Close Menu
    What's Hot

    लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल

    May 30, 2026

    भारतीय कपल संग बदसलूकी देख गुरमीत चौधरी का फूटा गुस्सा, पोस्ट हुआ वायरल

    May 30, 2026

    उत्तराखंड से दिल्ली तक धार्मिक यात्राओं के दौरान सड़कें बंद रहती हैं पर कोई सवाल नहीं उठाता: ओवैसी

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      उत्तराखंड से दिल्ली तक धार्मिक यात्राओं के दौरान सड़कें बंद रहती हैं पर कोई सवाल नहीं उठाता: ओवैसी

      May 30, 2026

      ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

      May 30, 2026

      डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम

      May 30, 2026

      बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट

      May 30, 2026

      सैलानियों से गुलजार नैनीताल, मनाली और रोहतांग, चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था

      May 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»विदेशी निवेशकों ने निकाले शेयर बाजार से पैसे
    दुनिया

    विदेशी निवेशकों ने निकाले शेयर बाजार से पैसे

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Hindi : विदेशी निवेशकों ने निकाले शेयर बाजार से पैसे
    Business News Hindi : विदेशी निवेशकों ने निकाले शेयर बाजार से पैसे

    घरेलू निवेशकों ने जबरदस्त खरीदारी करके दिया सहारा

    Business News Hindi  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : बीता सप्ताह जहां विश्व भर के बाजारों के लिए मिलाजुला रहा वहीं भारतीय शेयर बाजार ने इसमें बाजी मार ली। सप्ताह के पांच में से चार दिन शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई। पूरे सप्ताह में केवल गुरुवार को ही शेयर बजार लाल निशान पर बंद हुआ। इस तरह से पूरे हफ्ते के दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 4,745.57 (6.52%) अंकों की बढ़त के साथ 77,550.25 के स्तर पर पहुंच गया।निफ्टी 24,050.60 पर पहुंच गया।

    इस दौरान एक बात जो सामने आई वह थी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) का बाजार से पैसे निकालना और घरेलू निवेशकों का पैसे लगाना। आंकड़ों के अनुसार एफआईआई ने गुरुवार को 1711.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 955.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। यह दिखाता है कि घरेलू निवेशकों ने बाजार को समर्थन दिया। पिछले सत्र यानी गुरुवार को सेंसेक्स 931.25 अंक या 1.20 फीसदी गिरकर 76,631.65 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 222.25 अंक या 0.93 फीसदी गिरकर 23,775.10 पर समाप्त हुआ था।

    पूरे सप्ताह इस तरह रही शेयर बाजार की चाल

    इस हफ्ते बाजार की चाल पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय खबरों और कूटनीतिक बयानों से तय हुई। सोमवार, 6 अप्रैल को बाजार भारी दहशत में खुला, जहां सेंसेक्स 73,477.53 पर खुला और शुरूआती कारोबार में ही 72,728.66 के दैनिक निचले स्तर पर जा गिरा। लेकिन दोपहर बाद अमेरिका-ईरान युद्धविराम की अफवाहों से सेंसेक्स रिकवर होकर 74,106.85 पर बंद हुआ। मंगलवार (7 अप्रैल) को यह बढ़त जारी रही और सेंसेक्स 74,616.58 पर पहुंच गया।

    बुधवार, 8 अप्रैल बाजार के लिए सबसे ऐतिहासिक दिन रहा, जब दो हफ्ते के सशर्त युद्धविराम की घोषणा पर सेंसेक्स 2,946 अंकों (करीब 4%) की लंबी छलांग के साथ 77,562.90 के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, गुरुवार (9 अप्रैल) को इस्राइल की ओर से लेबनान में हमले के बाद फिर से 931.25 अंकों की तेज गिरावट आई और सेंसेक्स 76,631.65 पर बंद हुआ। शुक्रवार, 10 अप्रैल को बैंकिंग और आॅटो शेयरों में फिर से भारी खरीदारी के दम पर सेंसेक्स 918.60 अंक (1.20%) उछलकर 77,550.25 पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी सोमवार के 22,600 के निचले स्तर से उड़ान भरकर शुक्रवार को 24,050.60 के ऐतिहासिक आंकड़े पर बंद हुआ।

    विश्व के प्रमुख शेयर बाजारों में तेजी का रुख

    जानकारों का कहना है कि अमेरिका-ईरान वार्ता से पहले पश्चिम एशिया संकट में और अधिक नरमी आने की उम्मीदों और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच निवेशकों का मनोबल बढ़ा है। इसके साथ ही एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक उच्च स्तर पर बंद हुए। यूरोपीय बाजार सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

    ये भी पढ़ें : LPG Crisis in India : पांच सप्ताह में चार लाख एलपीजी कनेक्शन पीएनजी में बदले

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान ने समझौता न किया तो करेंगे खतरनाक हमला : ट्रंप
    Next Article सलमान खान की अगली फिल्म में राजपाल यादव की एंट्री?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत में निवेशकों के लिए अवसरों की भरमार : गोयल

      May 29, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव का जीडीपी पर नहीं होगा ज्यादा असर : आरबीआई

      May 29, 2026

      व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका

      May 28, 2026

      पश्चिमी एशिया तनाव ने बढ़ाई उद्योगपतियों की चिंता

      May 28, 2026

      देश में उर्वरकों की कमी नहीं : केंद्र

      May 26, 2026

      व्यापारिक साझेदारी को नए स्तर पर ले जाएंगे भारत-कनाडा : गोयल

      May 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल

      By श्वेता चौहानMay 30, 2026

      इस राज्य स्तरीय पहल से 3,600 सरकारी स्कूलों की 3.4 लाख से अधिक छात्राओं को…

      भारतीय कपल संग बदसलूकी देख गुरमीत चौधरी का फूटा गुस्सा, पोस्ट हुआ वायरल

      May 30, 2026

      उत्तराखंड से दिल्ली तक धार्मिक यात्राओं के दौरान सड़कें बंद रहती हैं पर कोई सवाल नहीं उठाता: ओवैसी

      May 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.