Close Menu
    What's Hot

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    June 6, 2026

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम
    Breaking News

    2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMarch 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ADR Report: 2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम
    ADR Report: 2024-25 में 6769.14 करोड़ रुपए रही भाजपा की इनकम

    एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने जारी की रिपोर्ट
    ADR Report, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने वित्तीय साल 2024-25 के लिए राष्ट्रीय पार्टियों की इनकम जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी की कुल आय 6,769.15 करोड़ है। 6 राष्ट्रीय पार्टियों की आय का 85% हिस्सा अकेले भाजपा के पास है। बीजेपी की इनकम पिछले साल के मुकाबले 55.95% और कांग्रेस से करीब 7 गुना ज्यादा है। देश के 6 प्रमुख राष्ट्रीय दलों भाजपा, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और नेशनल पीपुल्स पार्टी की कुल आय 7,960 करोड़ रुपए दर्ज की गई। वहीं पिछले साल की तुलना में राष्ट्रीय दलों की कुल आय में 41.35% की बढ़ोतरी हुई है।

    कांग्रेस की आय घटी

    वहीं, कांग्रेस की आय 2023-24 में 1,230.73 करोड़ थी, जो 2024-25 में घटकर 918.29 करोड़ रह गई। यह पिछले साल से करीब 25.39% कम है। आप की कमाई में 73.20% की बढ़ोतरी हुई है, जबकि बीएसपी और सीपीआई-एम की आय में ज्यादा अंतर नहीं है।

    चंदा और कूपन से सबसे ज्यादा कमाई

    रिपोर्ट के मुताबिक राजनीतिक दलों के पास आने वाले पैसे का मुख्य स्रोत चंदा है। राष्ट्रीय पार्टियों की कुल आय का 85% से ज्यादा यानी लगभग 6,772.53 करोड़, लोगों और संगठनों से मिले स्वैच्छिक चंदे से आया। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कुल आय का लगभग 90.48% हिस्सा चंदे से जुटाया। दूसरी ओर, कांग्रेस ने चंदे के अलावा कूपन बेचकर भी अच्छी कमाई की, जिससे पार्टी को करीब ?350.05 करोड़ मिले। वहीं, बसपा ने अपनी रिपोर्ट में चंदे से कोई आय नहीं दिखाई। पार्टी की पूरी कमाई बैंक ब्याज और अन्य निवेशों से होने की बात कही गई है।

    कांग्रेस ने 1111 करोड़ खर्च किए

    पैसे खर्च करने के मामले में भी पार्टियों के बीच बड़ा अंतर दिखता है। छह राष्ट्रीय दलों ने मिलकर कुल 4,710.27 करोड़ खर्च किए। इनमें भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रचार और प्रशासनिक कामों पर 3,335.37 करोड़ खर्च किए, जो उसकी कुल आय का आधा भी नहीं है।

    वहीं, कांग्रेस की कमाई 918.29 करोड़ रही, लेकिन पार्टी ने कुल 1,111.95 करोड़ खर्च कर दिए। यानी कांग्रेस ने अपनी आय से करीब 193.66 करोड़ ज्यादा खर्च किया। सीपीआई-एम ने भी अपनी आय का करीब 84% खर्च कर दिया। दूसरी तरफ, बीजेपी और बसपा ने अपनी आय का बड़ा हिस्सा भविष्य के लिए बचाकर रखा है।

    रिपोर्ट जमा करने में भारी लापरवाही

    चुनाव आयोग के निर्देशानुसार सभी दलों को अपनी आॅडिट रिपोर्ट 31 अक्टूबर 2025 तक जमा करनी थी। हालांकि, केवल बीएसपी, आप और एनपीईपी ने ही समय सीमा का पालन किया। सत्ताधारी दल भाजपा ने अपनी रिपोर्ट 56 दिन की देरी से और कांग्रेस ने 48 दिन की देरी से जमा की। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी अपनी रिपोर्ट जमा करने में 18 दिनों का समय लिया।

    ये भी पढ़ें : Amit Shah: कांग्रेस ने सीमाएं खुली छोड़ीं, घुसपैठ बढ़ी: अमित शाह

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें
    Next Article सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी में जुटे बड़े-बड़े सितारे, Amitabh Bachchan समेत कई दिग्गज पहुंचे
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

      By श्वेता चौहानJune 6, 2026

      Aamir Khan & Gauri Spratt Marriage: शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों…

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.