Close Menu
    What's Hot

    पानी–पानी हुई इंटरनेट की दुनिया! बिकिनी में इस हसीना को देख फैंस हुए मदहोश

    December 3, 2025

    सात सीटों पर जीती भाजपा, तीन पर आम आदमी पार्टी

    December 3, 2025

    iPhone 16 की फिर हुई कीमत धड़ाम! यहां मिल रही है बेस्ट डील

    December 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      एसआईआर पर चर्चा के लिए केंद्र की सहमति के बाद इंडिया ब्लॉक ने की मीटिंग

      December 3, 2025

      विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

      December 3, 2025

      विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित

      December 3, 2025

      देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने पेश की थी सादगी की मिसाल

      December 2, 2025

      ASI के पूर्व चीफ ने मंदिर–मस्जिद विवाद पर दोनों समुदायों से की संयम बरतने की अपील-Former ASI chief K.K. Muhammad appealed to both communities to exercise restraint in the temple-mosque dispute.-Aaj Samaaj

      December 2, 2025
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, December 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»खिड़की मस्जिद का नाम बदलने की उठी मांग, स्थानीय लोगों ने कहा – ये कभी मस्जिद नहीं थी, पृथ्वीराज की सेना का था विश्रामगृह
    Breaking News

    खिड़की मस्जिद का नाम बदलने की उठी मांग, स्थानीय लोगों ने कहा – ये कभी मस्जिद नहीं थी, पृथ्वीराज की सेना का था विश्रामगृह

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 11, 2025Updated:June 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान के किले राय पितौरा से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऐतिहासिक “खिड़की मस्जिद” को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। 11वीं सदी से इस क्षेत्र में बसे खिड़की गांव के स्थानीय निवासियों ने इस इमारत का नाम बदलने की मांग की है। खिड़की गांव में ज्यादातर आबादी चौहान वंश की है, उनका दावा है कि यह इमारत कभी मस्जिद थी ही नहीं, बल्कि यह पृथ्वीराज चौहान की सेना के लिए बनाए गए एक आरामगृह (विश्राम स्थल) के रूप में उपयोग में लाई जाती थी।

    ग्रामीणों का कहना है कि इस ढांचे को “मस्जिद” कहे जाने का कोई ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है। उनके मुताबिक खिड़की गांव का इतिहास इस इमारत से जुड़ा है और उनके पूर्वजों से सुनी-सुनाई कहानियों और परंपराओं के अनुसार यह संरचना मुस्लिम शासन से बहुत पहले की है।

    स्थानीय निवासी और केंद्रीय विद्यालय से रिटायर्ड टीचर देवेंदर पाल सिंह चौहान ने कहा, “हमने बचपन से बुजुर्गों से यही सुना है कि यह इमारत हिन्दू शासकों के ज़माने की है। बाद में नाम ‘मस्जिद’ रख दिया गया, जबकि इसका वास्तुशिल्प और स्थानिक संदर्भ किसी मस्जिद से मेल नहीं खाता।”

    खिड़की गांव के ही निवासी हरिंदर चौहान ने कहा, “हमारे पूर्वजों से हमने इस किले के बारे में सैकड़ो वर्षों से यही सुना है कि ये कभी मस्जिद थी ही नहीं, कांग्रेस शासन काल में कई ऐसी ऐतिहासिक इमारतों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई.”

    कुछ इतिहासकारों का भी मानना है कि यह संभव है कि कई ऐतिहासिक इमारतों को कालांतर में दूसरे नाम या उद्देश्य से पहचाना जाने लगा हो। हालांकि पुरातत्व विभाग की आधिकारिक सूची में इसे “खिड़की मस्जिद” कहा गया है, और इसे तुगलककालीन स्थापत्य का हिस्सा माना जाता है, जो 14वीं सदी में बना था।

    नाम बदलने की माँग पर प्रशासन चुप

    हाल ही में खिड़की गांव में 7 जून को अंतिम हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में क्षत्रीय समाज के लोग शामिल हुए थे और खिड़की मस्जिद का नाम बदलकर पृथ्वी विश्रामगृह रखने की मांग की थी। स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को एलजी और पुरातत्व विभाग तक पहुंचाने की बात कही है। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    ये विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब देशभर में कई ऐतिहासिक स्थलों और उनके नामों को लेकर बहस जारी है। कुछ लोग इसे सांस्कृतिक पुनर्जागरण मानते हैं, तो कुछ इसे इतिहास से छेड़छाड़ कहकर विरोध भी करते हैं।

    अब आगे क्या?
    यदि ग्रामीणों की मांग जोर पकड़ती है और सरकार या ASI इस पर ध्यान देती है, तो इस मसले पर ऐतिहासिक दस्तावेजों और प्रमाणों की गहरी जांच पड़ताल जरूरी होगी। इससे पहले भी कई जगहों पर नाम बदलने के लिए ऐसे ही तर्क सामने आते रहे हैं।

    khirki masjid controversy khirki masjid truth khirki maszid or qila masjid or kila
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में बड़ा हादसा: द्वारका के एक अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल पर लगी भीषण आग, पिता और 2 बच्चों की गई जान
    Next Article AirIndia Plane Crash : डॉक्टरों के हॉस्टल पर गिरा विमान, बिल्डिंग पर फंसा नजर आया पिछला हिस्सा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सात सीटों पर जीती भाजपा, तीन पर आम आदमी पार्टी

      December 3, 2025

      एसआईआर पर चर्चा के लिए केंद्र की सहमति के बाद इंडिया ब्लॉक ने की मीटिंग

      December 3, 2025

      चांदनी चौक और शालीमार बाग जीती बीजेपी, संगम बिहार में कांग्रेस विजयी

      December 3, 2025

      चांदनी चौक और शालीमार बाग जीती बीजेपी, संगम बिहार में कांग्रेस विजयी

      December 3, 2025

      विपक्षी पार्टियों ने एसआईआर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

      December 3, 2025

      विपक्ष की नारेबाजी के बीच लोकसभा दोपहर तक के लिए स्थगित

      December 3, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पानी–पानी हुई इंटरनेट की दुनिया! बिकिनी में इस हसीना को देख फैंस हुए मदहोश

      By श्वेता चौहानDecember 3, 2025

      Pragya Jaiswal Bikini Photos: पानी–पानी हुई इंटरनेट की दुनिया! बिकिनी में इस हसीना को देख…

      सात सीटों पर जीती भाजपा, तीन पर आम आदमी पार्टी

      December 3, 2025

      iPhone 16 की फिर हुई कीमत धड़ाम! यहां मिल रही है बेस्ट डील

      December 3, 2025
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2025 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.