विनोद सैनी
हिसार. प्रयागराज में महाकुंभ से मशहूर हुए आईआईटिएन बाबा अभय सिंह ग्रेवाल फिर से सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उनकी मौत की खबर उड़ी है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि हिसार के होटल में उनकी लाश मिली है. हालांकि, उनकी मौत की खबर झूठी है और पुलिस ने इसका खंडन किया है.
हिसार पुलिस के सोशल मीडिया इंचार्ज अमरिंदर सिंह ने आईआईटिएन बाबा की मौत की खबर का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि 3 दिन पहले पीएलए एरिया में राहुल जैन नामक व्यक्ति की घर में डेड बॉडी मिली थी. इसी संबंध में सोशल मीडिया पर आईआईटिएन बाबा के नाम से बेडरूम में शव मिलने के बारे में खबर चलाई जा रही है, जो बिल्कुल झूठी खबर है. ये राहुल नामक व्यक्ति हिसार का ही निवासी था.
अमरिंदर सिंह ने कहा कि मेरी आम जन से अपील है कि ऐसी भ्रामक और झूठी खबरें सोशल मीडिया पर ना फैलाई जाएं. एसपी ने अब सोशल मीडिया पर पूरी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मृतक राहुल जैन का महाकुंभ वाले चर्चित बाबा (अभय सिंह) से कोई लेना-देना नहीं है. हिसार पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बिना पुष्टि के किसी भी वीडियो या पोस्ट को वायरल ना करें.
क्यों उड़ी मौत की झूठी खबर
दरअसल, हुआ यूं कि राहुल जैन (35) ने आईआईटी रुड़की से पढ़ाई की थी और ऑनलाइन कोचिंग भी देते थे. ऐसे में आईआईटी को जोड़ते हुए इसे अभय सिंह की फर्जी खबर के तौर पर सोशल मीडिया पर पेश किया गया. सोशल मीडिया पर आईआईटी बाबा की “बेडरूम में लाश मिली जैसे हैडिंग के साथ पेश किया जा रहा है. है, जो पूरी तरह से गलत है.
धर्मशाला चले गए थे अभय सिंह
गौर रहे कि झज्जर के रहने वाले अभय सिंह ग्रेवाल ने आईआईटी मुंबई से पढ़ाई की थी और फिर कनाडा और अन्य जगह नौकरी करने के बाद वह बाबा बन गए थे. महाकुंभ के दौरान वह चर्चा में आए थे. इस साल उन्होंने कर्नाटका की महिला से हिमाचल प्रदेश के अंजनघर महादेव मंदिर में शादी भी की थी.
View this post on Instagram

