Close Menu
    What's Hot

    Sapna Choudhary का ‘पानी छलके 2’ Dance वायरल! स्टेज पर लगाए ऐसे ठुमके कि इंटरनेट हुआ फुल ऑन फायर

    April 16, 2026

    West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

    April 16, 2026

    स्कार्पियो की टक्कर से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की मौत, चालक फरार

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

      April 16, 2026

      अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

      April 16, 2026

      महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

      April 16, 2026

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026

      प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

      April 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi:दिल्ली में दिल दहलाने वाला मामला आया सामने, सर्वेयर की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ा, युवती संग प्रेम प्रसंग और पैसे का विवाद
    Breaking News

    Delhi:दिल्ली में दिल दहलाने वाला मामला आया सामने, सर्वेयर की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ा, युवती संग प्रेम प्रसंग और पैसे का विवाद

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Delhi News:दिल्ली में रोंगटे खड़े करने वाला एक सर्वेयर की हत्या कर शव को जमीन में गाड़कर फर्श को पक्का करवाने का मामला सामने आया है। दिल्ली के सरोजनी नगर इलाके के सर्वे ऑफ इंडिया डिफेंस ऑफिसर कॉम्पलेक्स के सीनियर सर्वेयर महेश कुमार की हत्या का खुलासा हुआ है। 

     पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अनीस को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आरके पुरम सेक्टर-दो के फ्लैट संख्या-623 के आंगन में खुदाई कर सर्वेयर के शव  को बरामद कर लिया।

    ऑफिस की युवती से प्रेम प्रसंग और पैसे के विवाद में आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उसने सर्वेयर के सिर पर पाइप रिंच से वार किए। आरोपी ने बताया कि उसने महेश की हत्या की साजिश करीब 20 दिन पहले रच ली थी। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनीस ने महेश की हत्या 28 अगस्त को की थी। 

    आरोपी ने सिर पर पाइप रिंच से वारकर वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी अनीस सर्वेयर महेश पर तब तक वार करता रहा, जब तक वह तड़पता रहा। इसके बाद आरोपी साउथ एक्स मार्केट गया, वहां से बड़ी वाली पॉलिथीन खरीद कर लाया। आरोपी ने महेश के शव को पांच पॉलिथीन में पैक किया. 29 सितंबर को उसने महेश के शव को मकान नंबर-623, सेक्टर-दो आरके पुरम में स्थित मकान के आंगन में जमीन में गाड़ दिया। इसके बाद 30 अगस्त को फर्श को पक्का करवा दिया। 

    दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महेश कुमार(42) झज्जर (हरियाणा) के मूल निवासी थे। वहीं से रोज कार्यालय आते-जाते थे। वह 28 अगस्त को अचानक गायब हो गए। महेश के भाई मुनेश ने आरके पुरम थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई और जांच के दौरान पुलिस टीम को महेश कुमार के सहकर्मी क्लर्क अनीस पर संदेह हुआ।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अनीस की उसके कार्यालय में काम करने वाली युवती से दोस्ती थी। महेश की इस युवती से नजदीकियां हो गई थी। महेश ने अनीस को युवती को लेकर अपशब्द कहे थे। इससे अनीस नाराज हो गया। 

    इसके अलावा महेश ने अनीस को नौ लाख रुपये उधार दे रखे थे। अनीस इस रकम को लौटाना नहीं चाहता था। महिला दोस्त को अपशब्द कहने व पैसे नहीं लौटाने से नाराज अनीस ने करीब 20 दिन पहले महेश की हत्या की साजिश रच ली थी। पुलिस ने अनीस के कब्जे से महेश द्वारा उधार दिए गए पांच लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।

    आरके पुरम थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार त्यागी की देखरेख में इंस्पेक्टर सुरेंद्र व एसआई पवन की टीम ने आरोपी अनीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जब शव को जमीन से निकाला तो शव सड़-गल चुका था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को महेश के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में लगी चोटों को मौत की वजह बताया गया है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: पंजाब आर्ट इनिशिएटिव – अमृतसर संस्करण ने अपने उद्घाटन पर शो का लॉन्च किया।
    Next Article VIDEO : दिल्ली की सड़कों पर कौन फेक रहा है मलबा, MCD, PWD, DDA परेशान
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

    April 16, 2026

    अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

    April 16, 2026

    महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

    April 16, 2026

    कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

    April 16, 2026

    प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

    April 16, 2026

    आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

    April 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Sapna Choudhary का ‘पानी छलके 2’ Dance वायरल! स्टेज पर लगाए ऐसे ठुमके कि इंटरनेट हुआ फुल ऑन फायर

    By श्वेता चौहानApril 16, 2026

    Sapna Choudhary का ‘पानी छलके 2’ Dance वायरल! स्टेज पर लगाए ऐसे ठुमके कि इंटरनेट…

    West Bengal SIR Voter List: पश्चिम बंगाल में सप्लीमेंट्री लिस्ट में नाम वाले वोटर्स कर सकेंगे मतदान: सुप्रीम कोर्ट

    April 16, 2026

    स्कार्पियो की टक्कर से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर की मौत, चालक फरार

    April 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.