Close Menu
    What's Hot

    अल्फा का दूसरे दिन शानदार कलेक्शन, आज छू सकती है इतने का आंकड़ा

    July 5, 2026

    मुंबई में आफत की बारिश, घरों में कैद हुए लोग

    July 5, 2026

    पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करें टेलीग्राम

    July 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मुंबई में आफत की बारिश, घरों में कैद हुए लोग

      July 5, 2026

      पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करें टेलीग्राम

      July 5, 2026

      खामेनेई की विदाई में पहुंचे लोगों ने लगाए ‘खून बहेगा’, ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘बदला, बदला’ जैसे नारे

      July 4, 2026

      बाबा बर्फानी का आकार घटा, महज 4 फीट रह गई हिमलिंग की ऊंचाई

      July 4, 2026

      पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में किया देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

      July 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, July 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»मुंबई में आफत की बारिश, घरों में कैद हुए लोग
    Breaking News

    मुंबई में आफत की बारिश, घरों में कैद हुए लोग

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJuly 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Mumbai Weather : मुंबई में आफत की बारिश, घरों में कैद हुए लोग
    Mumbai Weather : मुंबई में आफत की बारिश, घरों में कैद हुए लोग

    बाजारों में भरा कई-कई फीट पानी, अभी नहीं है राहत की उम्मीद

    Mumbai Weather (द भारत ख़बर), मुंबई : देश की आर्थिक राजधानी इन दिनों मानसूनी बारिश से हांफ रही है। लगातार पढ़ रही मुसलाधार बारिश से जहां शहर के ज्यादात्तर हिस्सों में जलभराव दिखाई दे रहा है वहीं लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। दूसरी तरफ भारतीय मौसम विभाग ने अभी तक किसी तरह की राहत की बात नहीं की है। भारी बारिश के चलते गत दिवस मुंबई में स्कूल और कॉलेज दोपहर के सत्र के लिए बंद करा दिए हैं।

    इसके साथ ही बीएमसी ने नागरिकों से यह भी अपील की है कि वे घर से तभी निकलें जब बहुत जरूरी हो। इस बीच मुंबई के ठाणे शहर के कलवा इलाके में शनिवार सुबह भारी बारिश के दौरान दो-पहिया वाहनों पर पेड़ गिरने से दो लोग घायल हो गए। दहिसर ईस्ट और अंधेरी वेस्ट के बीच मेट्रो में तकनीकी खराबी के कारण पीक आवर्स में ट्रेनों की सर्विस डेढ़ घंटे प्रभावित रही। लाइन 2-ए पर दहिसर ईस्ट और कंदरपाड़ा मेट्रो स्टेशनों के बीच भी तकनीकी खराबी के कारण परिचालन प्रभावित हुआ।

    Mumbai Weather पिछले 24 घंटे में इतनी बारिश दर्ज की गई

    बीएमसी के डेटा के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में मुंबई के बांद्रा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जहां एच वेस्ट वार्ड आॅफिस में 150.6 मिमी, सुपारी टैंक में 146 मिमी और पाली चिंबाई में 143.2 मिमी बारिश हुई। आइलैंड सिटी में, परेल में 141.8 मिमी, माटुंगा-दादर में 135.2 मिमी, फोर्ट में 120.8 मिमी, वडाला में 118.3 मिमी और लोअर परेल में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगरों में विक्रोली में 143 मिमी, घाटकोपर में 136.4 मिमी, मानखुर्द में 134.2 मिमी, चेंबूर में 127.6 मिमी और मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर में 124 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    मानसून न देश को पूरी तरह किया कवर

    मानसून देश के सभी राज्यों में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने रविवार यानी आज के लिए 20 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश की चेतावनी वाले राज्यों में दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और राजस्थान सहित पंजाब-हरियाणा भी शामिल है। 61 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी किया गया है। अगले चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ेगा। विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक मध्य भारत में मानसून सक्रिय रहेगा।

    दिल्ली-एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट

    दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में भी शनिवार को बारिश हुई, जिससे लोगों की गर्मी से राहत मिली। दिन के ज्यादातर समय आसमान में बादल छाए रहे और सुबह के समय हवा में नमी 77 प्रतिशत थी। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।

    ये भी पढ़ें : Monsoon Update : मानसून ने पूरे देश को किया कवर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करें टेलीग्राम
    Next Article अल्फा का दूसरे दिन शानदार कलेक्शन, आज छू सकती है इतने का आंकड़ा
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करें टेलीग्राम

      July 5, 2026

      खामेनेई की विदाई में पहुंचे लोगों ने लगाए ‘खून बहेगा’, ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ और ‘बदला, बदला’ जैसे नारे

      July 4, 2026

      बाबा बर्फानी का आकार घटा, महज 4 फीट रह गई हिमलिंग की ऊंचाई

      July 4, 2026

      पीएम मोदी ने गुजरात के साणंद में किया देश के तीसरे सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन

      July 4, 2026

      पूर्व केंद्रीय गृह सचिव लक्ष्मी नारायण का दावा- सोने से मढ़ी रामचरितमानस भी चोरी हुई

      July 4, 2026

      डब्ल्यूएमओ की चेतावनी, दुनिया के कई हिस्सों में हीटवेव, सूखा और भारी बारिश का खतरा बढ़ेगा

      July 4, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अल्फा का दूसरे दिन शानदार कलेक्शन, आज छू सकती है इतने का आंकड़ा

      By श्वेता चौहानJuly 5, 2026

      Alpha Box Office Collection Day 2: अल्फा का दूसरे दिन शानदार कलेक्शन, आज छू सकती…

      मुंबई में आफत की बारिश, घरों में कैद हुए लोग

      July 5, 2026

      पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई करें टेलीग्राम

      July 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.