नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को खेला जाना है. 17 अक्टूबर को होने वाले मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए उनको चुना गया था लेकिन उससे पहले ही वो मैदान पर उतर सकते हैं. उनकी चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी तय मानी जा रही है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबला एक दिन बाद खेला जाना है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला होना है. इस मैच से पहले चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह पर भुवनेश्वर को टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है. अर्शदीप को बुधवार को हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले के दौरान गेंदबाजी करने वाले कंधे पर चोट लगी थी. उन्हें सीरीज से बाहर नहीं किया गया है. पांचवें मैच में उनके खेलने को लेकर अंतिम फैसला मुकाबले के करीब लिया जाएगा.
🚨 News 🚨
Arshdeep Singh sustains blow to bowling shoulder; Bhuvneshwar Kumar added to #TeamIndia’s squad for the Bengaluru T20I.
More Details ▶️ https://t.co/i18NeqDLrU
#INDvWI | @mflone_
— BCCI (@BCCI) October 16, 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है. ऐसे में आखिरी मुकाबला सीरीज के विजेता का फैसला करेगा. भुवनेश्वर के टीम में आने से भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को अनुभव मिलेगा.
36 साल के भुवनेश्वर को इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ इस महीने के अंत में शुरू होने वाली टी20 सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई थी. उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था.
हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच के आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करते हुए अर्शदीप चोटिल हो गए थे. उस समय भारतीय टीम को जीत के लिए छह गेंद में 35 रन की जरूरत थी. चोटिल होने की जवह से वो बिना आउट हुए रिटायर आउट हो गए थे. शमर जोसेफ ने पुल शॉट खेलने से चूके अर्शदीप सिंह को गेंद कंधे पर लग गई.
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर और भुवनेश्वर कुमार।

