Close Menu
    What's Hot

    कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

    March 25, 2026

    रेवाड़ी के रविंद्र हाथी के रिमांड में हुआ बडा खुलासा, जानिए पुलिस को कैसे दिया चकमा

    March 25, 2026

    पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी : मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 1 वर्षीय बच्ची को मिला इलाज

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

      March 25, 2026

      ट्रंप ने किया ईरान पर अमेरिका की जीत का दावा

      March 25, 2026

      उत्तर भारत में आज रात से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

      March 25, 2026

      भारत दुनिया का छठा सबसे प्रदूषित देश, पाकिस्तान पहले नंबर पर

      March 24, 2026

      भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिल करने के नियम सख्त किए, 8 घंटे पहले कैंसिल करने पर ही मिलेंगा रिफंड

      March 24, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, March 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत
    दिल्ली

    दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Breaking News : दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत
    Delhi Breaking News : दिल्ली के करोल बाग में पलटी डबल डेकर बस, दो की मौत

    21 घायल, बस में सवार थे कुल 30 यात्री

    Delhi Breaking News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक डबल डेकर बस अंनियंत्रित होकर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में 30 यात्री सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस हासदे में घायल हुए 23 यात्रियों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पताल में दाखिल कराया गया। इनमें से 12 को आरएमएल अस्पताल ले जाया गया, जहां दो लोगों ने दम तोड़ दिया। 10 घायलों को गंगा राम अस्पताल और एक को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

    जयपुर से दिल्ली आ रही थी बस

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह बस राजस्थान के जयपुर से दिल्ली आ रही थी। जिस समय बस करोल बाग एरिया में झंडेवालान मंदिर के पास पहुंची तो यह दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार एरिया में लगे सीसीटीवी की फुटेज जांची जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके। इस हादसे में मृतकों में से एक की पहचान शहबाज आलम (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम धामपुर जिला बिजनौर (यूपी) के निवासी थे।

    दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जिनकी उम्र लगभग 25-26 वर्ष बताई जा रही है। उनकी पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झंडेवालान मंदिर के पास एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 23 यात्री घायल हुए, दो घायलों की मौत हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के समय इस बस में 30 यात्री सवार थे।

    दमकल विभाग और पुलिस को 1.10 बजे मिली सूचना

    जानकारी के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना करोल बाग के हनुमान मंदिर चौक के पास हुई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में सुबह 1.10 बजे एक कॉल मिली, जिसके बाद दमकल के दो वाहनों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया और बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया।

    ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : होर्मुज जलडमरूमध्य से गैर दुश्मन देशों के जहाजों को गुजरने से नहीं रोकेंगे : ईरान

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार दिन की गिरावट के बाद सोना 1200 रुपए उछला
    Next Article पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी : मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 1 वर्षीय बच्ची को मिला इलाज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

      March 24, 2026

      VIDEO : दिल्ली में ट्रैफिक सेंस के बंटाधार की ग्राउंड रिपोर्ट देखिए, साकेत कोर्ट के बाहर ही ऐसा हाल

      March 23, 2026

      दिल्ली-शिमला हवाई सफर जल्द होगा शुरू

      March 23, 2026

      बारिश से दिल्लीवासियों को गर्मी व प्रदूषण से मिली राहत

      March 20, 2026

      दिल्ली के पालम में आग लगने से 3 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत

      March 18, 2026

      24 मार्च को सीएम रेखा गुप्ता पेश करेंगी दिल्ली का बजट

      March 18, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस

      By अंकित कुमारMarch 25, 2026

      Estate Department Action: कांग्रेस को 24 अकबर रोड का दफ़्तर खाली करने का नोटिस 28…

      रेवाड़ी के रविंद्र हाथी के रिमांड में हुआ बडा खुलासा, जानिए पुलिस को कैसे दिया चकमा

      March 25, 2026

      पंजाब की सबसे कम उम्र की लाभार्थी : मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत 1 वर्षीय बच्ची को मिला इलाज

      March 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.