बटलर ने जड़ा शतक
IND Vs ENG 5th T20, (द भारत ख़बर), साउथैम्पटन: इंग्लैंड ने पांचवें टी-20 में भारत को 56 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली। साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 257 रन बनाए। जोस बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रन की पारी खेली। कप्तान हैरी ब्रूक 45 गेंदों पर 95 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 233 रन की साझेदारी कर भारत के खिलाफ टी-20 में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया। भारत की ओर से शिवम दुबे ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को 1 सफलता मिली।
तिलक वर्मा ने 54 रन की पारी खेली
जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 201/8 रन ही बना सकी। भारत की ओर से ईशान किशन ने 56 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 54 रन की पारी खेली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से सैम करन को 3 विकेट मिले।

