाधा न आए।

    जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को मूल दस्तावेज स्कैन कर सरल हरियाणा पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं व 12वीं सहित अन्य कक्षाओं की अंक तालिका, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम), बैंक पासबुक, उच्च कक्षा में दाखिले का प्रमाण पत्र या आई-कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और परिवार पहचान पत्र शामिल हैं।


    Haryana Exam Rules

    उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी किसी भी कार्यदिवस में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNeha Kakkar ने काम और रिश्तों से लिया ब्रेक, पोस्ट देख फैंस परेशान
    Next Article Rahul Gandhi: पीएम मोदी देश का धन अंबानी-अडाणी को देना चाह रहे, गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं: राहुल गांधी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के सिरसा में युवक ने नहर में कूदकर दी जान, मानसिक रूप से था परेशान

    April 22, 2026

    केदारनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा की शुरुआत, हजारों श्रद्धालु पहुंचे

    April 22, 2026

    हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन, मासूम शर्मा के साथ भी कर चुकीं काम

    April 22, 2026

    मशहूर हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन, हार्ट अटैक से गई जान

    April 22, 2026

    हरियाणा के गुरुग्राम में पहली बार कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

    April 22, 2026

    हरियाणा की जेलों में सख्ती, पैरोल-फरलो से लौटे कैदियों की 24 घंटे में मेडिकल जांच अनिवार्य

    April 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत, नोटिस जारी

    By अंकित कुमारApril 22, 2026

    Assembly Elections: भाजपा ने चुनाव आयोग से की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की शिकायत, नोटिस…

    हरियाणा के सिरसा में युवक ने नहर में कूदकर दी जान, मानसिक रूप से था परेशान

    April 22, 2026

    ऐली बनकर कृति सेनन ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

    April 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.