Close Menu
    What's Hot

    3.79 लाख मरीज़ों को 654 करोड़ रुपये का मुफ़्त इलाज

    June 5, 2026

    फ्लोरल आॅफ शोल्डर ड्रेस में पलक तिवारी ने दी समर वाइब्स

    June 5, 2026

    ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

    June 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

      June 5, 2026

      गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे पीएम मोदी

      June 5, 2026

      भारत सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में एक : पुतिन

      June 5, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण की रक्षा और सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»दिल्ली पुलिस ने टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 4 राज्यों से 5 आतंकी गिरफ्तार
    Breaking News

    दिल्ली पुलिस ने टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, 4 राज्यों से 5 आतंकी गिरफ्तार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    दिल्ली
    दिल्ली
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त अभियान में एक बड़े टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। इस दौरान दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से 5 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया।

    स्पेशल सेल के एसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि इन संदिग्धों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। इनमें सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, बॉल बियरिंगस, सर्किट वायर, मदर बोर्ड, लैपटॉप, हथियार और सेफ्टी इक्विपमेंट शामिल हैं।

    झारखंड का दानिश बना था लीडर

    पुलिस के मुताबिक झारखंड से गिरफ्तार किए गए अशहर दानिश इस ग्रुप का लीडर था। उसे पाकिस्तानी हैंडलर्स ने “गजवा” नाम और कोड नेम CEOदिया था। दानिश ही बाकी युवाओं को जोड़ता था और IED बनाने की ट्रेनिंग भी ले चुका था। उसके ठिकाने से बम बनाने का सामान बरामद हुआ है।

    गिरफ्तार आतंकियों की पहचान

    • अशहर दानिश (झारखंड) – मॉड्यूल का लीडर

    • सूफियान (झारखंड) – दानिश का करीबी साथी

    • आफताब अंसारी (मुंबई, महाराष्ट्र) – मीट का कारोबारी, जिसे टारगेटेड किलिंग का काम दिया गया था

    • कामरान कुरैशी (मध्य प्रदेश, रायगढ़)

    • हुजेफा (तेलंगाना, निजामाबाद)

    पुलिस के अनुसार ये सभी 20 से 25 साल की उम्र के युवा हैं और सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे हैं। इन्हें भारत में ठिकाना खोजने और हमलों की तैयारी करने का टास्क दिया गया था।

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथी बना रहे थे

    सूत्रों के अनुसार संदिग्ध आतंकी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर भारत के युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे। इन्हें “खिलाफत मॉडल” अपनाने और हमलों के लिए टीम बनाने का निर्देश मिला था।

    बिहार में भी आतंकी घुसे थे

    इससे पहले 28 अगस्त को बिहार में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी आतंकियों के घुसने की खबर आई थी। इनके नाम हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान बताए गए थे। मोतिहारी पुलिस ने इन पर 50-50 हजार रुपये का इनाम रखा था और इनके पासपोर्ट भी सामने आए थे।

    जांच जारी

    दिल्ली पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ जारी है। एजेंसियां इनके नेटवर्क और पाकिस्तानी हैंडलर्स से कनेक्शन की जांच कर रही हैं।

    IED आतंकवादी गिरफ्तार झारखंड टेरर मॉड्यूल तेलंगाना दिल्ली पुलिस पाकिस्तान हैंडलर बिहार आतंकी घुसपैठ मध्य प्रदेश सोशल मीडिया कट्टरपंथ स्पेशल सेल
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफरीदाबाद में AC में आग लगने से दुखद हादसा: तीन लोगों और पालतू कुत्ते की मौत
    Next Article CRPF ने राहुल गांधी पर सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने का आरोप लगाया, 9 महीने में बिना सूचना दिए 6 बार विदेश यात्रा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

    June 5, 2026

    Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

    June 5, 2026

    गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे पीएम मोदी

    June 5, 2026

    भारत सबसे तेज विकास करने वाली अर्थव्यवस्थाओं में एक : पुतिन

    June 5, 2026

    दिल्ली में आज और कल हल्की बारिश की संभावना

    June 5, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण की रक्षा और सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

    June 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    3.79 लाख मरीज़ों को 654 करोड़ रुपये का मुफ़्त इलाज

    By श्वेता चौहानJune 5, 2026

    Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ (MMSY) की…

    फ्लोरल आॅफ शोल्डर ड्रेस में पलक तिवारी ने दी समर वाइब्स

    June 5, 2026

    ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

    June 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.