Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री मान के OSD सुखवीर सिंह ने घानाउर कलां गांव में..

    July 13, 2026

    ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी आईबी अफसर की हत्या के दोषी करार

    July 13, 2026

    रसोई में भूलकर भी न रखें ये सामान, पीछे पड़ जाएगी आफत, हो जाओगे गरीब, लेकिन क्यों? पंडित जी ने बताया सीक्रेट

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी आईबी अफसर की हत्या के दोषी करार

      July 13, 2026

      अमेरिका-ईरान जंग के बीच रूस का सीक्रेट प्लेन ईरान पहुंचा

      July 13, 2026

      हिंदू-मुस्लिम पक्ष ने संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर मध्यस्थता का प्रस्ताव ठुकराया

      July 13, 2026

      20 जुलाई से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून

      July 13, 2026

      सुप्रीम कोर्ट से केंद्र सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस

      July 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, July 13
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»रसोई में भूलकर भी न रखें ये सामान, पीछे पड़ जाएगी आफत, हो जाओगे गरीब, लेकिन क्यों? पंडित जी ने बताया सीक्रेट
    हरियाणा

    रसोई में भूलकर भी न रखें ये सामान, पीछे पड़ जाएगी आफत, हो जाओगे गरीब, लेकिन क्यों? पंडित जी ने बताया सीक्रेट

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. रसोई सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, बल्कि घर की साफ-सफाई, सेहत और रोजमर्रा की व्यवस्था का भी सबसे अहम हिस्सा है. कई लोग मानते हैं कि रसोई जितनी साफ और व्यवस्थित रहती है, घर में उतनी ही सुख-शांति और बरकत बनी रहती है. वास्तु शास्त्र में भी रसोई को खास महत्व दिया गया है. मान्यता है कि अगर किचन में टूटे-फूटे बर्तन, खराब सामान या बेकार चीजें लंबे समय तक पड़ी रहती हैं तो इसका असर घर के माहौल और आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है. इसलिए समय-समय पर रसोई की सफाई करना और बेकार सामान हटाना जरूरी माना जाता है. लोकल 18 से बल्लभगढ़ उदासीन साधु आश्रम के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि सबसे पहले रसोई सही दिशा में होनी चाहिए. रसोई अग्नि कोण यानी पूरब और दक्षिण के बीच वाले हिस्से में बनाना अच्छा माना जाता है. खाना बनाते समय चूल्हे का मुख दक्षिण की तरफ नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरब की तरफ होना बेहतर माना जाता है. इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है.

    दरिद्रता की निशानी

    महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि रसोई में टूटे, चटके, जले हुए या बहुत पुराने बर्तन बिल्कुल नहीं रखने चाहिए. ऐसे बर्तन दरिद्रता की निशानी माने जाते हैं. फूटा पतीला, चटकी हांडी, जला तवा या टूटी थाली अगर रसोई में रखी हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए. ऐसे बर्तनों में खाना खाना या किसी को पानी देना भी ठीक नहीं माना जाता. साफ और सही हालत वाले बर्तनों का ही इस्तेमाल करना चाहिए. कई घरों में रात के समय ज्यादा आटा गूंथकर रख दिया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. जितनी जरूरत हो, उतना ही आटा गूंथना अच्छा रहता है. फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना भी ठीक नहीं माना जाता.

    फ्रिज में न रखें ये चीज

    बिना नहाए-धोए रसोई में जाना भी सही नहीं माना जाता. रसोई में हमेशा साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और रात को सोने से पहले बर्तन अच्छी तरह धोकर ही रखना चाहिए. महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं कि फ्रिज में जरूरत से ज्यादा पका हुआ खाना, खराब अचार, पुराने मसाले या एक्सपायरी सामान नहीं रखना चाहिए. जो चीज खराब हो जाए या उसमें बदबू आने लगे, उसे तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए. रसोई में पानी का नल भी नहीं टपकना चाहिए और वहां अच्छी रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए. साफ-सुथरी और व्यवस्थित रसोई घर में सुख, शांति और बरकत बनाए रखने में मदद करती है.

    News18 न्यूजलेटर

    अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

    खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePunjab News: जगराओं में सुनार से फिरौती मांगने का आरोप, 2 गिरफ्तार
    Next Article ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी आईबी अफसर की हत्या के दोषी करार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    देश को हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन की सौगात, जींद से से भरेगी रफ्तार, तारीख भी आई सामने

    July 13, 2026

    हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मंदिर के पुजारी पर जानलेवा हमले के आरोपी पंकज के घर पर चला बुलडोजर, टांग तोड़कर मफलर डालकर घसीटा था

    July 13, 2026

    हिसार में मिठाई की दुकान की लिफ्ट में युवक की गर्दन फंसने से मौत, धड़ से अलग हो गया सिर, जुगाड़ से बनाई थी

    July 13, 2026

    चंडीगढ़ में क्लब के बाहर 21 साल के रईसजादे ने मर्सिडीज कार से 2 युवकों को रौंदा, बैक गियर में भी ऊपर से कार दौड़ाई, गिरफ्तार

    July 13, 2026

    हरियाणा में एसआईआर का फॉर्म भरने आई महिला से गैंगरेप, ऑटो चालक समेत 4 आरोपियों पर केस दर्ज

    July 13, 2026

    Today Weather Live | Aaj Ka Mausam Live

    July 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मुख्यमंत्री मान के OSD सुखवीर सिंह ने घानाउर कलां गांव में..

    By श्वेता चौहानJuly 13, 2026

    Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार, OSD सुखवीर सिंह ने आज…

    ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी आईबी अफसर की हत्या के दोषी करार

    July 13, 2026

    रसोई में भूलकर भी न रखें ये सामान, पीछे पड़ जाएगी आफत, हो जाओगे गरीब, लेकिन क्यों? पंडित जी ने बताया सीक्रेट

    July 13, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.