Close Menu
    What's Hot

    भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

    March 6, 2026

    जंग के माहौल में फिर चमकी Sonu Sood की इंसानियत, दुबई में फंसे लोगों के लिए खोले दरवाजे

    March 6, 2026

    राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

      March 6, 2026

      पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा

      March 5, 2026

      2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम

      March 5, 2026

      तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

      March 5, 2026

      एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

      March 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, March 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंगला सौंदर्यीकरण मामले में CBI की एंट्री, एजेंसी ने प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की
    Breaking News

    Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, बंगला सौंदर्यीकरण मामले में CBI की एंट्री, एजेंसी ने प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    बंगला सौंदर्यीकरण मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मामले की जांच अब CBI करेगी। इसको लेकर CBI ने प्रारंभिक जांच (Preliminary Enquiry-पीई) दर्ज की है। अधिकारियों के अनुसार CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा(Anti Corruption Branch) ने दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग(Public Works Department)से बंगले से संबंधित रिकॉर्ड जारी करने की मांग की है। इसके साथ ही एजेंसी ने पीडब्ल्यूडी से कागजात पेश करने को कहा है कि परियोजना को कैसे मंजूरी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, CBI की ओर से विभाग को कागजात पेश करने के लिए 26 सितंबर तक का समय दिया गया था।

    इस मामले में गुरुवार को CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘इससे पता चलता है कि पीएम घबराए हुए हैं, यह पहली पूछताछ नहीं है। पहले ही 50 से अधिक बार पूछताछ की जा चुकी है।’  उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ 33 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं, वे पिछले 8 साल से जांच कर रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसलिए उन्होंने ये नई जांच शुरू की है, इसका भी स्वागत है, इस जांच में भी कुछ नहीं मिलेगा।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है। उन्होंने बिना नाम लिए बीजेपी और केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि ये लोग उन्हें झुकाना और तोड़ना चाहते हैं लेकिन केजरीवाल झुकने वाला नहीं है। आम आदमी पार्टी के मुखिया ने कहा कि 8 साल से उनके खिलाफ जांच पर जांच हो रहे हैं, जब से वह मुख्यमंत्री बने हैं लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने पीएम को चुनौती देते हुए कहा कि अगर इस जांच में पहले की तरह कुछ नहीं निकलता है तो क्या वह इस्तीफा देंगे। दूसरी तरफ, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि सीबीआई जांच के केजरीवाल के ‘राजमहल’ का सच सामने आ जाएगा।

    इससे पहले उपराज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री आवास सौंदर्यीकरण में हुए खर्च को संज्ञान में लिया था। बता दें कि दिल्ली सीएम के आवास के सौंदर्यीकरण में कथित भ्रष्टाचार का मामला इसी साल अप्रैल में पहली बार सामने आया। भाजपा ने दावा किया था कि केजरीवाल ने अपने आधिकारिक आवास के सौंदर्यीकरण के लिए करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

    केजरीवाल 2015 में मुख्यमंत्री बनने के बाद से दिल्ली में 6 फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आधिकारिक आवास में रह रहे हैं। केजरीवाल के इसी बंगले के निर्माण में अनियमितता के आरोप लगे हैं। केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने अनियमितता के आरोपों की प्रारंभिक जांच शुरू की है। सीबीआई द्वारा यह जांच दिल्ली सरकार के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ शुरू की गई है। मामले में एक नियमित एफआईआर दर्ज करने से पहले एजेंसी ने यह कदम उठाया है। प्रारंभिक जांच में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त सबूत हैं या नहीं। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi News: दिल्ली सरकार के आर्म्ड र्फोसेज स्कूल ने मारी बाज़ी, NDA में 76 छात्रों ने दी थी परीक्षा, 32 ने की पास, सीएम ने दी बधाई
    Next Article Punjab News: कोटकपूरा गोलीकांड में हाईकोर्ट ने सुखबीर बादल, पूर्व DGP समेत पांच आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

    March 6, 2026

    पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और लद्दाख के एलजी ने दिया इस्तीफा

    March 5, 2026

    2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम

    March 5, 2026

    तमिलनाडु में 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

    March 5, 2026

    एनडीए के पांचों उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    March 5, 2026

    नक्सलियों का ब्रेन कहा जाने वाला गणपति नेपाल से गिरफ्तार

    March 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

    By परवेश चौहानMarch 6, 2026

    Share Market Update : भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती रुपए में 45…

    जंग के माहौल में फिर चमकी Sonu Sood की इंसानियत, दुबई में फंसे लोगों के लिए खोले दरवाजे

    March 6, 2026

    राज्यपाल के अचानक इस्तीफे से पश्चिम बंगाल की राजनीति गर्माई

    March 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.