Close Menu
    What's Hot

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

    June 22, 2026

    कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, यहां देखें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

    June 22, 2026

    ‘दादी, मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी’, स्टेज पर भावुक हुईं जनाई भोसले

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      June 22, 2026

      हम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की और बढ़ रहे : पीएम

      June 22, 2026

      तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में गैस रिसाव से 7 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

      June 21, 2026

      पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी व प्रदूषण से मिली राहत
    दिल्ली

    बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी व प्रदूषण से मिली राहत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Weather Today : बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी व प्रदूषण से मिली राहत
    Delhi Weather Today : बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी व प्रदूषण से मिली राहत

    पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते दिल्ली व एनसीआर में हल्की बारिश का दौर जारी

    Delhi Weather Today (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में मार्च के शुरू से तीखी गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए पिछले कुछ दिन राहत भरे रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जहां पिछले दो दिन से दिल्ली के आसमान में बादलों का डेरा था वहीं गुरुवार सुबह से ही हल्की बारिश और ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो गया। जोकि शुक्रवार सुबह भी जारी है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है । इसके साथ ही दिल्ली एनसीआर में एक-दो दिन से बारिश हो रही है और साथ में कभी हल्की तो कभी तेज हवाएं भी चल रही हैं। बारिश से साथ हवा के कारण दिल्ली के एक्यूआई में भी कुछ सुधार दर्ज किया गया है।

    आज दिल्ली में इस तरह रहेगा मौसम

    मौसम विभाग ने कल कहा था कि शुक्रवार को भी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा। ऐसे में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखी जा सकती है। इस दौरान हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

    कभी-कभी हवा की गति 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में 21 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 22 मार्च से 24 मार्च तक अधिकतम तापमान 30-34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 15-18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

    सामान्य से नीचे आया तापमान

    दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से दो दिन से रुक-रुक कर होने वाली बारिश से तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर बारिश का सिलसिला एक-दो दिन और जारी रहा तो इससे तापमान और गिरेगा।

    दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में भी बारिश जारी

    उत्तर भारत में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते आया है। बीते दिन जहां जम्मू कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी हुई वहीं इन राज्यों के लगभग सभी मैदानी हिस्सों में हल्की के मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम का यही हाल मैदानी राज्यों में भी रहा और पंजाब, हरियाणा और यूपी में अधिकत्तर स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखी गई।

    ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update : हरियाणा के तीन जिलों में बारिश शुरू, पूरे प्रदेश के लिए अलर्ट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुद्ध ने वैश्विक बाजारों की चिंता बढ़ाई
    Next Article गाना हुआ बैन, संजय दत्त तक पहुंचे आरोप, आखिर असली दोषी कौन?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली में आज और कल बारिश, आंधी की चेतावनी

      June 21, 2026

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता

      By अंकित कुमारJune 22, 2026

      India-US Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर कल से होगी अहम वार्ता दो दिवसीय…

      कैसा रहेगा आपका सोमवार का दिन, यहां देखें क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

      June 22, 2026

      ‘दादी, मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी’, स्टेज पर भावुक हुईं जनाई भोसले

      June 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.