Close Menu
    What's Hot

    Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार को मिलेगी जगह! | Sports

    September 16, 2026

    Punjab News: पंजाबी सिंगर निज्जर के खिलाफ FIR दर्ज, गाने की शूटिंग…

    September 16, 2026

    DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज ! हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में बारिश, जानें वेदर अपडेट | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, September 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»फाजिल्का पुलिस ने 924 एनडीपीएस मामलों
    पंजाब

    फाजिल्का पुलिस ने 924 एनडीपीएस मामलों

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग के ख़िलाफ़ फाजिल्का पुलिस की उल्लेखनीय सफलता: डीजीपी गौरव यादव
    • सीसीटीवी और तकनीक आधारित ख़ुफ़िया तंत्र से अपराधों का पता लगाने और पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ाने में मिली मदद: एसएसपी गगन अजीत सिंह

    फाजिल्का : नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फाजिल्का जिला पुलिस ने ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के पिछले आठ महीनों के दौरान नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत दर्ज 924 मामलों में 1,331 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।

    इस निरंतर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 41.124 किलोग्राम हेरोइन, 3.85 ग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन, 6.503 किलोग्राम अफीम, 42 ग्राम चरस, 250.537 किलोग्राम पोस्त की भूसी तथा नशीली दवाओं के 15,843 कैप्सूल/गोलियाँ बरामद की हैं। नशा तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे कुल 38 वाहनों को भी ज़ब्त किया गया है।

    इस संबंध में, पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “’युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत, फाजिल्का पुलिस ने नशा तस्करी और नशे के ख़िलाफ़ महत्त्वपूर्ण सफलता हासिल की है। कार्रवाई के साथ-साथ रिहैबिलिटेशन पर भी विशेष जोर दिया गया है। कुल 252 लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाया गया है, जबकि 1,809 लोगों को आउटपेशेंट ओपिओइड असिस्टेड ट्रीटमेंट (ओओएटी) केंद्रों के लिए रेफर किया गया है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 64-ए के तहत 141 लोगों को भी लाभ दिया गया है।”

    विभिन्न गिरोहों से जुड़े गैंगस्टरों के कई सहयोगियों की पहचान कर उन्हें गिरफ़्तार कर के,ज़िला पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत भी महत्त्वपूर्ण प्रगति की है। फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने कहा, “पहचान कर गिरफ़्तार किए गए आरोपियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि संगठित अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। अब तक, आर्म्स एक्ट के तहत 10 मामले दर्ज किए गए हैं और 15 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। इस दौरान 25 पिस्तौल, एक देसी पिस्तौल, 32 मैगजीन, 52 ज़िंदा कारतूस और तीन ड्रोन बरामद किए गए हैं।”

    सामुदायिक संपर्क को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत फाजिल्का पुलिस ने 99 ‘प्रोजेक्ट संपर्क’ बैठकें तथा 334 नशा विरोधी जागरूकता शिविर और सेमिनार आयोजित किए हैं। इन पहलों का उद्देश्य लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना, नशे के दुरुपयोग के बारे में जागरूकता फैलाना और पुलिस-जनता के संबंधों को मज़बूत करना है। लोगों को साइबर अपराधों की समय पर रिपोर्टिंग के लिए 1930 हेल्पलाइन तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के बारे में भी जागरूक किया गया है।

    ज़िला पुलिस ने चौबीसों घंटे जन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय और ख़ुफ़िया-आधारित पुलिसिंग मॉडल अपनाया है। 112 हेल्पलाइन से जुड़े 21 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ईआरवी), जिन पर 102 पुलिसकर्मी तैनात हैं, के साथ-साथ 10 पुलिसकर्मियों वाली पाँच पीसीआर मोटरसाइकिलें दिन और रात की शिफ्ट में तैनात की गई हैं। ज़िले के रणनीतिक प्रवेश और निकास बिंदुओं पर सात स्थायी रात्रि नाके भी स्थापित किए गए हैं, जहाँ 39 पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन नाकों पर बैरिकेडिंग की गई है और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से इनका निरीक्षण किया जाता है।

    यातायात नियमों के सख़्त पालन के परिणामस्वरूप 23,804 चालान किए गए हैं, 921 वाहनों को ज़ब्त किया गया है और 173 नकद चालान जारी किए गए हैं, जिनसे 1,70,600 रुपये का ज़ुर्माना वसूला गया है। निवारक पुलिसिंग के तहत 976 लोगों को हिरासत में लिया गया और 545 लोगों को पाबंद किया गया, जिससे ज़िले में कानून-व्यवस्था को और मज़बूत करने में मदद मिली है।

    जाँच और कार्रवाई को मज़बूत करने के लिए पुलिस द्वारा तकनीक का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम (PAIS) का उपयोग आइडेंटिटी वेरिफिकेशन (पहचान सत्यापन) के लिए किया जा रहा है, जबकि वाहन(VAHAN) डेटाबेस नाकों और तलाशी अभियानों के दौरान वाहनों के तत्काल वेरिफिकेशन में मदद करता है। ज़ब्त किए गए मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फोरेंसिक जाँच के लिए एक डिजिटल फोरेंसिक लैब भी स्थापित की गई है।

    एसएसपी ने कहा, “सीसीटीवी निगरानी और तकनीक आधारित ख़ुफ़िया तंत्र ने अपराध का पता लगाने, जाँच और पुलिस की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाया है। अपराधियों का पता लगाने और उनकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) तथा ‘अन्वेषक’ जैसे ओपन-सोर्स एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है। हत्या के मामले में फरार दोषी संदीप तोमर को NATGRID की मदद से मध्य प्रदेश से सफलतापूर्वक ट्रेस कर गिरफ़्तार किया गया। इस प्रणाली ने 2026 में सीमा पार नशा तस्करी नेटवर्क के ख़िलाफ़ पुलिस अभियानों में भी मदद की है।”

    सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी के ख़िलाफ़ कार्रवाई के तहत 16 मामले दर्ज किए गए हैं और 11 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। इन गिरफ़्तारियों के दौरान 26.822 किलोग्राम हेरोइन, एक पिस्तौल, पाँच मैगजीन, 13 ज़िंदा कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIMD Weather Update: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल में आज बारिश होगी या नहीं? देशभर का मौसम अपडेट | National
    Next Article महंगा या सस्ता? आज कितने में हरियाणा-पंजाब में मिल रहा है सोना-चांदी, जानें रेट
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      Punjab News: पंजाबी सिंगर निज्जर के खिलाफ FIR दर्ज, गाने की शूटिंग…

      September 16, 2026

      बठिंडा रेलवे ग्राउंड में खेलने और एक्सरसाइज़ के लिए…

      September 16, 2026

      पंजाब में असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा: हरभजन सिंह ईटीओ

      September 16, 2026

      अग्निवीर महिला सेना पुलिस भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण 1 व 2 नवम्बर को

      September 16, 2026

      CM भगवंत मान बोले- अब पंजाब के 80 फीसदी खेतों तक पहुंच रहा है

      September 16, 2026

      कहा- लाशों पर राजनीति करना बंद करे

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार को मिलेगी जगह! | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 16, 2026

      Asian Games 2026: चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती बाहर, विप्रज निगम को मिल सकता है…

      Punjab News: पंजाबी सिंगर निज्जर के खिलाफ FIR दर्ज, गाने की शूटिंग…

      September 16, 2026

      DUSU इलेक्शन कैंपेन में छात्रों के दो गुटों में झड़प, एक छात्र गंभीर रूप से घायल

      September 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.