Close Menu
    What's Hot

    OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स

    June 6, 2026

    फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

    June 6, 2026

    1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना
    Breaking News

    पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारApril 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gangotri-Yamunotri Dham
    Gangotri-Yamunotri Dham: पीएम मोदी के नाम हुई पहली पूजा, देश में सुख शांति की कामना

    Gangotri-Yamunotri Dham, देहरादून: अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को देश व विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए और इसी के साथ उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 विधिवत शुरू हो गई। पहले ही दिन दोनों धामों में हजारों श्रद्धालू पहुंचे थे। बाबा केदार के दर्शन भक्त 22 अप्रैल से कर सकेंगे। सबसे पहले दोपहर 12:15 पर गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी इसके साक्षी बने। उन्होंने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद 12:35 पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुले।

    गंगोत्री में पूजा करने पहुंचे थे सीएम पुष्कर धामी 

    दोनों ही धामों में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पूजा करवाई गई और इसमें देश के कल्याण व सुख शांति का कामना की गई। गंगोत्री में सीएम धामी पूजा करने पहुंचे थे। यह पूजा संपन्न होने पर आम लोगों को दर्शन की अनुमति थी। इसके बाद भीड़ मंदिर की तरफ बढ़ी। यमुनोत्री के पुजारी के अनुसार दोपहर तक करीब 5000 भक्त दर्शनों के लिए धाम में मौजूद थे। गंगोत्री धाम पर भी काफी भीड़ थी।

    सीएम की सभी देशवासियों से चारधाम आने की अपील

    सीएम धामी ने सभी देशवासियों से चारधाम आने की अपील की है। उन्होंने कहा, सरकार ने यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठाए हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 22 और बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसके साथ ही चारों धाम की यात्रा पूरी तरह से शुरू हो जाएगी। यात्रा के लिए पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। श्रद्धालु आॅनलाइन या हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर में आॅफलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

    यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    गंगोत्री व यमुनोत्री धाम यात्रा को दो सुपरजोन, 12 जोन और 30 सेक्टर में बांटकर सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। यात्रा मार्गों पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड और 13 सीजनल चौकियां हैं। साथ ही 12 पर्यटन पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिये गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में एक-एक खोया पाया केंद्र बनाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा छह इनमें जानकीचट्टी में दो, बड़कोट में दो, गंगोत्री में एक, जिला अस्पताल में एक चिकित्सक तैनात रहेगा। गंगोत्री में एक मेडिकिल आॅफिसर, जानकीचट्टी और यमुनोत्री में कुल सात मेडिकल आफिसर रहेंगे तैनात। गंगोत्री में दस और यमुनोत्री और जानकीचट्टी में 24 स्वास्थ्य मित्र रखे गए हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है।

    कल केदारनाथ पहुंचेगी बाबा की डोली

    बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली भी रुद्रप्रयाग जिले के शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ से कैलाश (केदारनाथ धाम) के लिए रवाना हो गई है। आज डोली का पहला पड़ाव फाटा होगा। 21 अप्रैल को यह केदारनाथ पहुंचेगी जिसके बाद अगले दिन 22 अप्रैल कपाट खुलेंगे।

    ये भी पढ़ें : Gangotri Dham: अक्षय तृतीय पर आज धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleFASTag को लेकर सरकार की नई गाइडलाइन जारी, गलत वाहन नंबर वाले टैग तुरंत होंगे ब्लैकलिस्ट
    Next Article अली असगर ने बताई कपिल शर्मा के शो में दादी का रोल छोड़ने की वजह
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      कल दिल्ली लौटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी फाउंडर अभिजीत दिपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे

      June 6, 2026

      ट्रम्प बोले-डील हुई तो मुलाकात संभव, मुजतबा खामेनेई से मिलने पर गर्व होगा

      June 5, 2026

      गिलगित-बाल्टिस्तान में चुनाव कराने पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

      June 5, 2026

      ममता बनर्जी ने ऋतब्रत को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के फैसले को बताया अवैध

      June 5, 2026

      Narendra Modi Surat Visit: जिन्होंने देश को दूसरों पर निर्भर रखा, आज वो आत्मनिर्भर भारत का मजाक उड़ा रहे: पीएम मोदी

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स

      By परवेश चौहानJune 6, 2026

      OnePlus Turbo 6X की एंट्री तय? लॉन्च से पहले सामने आए धांसू फीचर्स OnePlus Turbo…

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026

      1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

      June 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.