Close Menu
    What's Hot

    अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

    March 7, 2026

    महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

    March 7, 2026

    जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026

      केंद्रीय गृहमंत्री ने राज्य को दी 1100 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

      March 7, 2026

      आईआरजीसी ने शुरू किया ‘आपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4’ का 23वां फेज

      March 7, 2026

      आम आदमी की जेब पर वार, घरेलू गैस ₹60 और कमर्शियल सिलेंडर ₹115 महंगा

      March 7, 2026

      कौन बनेगा बिहार का नया CM? BJP में सम्राट, नित्यानंद और जायसवाल के नामों की चर्चा तेज

      March 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, March 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना
    दुनिया

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानNovember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना
    Business News Update : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना

    दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच चौथे दौर की वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न, दोनों देशों ने वार्ता की प्रगति पर जताया संतोष

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : बदलते वैश्विक परिवेश के बीच भारत अपने व्यापारिक संबंध और भी ज्यादा बढ़ाने और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत्त है। इसी के चलते पिछले कुछ समय से भारत ने करीब एक दर्जन देशों के साथ चल रही व्यापारिक समझौतों की बातचीत को तेज कर दिया है। जिन देशों के साथ भारत मुक्त व्यापार समझौतों के लिए बातचीत कर रहा है न्यूजीलैंड उनमें से एक है।

    पांच दिन तक चली द्विपक्षीय वार्ता

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के चौथे दौर की वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। दोनों पक्षों के बीच पांच दिनों तक रचनात्मक और दूरदर्शी चर्चा हुई। केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले ने इस दौरान हुई स्थिर प्रगति की सराहना की। साथ ही एक आधुनिक, व्यापक और भविष्य के लिए तैयार एफटीए की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। चर्चा में वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, आर्थिक सहयोग और उत्पत्ति के नियमों जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

    दोनों पक्षों ने आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने व एक-दूसरे के लिए लाभदायक साझेदारी विकसित करने की साझा प्रतिबद्धता जताई। बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापार 1.3 अरब डॉलर रहा। यह 49 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि को दशार्ता है। प्रस्तावित एफटीए से कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्यूटिकल्स, शिक्षा और सेवाओं जैसे क्षेत्रों में और अधिक संभावनाएं खुलने की उम्मीद है, जिससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए नए अवसर पैदा होंगे।

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग समझौते पर वार्ता जारी

    केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक अहम दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के व्यापार व पर्यटन मंत्री सीनेटर डॉन फैरेल और कौशल व प्रशिक्षण मंत्री एंड्रयू जाइल्स से मुलाकात की। इस द्विपक्षीय बैठक का उद्देश्य भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाई देना था। बैठक में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक आर्थिक सहयोग समझौता पर विस्तार से चर्चा हुई।

    यह समझौता दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए तैयार किया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, इस बातचीत में सीईसीए वार्ता की प्रगति की समीक्षा की गई और यह तय किया गया कि कैसे दोनों देश मिलकर व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बना सकते हैं। खासतौर पर वस्तुओं और सेवाओं के व्यापार, निवेश और पारस्परिक लाभ के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

    ये भी पढ़ें : US-Russia Nuclear Test : विश्व के लिए खतरा अमेरिका-रूस की परमाणु हथियारों की होड़

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व के लिए खतरा अमेरिका-रूस की परमाणु हथियारों की होड़
    Next Article दिल्ली की हवा में बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मिडिल ईस्ट जंग से हिला भारत का बाजार, डॉलर के सामने 91.70 तक फिसला रुपया

      March 7, 2026

      US-ईरान तनाव के बीच भारत को रूस का सहारा! क्या पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बच जाएंगे?

      March 7, 2026

      देश में एलपीजी और एलएनजी की कोई कमी नहीं : केंद्र

      March 6, 2026

      भारत को रूस से कच्चा तेल आयात की अमेरिका ने दी छूट

      March 6, 2026

      भारतीय मुद्रा और शेयर बाजार में लौटी मजबूती

      March 6, 2026

      सोना 830 रुपए महंगा, चांदी भी 4560 रुपए चमकी

      March 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म!

      By श्वेता चौहानMarch 7, 2026

      Salman Khan Upcoming Film: अब सलमान खान ला रहे PAN इंडिया फिल्म! साउथ के इस…

      महिलाएं परंपरा की ही नहीं, बल्कि परिवर्तन की वाहिकाएं भी हैं : मुख्यमंत्री

      March 7, 2026

      जींद के सफीदों में फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 5 महिला मजदूर जिंदा जलीं

      March 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.