Close Menu
    What's Hot

    ढिलवान कॉलेज के शिक्षकों ने गेट बंद करके किया विरोध…

    September 9, 2026

    Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

    September 9, 2026

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Delhi Traffic News: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक ब्रिक्स समिट, 35 से ज्यादा सड़कों पर होगा असर, जानें ऑप्शनल रूट | Delhi

      September 9, 2026

      IMD Weather Update: आज दिल्ली में बढ़ेगी गर्मी ! हरियाणा-पंजाब में मौसम शांत, हिमाचल और उत्तराखंड में होगी बारिश | National

      September 9, 2026

      Satya Niketan Accident: सत्य निकेतन में हादसे के बाद CM रेखा का आदेश, बगल वाली इमारत होगी ध्वस्त, खाली कराए जा रहे आस-पास के PG | National

      September 8, 2026

      PM Modi Gujarat Visit: वडोदरा में PM मोदी ने दी ₹35 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, कांग्रेस पर भी खूब बरसे | National

      September 8, 2026

      लोअर बर्थ के नीचे बैग रखने पर किसका हक? जानें क्या है रेलवे के नियम?

      September 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फरीदाबादः 10 लाख रुपये फाइन, पीजी में मीटिंग, 4 लाख की रिश्वत मांगी, ETO और ड्राइवर गिरफ्तार
    हरियाणा

    फरीदाबादः 10 लाख रुपये फाइन, पीजी में मीटिंग, 4 लाख की रिश्वत मांगी, ETO और ड्राइवर गिरफ्तार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    फरीदाबाद. हरियाणा के फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के आरोप में ईटीओ सुरेंद्र पूनिया और ड्राइवर राम बाबू को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि लखनऊ से स्क्रैप लेकर फरीदाबाद पहुंची कंपनी की गाड़ी को छोड़ने के बदले 10 लाख रुपये की पेनल्टी बताकर चार लाख रुपये में मामला निपटाने का सौदा किया गया था. शिकायत के आधार पर एसीबी ने ट्रैप लगाकर ड्राइवर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

    शिकायतकर्ता अशोक दिल्ली की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है. उसकी जिम्मेदारी कंपनी की गाड़ियों की देखभाल और उनके रूट पास करवाने की है. शिकायत के मुताबिक, 10 अगस्त को ईटीओ सुरेंद्र पूनिया ने लखनऊ से स्क्रैप लेकर आ रही कंपनी की एक गाड़ी को फरीदाबाद में पकड़ लिया.

    शिकायतकर्ता अशोक का आरोप है कि उसी रात उसकी ईटीओ से मुलाकात हुई. इस दौरान अधिकारी ने गाड़ी पर करीब 10 लाख रुपये की पेनल्टी बनने की बात कही और चार लाख रुपये में गाड़ी छोड़ने का सौदा किया.

    पीजी में हुई मुलाकात, चार लाख देने की बात

    शिकायत के अनुसार, 14 अगस्त को सेक्टर-11 स्थित एक PG में शिकायतकर्ता और ईटीओ की मुलाकात हुई. आरोप है कि अधिकारी ने दो लाख रुपये 15 अगस्त के बाद और बाकी दो लाख रुपये दो-चार दिन बाद देने को कहा. शिकायतकर्ता का आरोप है कि अधिकारी ने भरोसा भी दिया कि रकम देने के बाद कंपनी की गाड़ियां नहीं रोकी जाएंगी. इस दौरान ईटीओ का ड्राइवर राम बाबू भी उसके साथ मौजूद रहता था. शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित बातचीत की रिकॉर्डिंग भी एसीबी को उपलब्ध कराई. शिकायत की जांच के बाद एसीबी फरीदाबाद की टीम ने ट्रैप की कार्रवाई की. शिकायतकर्ता एक लाख रुपये लेकर आरोपी अधिकारी के कार्यालय पहुंचा. आरोप है कि वहां मौजूद ड्राइवर राम बाबू ने ईटीओ की ओर से एक लाख रुपये की रिश्वत ली. इसी दौरान एसीबी टीम ने राम बाबू को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली.

    दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    एसीबी ने ईटीओ सुरेंद्र पूनिया और उसके ड्राइवर राम बाबू को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद थाना में 25 अगस्त को FIR नंबर 19 दर्ज की गई है. पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है. इंस्पेक्टर बिजेंदर ने बताया कि एसीबी मामले की जांच कर रही है और रिश्वत की पूरी रकम तथा इस प्रकरण में अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDrug Case: सोशल मीडिया से चल रहे ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा, एक्टर रोहुल्लाह मेहदी के बाद सागर नायडू अरेस्ट | Crime
    Next Article Kanpur Aircraft Crash: कानपुर में खेत में गिरा ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट, इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट की मौत | Uttar Pradesh
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026

    दिल्ली के जंतर-मंतर में Gen-Z आंदोलन में शामिल हुआ था BJP सांसद धर्मबीर चौधरी का बेटा, खुद ही किया खुलासा

    September 9, 2026

    हरियाणाः सोनीपत में जिगरी दोस्त बने जान के दुश्मन, 18 हजार रुपये की चोरी और 10 रुपये से चाकू से युवक का कत्ल

    September 9, 2026

    हरियाणा में आलू किसानों को सरकार की सौगात, गुणवत्तापूर्ण बीज से बढ़ेगी पैदावार और आय

    September 9, 2026

    पालक की खेती करने वाले किसान बारिश में न करें ये गलती, वरना खेत में खड़ी फसल हो सकती है खराब, जानिए टिप्स

    September 9, 2026

    हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर फिर हादसा, 2 लोगों की मौत, 24 से अधिक श्रद्धालु घायल, गोगामाड़ी से लौट रहे थे

    September 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ढिलवान कॉलेज के शिक्षकों ने गेट बंद करके किया विरोध…

    By श्वेता चौहानSeptember 9, 2026

    Punjab News: बरनाला के भदौर विधानसभा क्षेत्र के ढिलवान गांव में स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी कॉलेज…

    Women’s Asia Cup 2026 : फाइनल में फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर? जानें पूरा समीकरण | Sports

    September 9, 2026

    खराब हो जाएंगे जरूरी अंग…अंबाला में फैल रहा ऐसा रोग, डॉक्टर ने बताया बचने का तरीका

    September 9, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.