Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में प्रदर्शन का असर, कनॉट प्लेस और लाजपत नगर मार्केट बंद, नहीं खुलेंगी दुकानें! शॉपिंग पर जाने से पहले पढ़ें | National

    October 9, 2026

    Ind vs WI Live Streaming: फ्री में देखना है भारत- वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, करना होगा बस एक काम, उठाएं लाइव मैच का मजा | Sports

    October 9, 2026

    Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UP Breaking News: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी | Uttar Pradesh

      October 9, 2026

      Nandigram Bypoll Result 2026: नंदीग्राम उपचुनाव में BJP की बड़ी जीत, हासीरानी रथ ने कांग्रेस के मिलन प्रधान को हराया | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में छाएंगे बादल ! जानें हरियाणा, पंजाब और हिमाचल का मौसम अपडेट | National

      October 9, 2026

      IIT Bombay Fire: आईआईटी बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, दो बच्चों समेत 5 लोग झुलसे | National

      October 9, 2026

      IMD Weather Update: कई राज्यों में आज बदलेगा मौसम, दिल्ली-हरियाणा-पंजाब में तेज हवाएं, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश | National

      October 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, October 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi News: दिल्ली में जनवरी 2027 से नई पेट्रोल-डीजल कमर्शियल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा बंद ! | Delhi
    दिल्ली

    Delhi News: दिल्ली में जनवरी 2027 से नई पेट्रोल-डीजल कमर्शियल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा बंद ! | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi NCR new goods vehicle registration ban 2027, petrol diesel CNG goods vehicles registration ban Delhi, CAQM pollution control measures Delhi NCR, light goods vehicle registration ban Delhi NCR, Delhi NCR air pollution latest rules 2027, stone crushers pollution control measures NCR, दिल्ली-NCR प्रदूषण, मालवाहक गाड़ियों पर रोक, CAQM नया नियम, दिल्ली एयर पॉल्यूशन
    दिल्ली में एक जनवरी 2027 से पेट्रोल-डीजल के नए हल्के कमर्शियल वाहनों का रजिस्ट्रेशन बंद नहीं होगा।

    Delhi Vehicle Registration News: दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए अब सड़कों पर चलने वाले मालवाहक वाहनों को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। पेट्रोल, डीजल और CNG से चलने वाली नई हल्की मालवाहक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर चरणबद्ध तरीके से रोक लगाई जाएगी। यह फैसला आने वाले वर्षों में अलग-अलग चरणों में दिल्ली और पूरे NCR में लागू होगा। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की 29वीं बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया। इसके साथ ही स्टोन क्रशर और थर्मल पावर प्लांटों पर भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्ती बढ़ाने का निर्णय हुआ है।

    पहले दिल्ली में लागू होगा नियम

    नई हल्की मालवाहक गाड़ियों यानी N1 कैटेगरी के LGV के रजिस्ट्रेशन पर रोक सबसे पहले दिल्ली में लागू होगी। दिल्ली में 1 जनवरी 2027 से यह नियम लागू हो जाएगा। इसके बाद 1 जुलाई 2027 से गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में भी इसे लागू किया जाएगा। NCR के बाकी जिलों में यह नियम 1 जनवरी 2028 से लागू होगा। इसका मतलब है कि 2027 की शुरुआत से दिल्ली में पेट्रोल, डीजल और CNG से चलने वाली नई हल्की मालवाहक गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा सकेगा। इसके बाद यही नियम चरणबद्ध तरीके से NCR के दूसरे हिस्सों में लागू होगा।

    सिर्फ 1.2% वाहन, प्रदूषण 3.3%

    CAQM के मुताबिक N1 श्रेणी की हल्की मालवाहक गाड़ियां सक्रिय वाहनों की कुल संख्या का करीब 1.2 प्रतिशत हैं। इसके बावजूद पीएम उत्सर्जन में इनका योगदान लगभग 3.3 प्रतिशत है। यही वजह है कि इन वाहनों को प्रदूषण कम करने की रणनीति में शामिल किया गया है। सरकार का लक्ष्य नए रजिस्ट्रेशन को धीरे-धीरे स्वच्छ ईंधन या कम प्रदूषण वाले विकल्पों की ओर ले जाना है। ध्यान देने वाली बात यह है कि मौजूदा वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध की बात नहीं कही गई है। फैसला मुख्य रूप से नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर रोक से जुड़ा है।

    स्टोन क्रशर पर भी बढ़ेगी निगरानी

    NCR में प्रदूषण का एक बड़ा कारण सड़क की धूल और निर्माण गतिविधियों से निकलने वाले कण भी हैं। इसे देखते हुए स्टोन क्रशिंग यूनिट्स पर भी निगरानी कड़ी करने का फैसला लिया गया है। CPCB की 2023 में जारी गाइडलाइंस को स्टोन क्रशर यूनिट्स की Consent to Operate की शर्तों में शामिल किया जाएगा। इन यूनिट्स पर कई तरह की व्यवस्थाओं से निगरानी बढ़ाई जाएगी, जिनमें वीडियो निगरानी व्यवस्था, PM10 सेंसर, PM2.5 सेंसर, वाहनों के लिए व्हील-वॉशिंग सिस्टम शामिल है। इन उपायों का उद्देश्य स्टोन क्रशिंग के दौरान उड़ने वाली धूल और प्रदूषण को नियंत्रित करना है।

    6 थर्मल पावर प्लांट्स पर जुर्माना

    बैठक में थर्मल पावर प्लांटों को लेकर भी सख्त कार्रवाई की गई। छह प्लांट बायोमास को-फायरिंग का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए। इसके चलते इन छह थर्मल पावर प्लांटों पर कुल 61.85 करोड़ रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई गई है। बायोमास को-फायरिंग का मतलब थर्मल पावर प्लांट में कोयले के साथ बायोमास जैसे कृषि अवशेषों का इस्तेमाल करना है। इसका मकसद कोयले पर निर्भरता और उससे होने वाले प्रदूषण को कम करना है। दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़क और निर्माण की धूल, औद्योगिक गतिविधियां और पावर प्लांट समेत कई स्रोत मिलकर हवा की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब चाय पीना होगा मुश्किल, बढ़ गए गुड़-चीनी के दाम, क्या एथेनॉल है इसकी वजह?
    Next Article हरियाणा में बारिश पर ब्रेक लगते ही तापमान चढ़ा, तेज धूप कर रही परेशान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में प्रदर्शन का असर, कनॉट प्लेस और लाजपत नगर मार्केट बंद, नहीं खुलेंगी दुकानें! शॉपिंग पर जाने से पहले पढ़ें | National

      October 9, 2026

      दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेट्रो स्टेशन और रेल सेवा रोकने पर बयान, सब कुछ बंद नहीं कर सकते | National

      October 9, 2026

      Delhi Metro: आज रात 9 बजे से बंद हो सकते हैं दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन, CJP के प्रदर्शन से पहले पुलिस अलर्ट | Delhi

      October 9, 2026

      Delhi Protest: पीएम मोदी की तारीफ करने पर कनॉट प्लेस में कश्मीरी युवक से मारपीट, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आरोप | Delhi

      October 8, 2026

      Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरी, 2 बच्चों समेत तीन की मौत, भूकंप से आई थीं दरारें | Delhi

      October 8, 2026

      Delhi University Fire: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में DUSU ऑफिस में लगी आग, फर्नीचर जलकर राख | Delhi

      October 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली में प्रदर्शन का असर, कनॉट प्लेस और लाजपत नगर मार्केट बंद, नहीं खुलेंगी दुकानें! शॉपिंग पर जाने से पहले पढ़ें | National

      By परवेश चौहानOctober 9, 2026

      दिल्ली में प्रदर्शन का असर, कनॉट प्लेस और लाजपत नगर मार्केट बंद नई दिल्ली. भारत…

      Ind vs WI Live Streaming: फ्री में देखना है भारत- वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला, करना होगा बस एक काम, उठाएं लाइव मैच का मजा | Sports

      October 9, 2026

      Punjab News: पंजाब सरकार ने 22 अक्टूबर को विधानसभा सत्र बुलाया

      October 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.