Close Menu
    What's Hot

    पटियाला के पातड़ां में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका

    July 2, 2026

    शादी के बाद Dua Lipa का ग्लैमरस अंदाज, पति संग रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

    July 2, 2026

    भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026

      पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

      July 2, 2026

      बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

      July 2, 2026

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

      July 1, 2026

      WhatsApp Username फीचर पर बढ़ा संकट, केंद्र सरकार ने Meta को भेजा नोटिस

      July 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग
    Breaking News

    राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Rajdhani Express Got Fire : राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग
    Rajdhani Express Got Fire : राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

    समय रहते पाया गया आग पर काबू, बड़ा हादसा होने से टला

    Rajdhani Express Got Fire (द भारत ख़बर), कोटा : रविवार उस समय एक बड़ा हादसा होने से बच गया जब अल सुबह त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते उसने ट्रेन के थर्ड एसी और एसएलआर कोच को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा मंडल के विक्रमगढ़ आलोट और लूनीरिचा स्टेशनों के बीच हुआ।

    हादसे की सूचना मिलते ही कोटा रेलवे स्टेशन पर हूटर बज उठा। इसके बाद मेडिकल टीम और बचाव राहत टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय अधिकांश यात्री अपने-अपने केबिन में सो रहे थे। अचानक कोच से धुआं उठता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन रुकते ही यात्री अपना सामान लेकर जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे। हालांकि कई यात्रियों का सामान ट्रेन में ही रह गया।

    रेलवे कर्मचारियों की सूझ बूझ ने बचाई दर्जनों जिंदगी

    मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने एहतियात के तौर पर तुरंत ओएचई यानी बिजली सप्लाई बंद करवा दी। इसके चलते कोटा रेल मंडल के इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। रेलवे की टीम ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रेन में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि रेलवे अधिकारी आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

    ये बोले रेलवे अधिकारी

    कोटा रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही दुर्घटना राहत ट्रेन को कोटा से रवाना कर दिया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं डीआरएम सहित रेलवे के अन्य अधिकारी और भारी पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। जिस कोच में आग लगी, उसके यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और उनके सामान को भी दूसरे कोच में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।

    Previous articleMahabharat Fame Nakul-Sahdev: रील लाइफ में जुड़वा, रियल में सगे भाई थे नकुल-सहदेव, 1 की मौत, जानें दूसरा किस हाल में है

    Harpreet Singh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
    Next Article सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026

      पीएम मोदी और जापान पीएम के बीच अहम बैठक आज

      July 2, 2026

      बम-बम भोले के जयकारों के साथ शुरू हुई अमरनाथ यात्रा

      July 2, 2026

      आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार-बस की टक्कर, पांच की मौत

      July 1, 2026

      WhatsApp Username फीचर पर बढ़ा संकट, केंद्र सरकार ने Meta को भेजा नोटिस

      July 1, 2026

      देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी, तेज हवाओं की भी चेतावनी

      July 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पटियाला के पातड़ां में शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका

      By श्वेता चौहानJuly 2, 2026

      पूर्व विधायक वनिंदर कौर लूंबा और करण सिंह डीटीओ साथियों सहित ‘आप’ में शामिल Punjab…

      शादी के बाद Dua Lipa का ग्लैमरस अंदाज, पति संग रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

      July 2, 2026

      भारत-जापान के बीच एआई के अलावा फार्मा सेक्टर से जुड़े एमओयू साइन

      July 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.