Close Menu
    What's Hot

    कॉपर गाउन में अनन्या पांडे लगीं हॉट

    June 19, 2026

    इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

    June 19, 2026

    हरियाणा के झज्जर में संजय सैनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बिरधाना एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले साथी इंद्रपाल की गोली लगने से हुई थी मौत

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी
    Breaking News

    भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi News : भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी
    PM Modi News : भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी

    बंगाल जीत से गदगद नजर आए पीएम, बंगाली वेशभूषा में मनाया जीत का जश्न

    PM Modi News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। पीएम विशेष रूप से बंगाल में मिली पार्टी को जीत पर गदगद नजर आए और उन्होंने बंगाली वेशभूषा में जीत का जश्न मनाया। इस दौरान पीएम ने कहा भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है।

    भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन के अध्यक्ष पद संभालने के बाद ये पहले विधानसभा चुनाव थे। इनमें पार्टी कार्यकतार्ओं को जो उनका मार्गदर्शन मिला, वह इस विजय में बहुमूल्य रहा है। आज अलग-अलग उपचुनाव के परिणाम भी उत्साहजनक रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में जो उपचुनाव हुए, उनमें हमारे उम्मीदवारों को जनता-जनार्दन ने आशीर्वाद दिया। हम इन राज्यों में भी जीत गए। एनडीए की नेता सुनेत्रा पवार जी ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। मैं सभी राज्यों की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

    लोकतंत्र हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है

    पीएम मोदी ने कहा कि जय-पराजय लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा होता है, लेकिन पांच राज्यों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि ये हमारा भारत मदर आॅफ डेमोक्रेसी क्यों है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है। ये हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है। आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र नहीं जीता है, आज भारत का संविधान भी जीता है। हमारी सांविधानिक संस्थाएं जीती हैं। हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं। बंगाल में करीब 93 फीसदी मतदान होना, अपने आप में ऐतिहासिक रहा है।

    भाजपा कार्यकर्ता नए जोश के साथ भर गए

    चुनावी नतीजों के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और प्रधानमंत्री उनके साथ मिलकर जीत का जश्न मनाने वाले हैं। मुख्यालय में पहले से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटने लगे हैं और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने संबोधन शुरू करते हुए कहा कि आज का दिन अहम है, जब वर्षों की साधना सिद्धी में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा के कार्यकर्ता के चेहरे पर दे रहा हूं। मैं कार्यकर्ता के नाते हर भाजपा कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं।

    आज का ये दिवस कई मायनों में खास है, विशेष है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। ये भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा प्रदर्शन की राजनीति पर। भरोसा एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना पर। मैं बंगाल की जनता का, असम की जनता का, पुदुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरल की जनता का आदरपूर्वक नमन करता हूं। मैं उनका वंदन करता हूं।

    ये भी पढ़ें : Mamata Banerjee : हम हार से घबराएंगे नहीं, इसे स्वीकार करेंगे : ममता बनर्जी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBJP Victory in West Bengal : ऐतिहासिक जीत की खुशी में पूरे देश में उत्साहपूर्ण माहौल : राहुल गोयल
    Next Article एक बार फिर शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कॉपर गाउन में अनन्या पांडे लगीं हॉट

      By श्वेता चौहानJune 19, 2026

      Ananya Panday: कॉपर गाउन में अनन्या पांडे लगीं हॉट यूरोप से एक्ट्रेस की ग्लैमरस फोटोज…

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      हरियाणा के झज्जर में संजय सैनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी संजय बिरधाना एनकाउंटर में ढेर, 4 दिन पहले साथी इंद्रपाल की गोली लगने से हुई थी मौत

      June 19, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.