Close Menu
    What's Hot

    ढिलवान कॉलेज के शिक्षकों ने गेट बंद करके किया विरोध…

    September 9, 2026

    Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

    September 9, 2026

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Traffic News: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट, 35 से ज्यादा सड़कों पर होगा असर, जानें ऑप्शनल रूट | Delhi

      September 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी ! हरियाणा-पंजाब में मौसम शांत, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश | National

      September 9, 2026

      Satya Niketan Accident: सत्य निकेतन में हादसे के बाद CM रेखा का आदेश, बगल वाली इमारत होगी ध्वस्त, खाली कराए जा रहे आस-पास के PG | National

      September 8, 2026

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक कई सड़कें बंद, कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन, देखें एडवाइजरी | Delhi
    दिल्ली

    Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक कई सड़कें बंद, कई जगह ट्रैफिक डायवर्जन, देखें एडवाइजरी | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 1, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi traffic advisory September 1 2026, Delhi traffic diversions today for BRICS Summit, BRICS motorcade rehearsal traffic restrictions Delhi, Delhi airport alternate routes today, Delhi traffic restrictions from 11 AM to 3 PM, Delhi Metro advisory during BRICS motorcade rehearsal, दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी आज, दिल्ली ट्रैफिक डायवर्जन, BRICS सम्मेलन ट्रैफिक अपडेट, दिल्ली लेटेस्ट न्यूज
    आज दिल्ली में BRICS समिट की तैयारियों के चलते दोपहर 3 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक बंद रहेगा।

    Delhi Traffic Update News: राजधानी दिल्ली में 1 सितंबर को BRICS सम्मेलन की तैयारियों के तहत मोटरकेड का अभ्यास किया जाएगा। इसके चलते नई दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में यातायात को कंट्रोल किया जाएगा और कुछ रास्तों पर वाहनों की आवाजाही बंद की जा सकती है। कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया जााएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार यह व्यवस्था सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लागू रहेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपना रास्ता तय कर लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें।

    इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा असर

    मोटरकेड अभ्यास के दौरान नई दिल्ली के कई महत्वपूर्ण मार्गों पर यातायात कंट्रोल रहेगा। इनमें सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, मथुरा रोड, जनपथ, अशोक रोड, शांति पथ, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, इंडिया गेट और सी-हेक्सागन के आसपास का क्षेत्र, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल शामिल हैं। इन रास्तों पर जरूरत के अनुसार वाहनों को रोका जा सकता है या उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है।

    मथुरा रोड पर विशेष सावधानी

    मथुरा रोड से आने-जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक से मथुरा रोड की तरफ जाने वाले यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा लोदी फ्लाईओवर और ओबेरॉय फ्लाईओवर के आसपास भी यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इसलिए इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को पहले से वैकल्पिक मार्ग की जानकारी रखनी चाहिए।

    🚦 BRICS Summit 2026 | Traffic Advisory

    In view of the Motor Carcade Rehearsal on September 1, 2026, from 11:00 AM to 3:00 PM, traffic diversions and regulated movement will be in place across key routes in New Delhi.

    Commuters are advised to plan their journeys in advance,… pic.twitter.com/In9PoYgqVJ

    — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) August 31, 2026

    मंडी हाउस में भी होगा बदलाव

    मंडी हाउस के आसपास भी यातायात प्रभावित रहेगा। यहां से फिरोज शाह रोड, भगवान दास रोड और कॉपरनिकस मार्ग की ओर जाने वाले वाहनों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसी तरह धौला कुआं फ्लाईओवर से सरदार पटेल मार्ग और मोती बाग फ्लाईओवर से शांति पथ की ओर जाने वाले यातायात पर भी प्रतिबंध या मार्ग परिवर्तन किया जा सकता है।

    एयरपोर्ट जाने वाले भी ध्यान दें

    आज दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को घर से सामान्य समय से पहले निकलने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक में बदलाव के कारण यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग सकता है। गुरुग्राम से आने वाले यात्री एनएच-48 के रास्ते राव गजराज सिंह मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा पुराना दिल्ली-गुरुग्राम रोड और यूईआर-2 के रास्ते भी एयरपोर्ट की तरफ जाया जा सकता है। द्वारका से आने वाले यात्रियों के लिए सेक्टर-22 और यूईआर-2 सुरंग के रास्ते टर्मिनल-3 की ओर जाने का विकल्प है। दक्षिणी दिल्ली से आने वाले यात्री रिंग रोड, एम्स चौक, मोती बाग चौक और आरटीआर मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    रेलवे स्टेशन जाने वाले रहें अलर्ट

    नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी आज अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलना चाहिए। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए आईएसबीटी कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, आश्रम चौक और रिंग रोड जैसे वैकल्पिक मार्ग उपयोगी हो सकते हैं। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री आईएसबीटी कश्मीरी गेट, रिंग रोड और वंदे मातरम मार्ग की तरफ से वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए एम्स और रिंग रोड से आश्रम चौक की ओर जाने वाला रास्ता विकल्प हो सकता है।

    मेट्रो से सफर करना ही बेहतर

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार के लिए लोगों को मेट्रो से यात्रा करने की सलाह दी है। सड़क पर यातायात नियंत्रित होने के कारण मेट्रो यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक विकल्प हो सकती है। खासकर जिन लोगों को नई दिल्ली, मध्य दिल्ली, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट और आसपास के इलाकों में जाना है, उन्हें संभव हो तो निजी वाहन के बजाय मेट्रो का इस्तेमाल करना चाहिए।

    200 मीटर के दायरे में पार्किंग पर रोक

    जिन सड़कों पर यातायात नियंत्रित किया जाएगा, उनके 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। लोगों से अपील की गई है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थानों का इस्तेमाल करें। गलत जगह वाहन खड़ा करने पर यातायात पुलिस कार्रवाई कर सकती है। मोटरकेड अभ्यास के दौरान केवल निजी वाहन ही नहीं, बल्कि बस, टैक्सी और ऑटो की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है। जरूरत के अनुसार इन वाहनों को भी वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है। इसलिए सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करने वालों को भी अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

    एंबुलेंस और जरूरी वाहनों को प्राथमिकता

    यातायात प्रतिबंधों के बीच एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता से रास्ता दिया जाएगा। जरूरी सेवाओं के वाहनों की आवाजाही को भी सुचारू रखने की व्यवस्था की गई है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच प्रभावित रास्तों पर जाने से बचें। एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जाना हो तो सामान्य से काफी पहले घर से निकलें। संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करें। घर से निकलने से पहले अपना वैकल्पिक रास्ता तय कर लें। प्रभावित सड़कों के आसपास वाहन खड़ा न करें। बस, टैक्सी और ऑटो के मार्ग में बदलाव के लिए तैयार रहें।



    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइटरनल ने 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां
    Next Article दशकों बाद पहली बार पंजाब में बढ़ा भूजल स्तर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली के ओखला में जोरदार ब्लास्ट! सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

      September 9, 2026

      सत्य निकेतन में आज खतरनाक बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर, PG हादसा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, CM ने घायलों को दिए 5 लाख के चेक

      September 8, 2026

      Manipuri Musician Murder: दिल्ली में शोर का विरोध करने पर फेमस मणिपुरी गिटारिस्ट की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार | Delhi

      September 8, 2026

      Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज रात 22 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन, कई सड़कों पर आवाजाही बंद, चेक करें एडवाइजरी | Delhi

      September 8, 2026

      Satya Niketan Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे में अब तक 7 मौतें, बिल्डिंग मालिक की तलाश तेज, LG ने बुलाई बैठक | Delhi

      September 7, 2026

      Delhi PG Collapse: धूल से सना चेहरा, मलबे में दबा छात्र, वीडियो बना मांगी मदद, लोग कर रहे हिम्मत को सलाम | National

      September 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ढिलवान कॉलेज के शिक्षकों ने गेट बंद करके किया विरोध…

      By श्वेता चौहानSeptember 9, 2026

      Punjab News: बरनाला के भदौर विधानसभा क्षेत्र के ढिलवान गांव में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी कॉलेज…

      Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

      September 9, 2026

      खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

      September 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.