Close Menu
    What's Hot

    जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

    June 21, 2026

    LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

    June 21, 2026

    पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

      June 21, 2026

      पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

      June 21, 2026

      कल इस्तीफा दे सकते हैं ब्रिटिश प्रधानमंत्री स्टार्मर

      June 21, 2026

      दक्षिण लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, 20 लोगों की मौत

      June 21, 2026

      परीक्षा के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

      June 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»लघु सचिवालय में किसानों का प्रदर्शन, पंजाब सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका
    हरियाणा

    लघु सचिवालय में किसानों का प्रदर्शन, पंजाब सीएम भगवंत मान का पुतला फूंका

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Farmers Protest at Mini Secretariat; Effigy of Punjab CM Bhagwant Mann Burnt
    • बीमा क्लेम और मुआवजे में गड़बड़ी पर भड़के, मांगों को पूरा न करने पर दी आंदोलन की चेतावनी

    Farmers Protest(मेरा हरियाणा नेटवर्क )सिरसा। किसानों और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में वीरवार को किसानों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कि शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 401 दिनों तक शांतिपूर्ण चले किसान आंदोलन को 19 मार्च 2025 को पंजाब सरकार ने जबरन खत्म करवाया और इस दौरान किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित सामान को नुकसान पहुंचाया गया। किसानों का कहना है कि आज तक उनका सामान न तो वापस किया गया है और न ही किसी प्रकार की भरपाई की गई है।

    किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कंपनियों द्वारा की जा रही कथित गड़बड़ियों को दूर करने की मांग की। साथ ही मंडियों में फसल बेचने के दौरान किसानों की बायोमेट्रिक पहचान और ट्रैक्टर की फोटो अनिवार्य करने के आदेश को वापस लेने की मांग भी की गई। औलख ने आरोप लगाया कि धान खरीद, बाजरा भावांतर योजना और नरमा खरीद में बड़े स्तर पर घोटाले हुए हैं, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई करने की बजाय सरकार किसानों पर नए नियम थोप रही है। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के दौरान गांव को इकाई मानने के बजाय व्यक्तिगत किसान को इकाई बनाया जाए, ताकि वास्तविक नुकसान का आकलन कर बीमा क्लेम दिया जा सके।

    बीमा क्लेम में भारी अनियमितताएं हुई

    औलख ने कहा कि खरीफ 2025 में भारी बारिश, जलभराव और बाढ़ के कारण सिरसा जिले में बड़े पैमाने पर फसलों का नुकसान हुआ था। इसके बाद मुआवजा और बीमा क्लेम में भारी अनियमितताएं हुई हैं। कई गांवों को न तो मुआवजा मिला और न ही बीमा क्लेम। इसके अलावा कई किसानों का पूरा प्रीमियम काट लिया गया, लेकिन क्लेम केवल 1-2 एकड़ का ही दिया गया।


    CM Nayab Saini to Hand Over Keys to Flats to Beneficiaries of the Chief Minister Urban Housing Schem

    बीमा कंपनियों ने प्रीमियम वापस कर दिया

    किसानों ने कहा कि कई मामलों में बीमा कंपनियों ने क्लेम देने के बजाय महीनों बाद प्रीमियम वापस कर दिया, जबकि कुछ किसानों को न क्लेम मिला और न ही प्रीमियम लौटाया गया। उन्होंने मांग की कि किसानों से दोबारा प्रीमियम लेकर उन्हें उनका उचित बीमा क्लेम दिया जाए।

    नहर निर्माण का मुद्दा उठाया

    इसके अलावा किसानों ने बैंक द्वारा बिना अनुमति के फसल बीमा प्रीमियम काटे जाने पर भी आपत्ति जताई और इसे तुरंत बंद करने की मांग की। नहरों में पानी की अनियमित आपूर्ति, घग्गर ड्रेन से होने वाली बर्बादी, और ओटू हेड पर नहर निर्माण जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleNora Fatehi का बड़ा यू-टर्न, ‘सरके चुनार’ गाने से झाड़ा पल्ला- बोलीं, मैंने परफॉर्म ही नहीं किया
    Next Article सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत, चार गंभीर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

    June 21, 2026

    ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ में ‘इंडियन डोनाल्ड ट्रंप’ की एंट्री, कौन हैं अविनाश अग्रवाल? जिन्होंने समय रैना के शो में बटोरी सुर्खियां

    June 21, 2026

    रिकॉर्ड नहीं देने पर बिजली लोकपाल सख्त, डीएचबीवीएन को 15 दिन में बकाया राशि तय करने का आदेश

    June 21, 2026

    Aaj Ka Mausam:दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत, 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

    June 21, 2026

    हुगली में पीएम मोदी ने देश भर के किसानों को बड़ी दी सौगात, कहा-बंगाल अब बेड़ियों से आज़ाद होता दिख रहा है

    June 20, 2026

    हरियाणा के किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, 15.95 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 319 करोड़ रुपये

    June 20, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

    By अंकित कुमारJune 21, 2026

    CJP Protest: जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान…

    LPG उपभोक्ताओं के लिए अलर्ट! आज नहीं किया यह काम तो रुक सकती है गैस सप्लाई

    June 21, 2026

    पीएम मोदी की तारीफ करने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर पर पवन खेड़ा ने कसा तंज

    June 21, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.