Close Menu
    What's Hot

    सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

    July 21, 2026

    पंजाब फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, 7 मास्टरमाइंड समेत 35 लोग हिरासत में

    July 21, 2026

    लॉर्ड्स पर धमाका, ड्रेसिंग रूम में तनाव! रोहित-गंभीर की गर्मागर्म बहस ने सिलेक्टर्स को दिया सिरदर्द | Sports

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

      July 21, 2026

      त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ की मौत

      July 20, 2026

      एनएचएआई ने शुरू की दो सर्विसेज, टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को मिलेगा फायदा

      July 20, 2026

      एअर इंडिया पर 96 हजार रुपए का जुर्माना, यात्रा से दो घंटा पहले रद्द किया था टिकट

      July 20, 2026

      एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बने

      July 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»भूलकर भी सीधे हाथ में ना दें ये सामान… घर में चाहिए सुख-शांति, तो बदलें रोजमर्रा की ये 5 आदतें
    हरियाणा

    भूलकर भी सीधे हाथ में ना दें ये सामान… घर में चाहिए सुख-शांति, तो बदलें रोजमर्रा की ये 5 आदतें

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला: घरों में अक्सर पड़ोसी, रिश्तेदार या परिचित को कोई जरूरी सामान तुरंत हाथ में पकड़ा देने की आदत होती है. दरअसल चाकू, कैंची, नमक, तेल या लोहे की कई वस्तु को सीधे थमा देना सामान्य व्यवहार माना जाता है, लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कुछ चीजों के हाथ से हाथ में लेन-देन को अशुभ बताया गया है. बता दें कि विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी छोटी आदतें घर की ऊर्जा, आर्थिक स्थिति और रिश्तों पर असर डाल सकती हैं.

    वहीं इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि भारतीय परंपरा में वस्तुओं का लेन-देन केवल सुविधा नहीं, बल्कि ऊर्जा के आदान-प्रदान से भी जुड़ा माना गया है. कुछ वस्तुएं विशेष ग्रहों और सूक्ष्म ऊर्जाओं से संबंधित मानी जाती हैं. इन्हें सीधे हाथ में देने से नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो सकती है, जिससे घर में तनाव, आर्थिक तंगी और आपसी मनमुटाव बढ़ने की आशंका रहती है.

    धारदार चीजों को सीधे हाथ में देना वर्जित
    उन्होंने कहा कि वास्तु शास्त्र में सुई, कील, चाकू और कैंची जैसी धारदार चीजों को सीधे हाथ में देना वर्जित माना गया है. मान्यता है कि इससे संबंधों में कटुता और विवाद की स्थिति बन सकती है. वह सलाह देते हैं कि ऐसी वस्तुओं को मेज, ट्रे या जमीन पर रखकर सामने वाले से उठाने के लिए कहा जाए, तो इससे ऊर्जा का सीधा टकराव नहीं होता है.

    वहीं पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि तेल का संबंध शनिदेव से माना जाता है, इसलिए विशेष रूप से शनिवार के दिन तेल का हाथ से हाथ में लेन-देन अशुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे शनि दोष के प्रभाव बढ़ सकते हैं और व्यक्ति को कार्यों में बाधा, आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए तेल हमेशा किसी कटोरी, बोतल या अन्य बर्तन में रखकर देना चाहिए.

    बनी रहेगी रिश्तों में मिठास
    उन्होंने बताया कि नमक को नकारात्मक ऊर्जा सोखने वाला तत्व माना गया है. यही कारण है कि इसका हाथों से सीधा लेन-देन अशुभ बताया गया है. कई परिवारों में आज भी नमक को मेज या कटोरी में रखकर देने की परंपरा निभाई जाती है, क्योंकि मान्यता है कि ऐसा करने से रिश्तों में मिठास बनी रहती है और अनावश्यक तनाव नहीं बढ़ता है. उन्होंने बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, जूते-चप्पल सीधे हाथ में थमाना भी शुभ नहीं माना जाता है. इन्हें थैली में रखकर या नीचे रखकर देना बेहतर माना गया है.

    शनि के अशुभ प्रभाव का खतरा
    इसके साथ ही लोहे की वस्तुओं का संबंध भी शनि ग्रह से जोड़ा जाता है. लोहे की कील, औजार या अन्य वस्तुएं सीधे हाथ में देने से शनि के अशुभ प्रभाव बढ़ने की मान्यता है. उन्होंने कहा कि वास्तु शास्त्र में इन मान्यताओं का उद्देश्य केवल अंधविश्वास फैलाना नहीं, बल्कि सावधानी, शिष्टाचार और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देना भी है. धारदार वस्तु को सीधे हाथ में देने से चोट का खतरा रहता है, जबकि बर्तन या थैली का उपयोग सुरक्षित तरीका माना जाता है.

    वहीं पंडित दीपलाल जयपुरी का कहना है, ‘घर की सुख-शांति केवल बड़े उपायों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा की छोटी आदतों से भी जुड़ी होती है. यदि संभव हो तो इन वस्तुओं को सीधे हाथ में देने के बजाय किसी माध्यम से देना अधिक शुभ और सुरक्षित माना जाता है. यही कारण है कि आज भी कई परिवार इन पारंपरिक नियमों को अपने दैनिक जीवन में महत्व देते हैं.

    Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleRohit sharma retirement: संन्यास लेने जा रहे हैं रोहित शर्मा? रिकॉर्ड तोड़ शतक के बाद बयान देकर मचाई सनसनी, बताई इसकी सच्चाई | Sports
    Next Article राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक को लेकर संसद में हंगामा
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    पंजाब फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, 7 मास्टरमाइंड समेत 35 लोग हिरासत में

    July 21, 2026

    हरियाणा के पानीपत में किसान की हत्या, प्लास्टिक में बांधकर शव को साइकिल पर लेकर गया आरोपी, फिर जंगल में फेंका

    July 20, 2026

    ’25 साल पहले यहां आई थी’, फरीदाबाद के शिव नगर में चलेगा बुलडोजर, लोग बोले- भरी बरसात में कहां जाएंगे?

    July 20, 2026

    Hydrogen Train Video | Hydrogen Train Stone Pelting

    July 20, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गौशालाओं को मिलेंगे 820 ई-रिक्शा; सीएम सैनी ने कई विकास योजनाओं को दी मंजूरी

    July 20, 2026

    फरीदाबाद में महिला टीचर की चौथी मंजिल से गिरकर मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

    July 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    सोनम वांगचुक बोले- मैं अनशन जारी रखूंगा

    By अंकित कुमारJuly 21, 2026

    Sonam Wangchuk: ये लेटर सोनम वांगचुक की पत्नी ने शेयर किया है। सीजेपी नीट-यूजी पेपर…

    पंजाब फार्मेसी अधिकारी भर्ती परीक्षा में हाईटेक नकल गैंग का भंडाफोड़, 7 मास्टरमाइंड समेत 35 लोग हिरासत में

    July 21, 2026

    लॉर्ड्स पर धमाका, ड्रेसिंग रूम में तनाव! रोहित-गंभीर की गर्मागर्म बहस ने सिलेक्टर्स को दिया सिरदर्द | Sports

    July 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.