Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी

    February 27, 2026

    विकसित भारत के लिए टैक्स-जीडीपी अनुपात में वृद्धि जरूरी

    February 27, 2026

    इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंचा

    February 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अफगानिस्तान के हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

      February 27, 2026

      पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बरकरार

      February 27, 2026

      BJP Vs Congress: नेहरू कंप्रोमाइज्ड चाचा: संबित पात्रा

      February 26, 2026

      यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने पीएम मोदी की आलोचना की, कहा- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं

      February 26, 2026

      Delhi High Court: लाइफस्टाइल डिसआॅर्डर बताकर दिव्यांगता पेंशन नहीं रोक सकते: दिल्ली हाईकोर्ट

      February 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, February 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi: केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने किया ‘जम्मू-कश्मीर : मेरा आहत स्वर्ग’ पुस्तक का विमोचन
    Breaking News

    Delhi: केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने किया ‘जम्मू-कश्मीर : मेरा आहत स्वर्ग’ पुस्तक का विमोचन

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाOctober 10, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Delhi News: जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित पुस्तक ‘जम्मू-कश्मीर : मेरा आहत स्वर्ग’ का विमोचन मंगलवार देर शाम आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने किया। दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सभागार में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह एवं पुस्तक परिचर्चा में पुस्तक के लेखक जवाहर कौल, सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कोहली, इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स के अध्यक्ष राम बहादुर राय एवं केंद्रीय विश्व विद्यालय (हरियाणा) की प्रति कुलपति प्रो. सुषमा यादव और जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के निदेशक आशुतोष भटनागर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

    पुस्तक परिचर्चा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पर लम्बे समय से एक ऐसा नेरेटिव सेट करने की आवश्यकता महसूस हो रही थी,जो गैर राजनीतिक हो और जो तथ्यों ऍम तर्कों पर आधारित हो I इस सम्बन्ध में यह पुस्तक एक नई दिशा देती है।

    जम्मू-कश्मीर के हालात को सामने रखते हुए कहा कि धारा-370 और 35 ए समाप्त होने के बाद राज्य की स्थितियों में आमूलचूल परिवर्तन को देखा जा सकता है। राज्य में रहने वाली जनता अब स्वयं को स्वतंत्र महसूस कर रही है।

    परिचर्चा में जम्मू-कश्मीर पर अपने विचार रखते हुए सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश प्रमोद कोहली ने कहा कि कश्मीर समस्या पैदा करने में शेख अब्दुल्ला की अपनी भूमिका रही। कश्मीर का निजाम, हुक्मरान और कश्मीरी जनता वर्षों तक देश की जनता और केंद्र सरकार को डराते रहे। कश्मीर को इन सभी ने मिलकर छुई-मुई जैसा बना दिया। इसका परिणाम भ्रष्टाचार, कुशासन, आतंकवाद सहित अन्य राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के रूप में सभी ने देखा। स्थिति लगातार गंभीर होती गई, लेकिन उच्चतम न्यायालय भी मूक दर्शक बना रहा। लेकिन अब स्थितियों में हो रहे बदलाव से कश्मीर के हालात बदल रहे हैं। धारा-370 और 35 ए की समाप्ति के बाद लग रहा है कि कश्मीर पुनः स्वर्ग जैसी स्थितियों को जल्द प्राप्त करेगा।

    परिचर्चा में पुस्तक के लेखक जवाहर कौल ने कहा कि यह पुस्तक दो खानदानों के राजनीतिक खेल का किस्सा नहीं है। मेरा आहत स्वर्ग, उसकी पीड़ा, उसके घावों और तनावों की व्यथा की ओर पाठक का ध्यान आकर्षित करती है, जो इसके यौवन, इसकी संस्कृति और भाषा को ही क्षतिग्रस्त कर रहे हैं।

    इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर आर्ट्स के अध्यक्ष राम बहादुर राय ने भी परिचर्चा में पुस्तक से जुड़े कई प्रसंगों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि ‘जम्मू-कश्मीर : मेरा आहत स्वर्ग’ पुस्तक नई पीढ़ी के लिए है क्योंकि भाषा सरल है। कश्मीर के इतिहास बताने की शैली ऐसी है, जैसे किसी उपन्यास को पढ़ा जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पुस्तक में खिलाफत आंदोलन के बारे में जो जानकारी है, वह नई पीढ़ी को भी पता चलना चाहिए। सम्पूर्ण पुस्तक समाज को एक सन्देश भी देती है। पुस्तक की प्रशंसा करते हुए हरियाणा केंद्रीय विश्व विद्यालय की प्रति कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विषय में नया इतिहास बनाना कठिन है। लेकिन यह कार्य पुस्तक के माध्यम से हुआ है। कश्मीर के यथार्थ को पुस्तक सामने रखती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAAP सांसद संजय सिंह कोर्ट में पेश हुए, ED ने 10 दिन की रिमांड मांगी
    Next Article Delhi: 2010 में भड़काऊ भाषण देने के मामले में Author अरुंधति रॉय और पूर्व कश्मीरी प्रोफेसर पर चलेगा मुकदमा, दिल्ली के LG ने दी मंजूरी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अफगानिस्तान के हमलों में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

    February 27, 2026

    पश्चिम एशिया में युद्ध का खतरा बरकरार

    February 27, 2026

    BJP Vs Congress: नेहरू कंप्रोमाइज्ड चाचा: संबित पात्रा

    February 26, 2026

    यूथ कांग्रेस मेंबर्स के खिलाफ एक्शन पर राहुल ने पीएम मोदी की आलोचना की, कहा- यह इंडिया है, नॉर्थ कोरिया नहीं

    February 26, 2026

    Delhi High Court: लाइफस्टाइल डिसआॅर्डर बताकर दिव्यांगता पेंशन नहीं रोक सकते: दिल्ली हाईकोर्ट

    February 26, 2026

    PM Narendra Modi Israel Visit Update: इजराइल आना मेरे लिए गर्व की बात: पीएम मोदी

    February 26, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी

    By परवेश चौहानFebruary 27, 2026

    Liquor Scam: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी…

    विकसित भारत के लिए टैक्स-जीडीपी अनुपात में वृद्धि जरूरी

    February 27, 2026

    इंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंचा

    February 27, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.