ब्राजील के खिलाफ दो गोल दागकर नॉर्वे को पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया
FIFA World Cup 2026 (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : FIFA World Cup 2026 में आज एक बड़े उलटफेर में पांच बार की चैंपियन ब्राजील हारकर बाहर हो गई है। एक अहम और नॉकआउट मुकाबले में उसे नॉर्वे ने 2-1 से हरा दिया। ब्राजील की हार का गम नेमार न सह सका और उसने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास की घोषणा कर दी। इस मैच में ब्राजील की टीम नॉर्वे के एक ही खिलाड़ी से हार गई और वह है र्एलिंग हालंद। इस विश्व कप में र्एलिंग हालंद एक नया सुपरस्टार बनकर उभरा है। जब भी ब्राजील के विश्व कप 2026 से बाहर होने की बात होगी तो उस समय र्एलिंग हालंद की बात भी जरूर की जाएगी।
Erling Haaland पिता का सपना पूरा करने मैदान में उतरा

र्एलिंग हालंद के पिता अल्फी हालंद भी नॉर्वे के लिए फुटबॉल खेल चुके हैं और 1994 विश्व कप टीम का हिस्सा रहे थे। बचपन से एर्लिंग ने पिता से विश्व कप की कहानियां सुनीं। यही वजह रही कि जब उन्हें पहली बार विश्व कप खेलने का मौका मिला तो वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए मैदान में उतरे। इसी सपने को सच करने के उद्देश्य से वे विश्व के फुटबॉल प्रमियों के दिलों पर राज कर रहे हैं। हालंद इस विश्व कप में अभी तक सात गोल कर चुका है और गोल्डन बूट की दावेदारी में वह संयुक्त रूप से पहले नंबर पर है।
Erling Haaland ने 11 मिनट में दो गोल किए

ब्राजील के खिलाफ खेले गए नॉकआउट मैच में ज्यादात्तर समय गेंद ब्राजील के कब्जे में रही लेकिन फिर 79वें मिनट में एर्लिंग हालंद ने एंड्रियास शेल्डेरुप के क्रॉस पर जोरदार हेडर लगाकर गोल किया। ब्राजील संभल पाता, उससे पहले ही हालंद ने 90वें मिनट में दूसरा गोल दाग दिया। इन दो गोल की मदद से नॉर्वे की जीत पक्की हो गई और उसने पहली बार फीफा विश्व कप के र्क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
Haaland ने चार मैच में सात गोल दागे
ब्राजील के खिलाफ दो गोल करने के बाद एर्लिंग हालंद का रिकॉर्ड और भी शानदार हो गया है। उन्होंने विश्व कप 2026 में अब तक सिर्फ चार मैचों में सात गोल दागे हैं और गोल्डन बूट की दौड़ में संयुक्त बढ़त पर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं, वह लगातार 14 प्रतिस्पर्धी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में गोल करने का कारनामा कर चुके हैं, जिसमें उनके नाम 27 गोल दर्ज हैं। इसके बाद इंजरी टाइम में नेमार ने पेनल्टी से एक गोल जरूर किया, लेकिन तब तक मुकाबला नॉर्वे की झोली में जा चुका था।
ये भी पढ़ें : Neymar Retirement : ब्राजील की हार के बाद नेमार ने लिया सन्यास

